-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Pro Kabaddi League 11 Haryana Steelers Won The Match And Reaches In Final
PKL 11 के फाइनल में पहुंची हरियाणा स्टीलर्स, रोमांचक मुकाबले में यूपी योद्धाज को दी मात
- Written By: उज्जवल सिन्हा
प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 का पहला सेमीफाइनल श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पुणे में खेला गया। इस मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धाज को रोमांचक मुकाबले में तीन अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

प्रो कबड्डी लीग (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 का पहला सेमीफाइनल श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पुणे में खेला गया। इस मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धाज को रोमांचक मुकाबले में तीन अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल का मुकाबला 29 दिसंबर को खेला जाएगा।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धाज को हराया। हरियाणा स्टीलर्स ने फुल टाइम तक 28 पॉइंट्स अर्जित किए। वहीं यूपी ने भी 25 पॉइंट्स हासिल करके जोरदार टक्कर दी लेकिन मुकाबले को जीत नहीं सकी।
हरियाणा के लिए शिवम पात्रे ने 7 रेड पॉइंट्स हासिल किए। वहीं विनय ने 6 रेड पॉइंट्स प्राप्त किए। राहुल सेथपाल ने कुल 5 पॉइंट्स अर्जित किए। उसके अलावा संजय धुल ने 3 और मोहम्मरेजा शादलु ने 3 अंक प्राप्त किए। वहीं यूपी योद्धाज के लिए गगन ने 10 पॉइंट्स अर्जित किए। उसके अलावा भावानी ने 5, हितेश ने 5 टैकल पॉइंट्स, भारत ने 3 और सुमित ने 2 अंक बटोरे।
सम्बंधित ख़बरें
फीफा वर्ल्ड कप में मिकेल मेरिनो ने रचा ऐसा इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी आज तक नहीं कर पाया ये कारनामा
Animesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
IND vs ENG 5th T20: सिर्फ जीत नहीं, नंबर-1 की बादशाहत भी दांव पर; जानिए पिच और मौसम का पूरा हाल
हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है। ग्रुप स्टेज के दौरान डिफेंस के साथ रेडर ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है। ग्रुप स्टेज तक डिफेंस ने 76 टैकल किए हैं। जबकि राहुल सेथपाल ने 65 टैकल पॉइंट्स हासिल किए हैं। रेडिंग की बात करें तो विनय और शिवम पात्रे टॉप-10 रेडर्स का हिस्सा है। विनय ने 22 मैचों में 152 पॉइंट्स हासिल किए हैं। वहीं शिवम ने 147 पॉइंट्स प्राप्त किए हैं।
पीकेएल सीजन 11 में हरियाणा का प्रदर्शन
प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 में सबसे सफल टीम हरियाणा स्टीलर्स की रही। हरियाणा ने ग्रुप स्टेज में 22 मुकाबले में 16 जीत हासिल की। वहीं 6 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वो पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रहे और सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मारी।
खेल जगत से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
दूसरा सेमीफाइनल पटना पाइरेट्स और दबंग दिल्ली के बीच
आज दूसरा सेमीफाइनल भी खेला जा रहा है। यह मुकाबला पटना पाइरेट्स और दबंग दिल्ली के बीच खेला जा रहा है। दबंग दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर रहते हुए सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मारी थी। वहीं पटना की टीम चौथे पायदान पर रही और एलिमिनेटर मुकाबले में यू मुंबा को हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।
Pro kabaddi league 11 haryana steelers won the match and reaches in final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














