-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Paris Olympic 2024 Injustice With Nishant Dev Score In Boxing 36 Judges Rio Olympic
निशांत देव के स्कोर पर बवाल, जजों ने खोई विश्वसनीयता, रियो ओलंपिक में 36 जज हुए थे निलंबित
- Written By: प्रिया जैस
ओलंपिक में मुक्केबाजी एक ऐसा खेल है जिसकी स्कोर प्रणाली कभी किसी के समझ से परे है। इस बार पेरिस ओलंपिक में भारत के मुक्केबाज निशांत देव के मुकाबले में निशांत के स्कोर को लेकर कई सवाल खड़े हुए है। इससे पहले मेरीकाम भी विवादित स्कोर का शिकार हुई है। अब तक स्कोर प्रणाली में काफी बदलाव हुए है लेकिन अब भी कोई निष्पक्ष प्रणाली नहीं है

निशांत देव (सौजन्य-एक्स)
नई दिल्ली: निशांत की हार के बाद पूरे सोशल मीडिया में यहीं चर्चा है कि निशांत कैसे हार गए जबकि मैच के दौरान निशांत ने अपने विराधी मुक्केबाज की अपने मुक्कों से काफी धुनाई की थी। फिर भी निशांत के पॉइन्ट कम कैसे आ सकते है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर इस जजमेंट को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
मुक्केबाजी में विजेता का फैसला एक दूसरे पर घूंसों की बरसात से होता है लेकिन इसकी स्कोरिंग प्रणाली आज तक किसी को समझ में नहीं आई और ताजा उदाहरण पेरिस ओलंपिक में भारत के निशांत देव का क्वार्टर फाइनल मुकाबला है।
निशांत 71 किलोवर्ग के क्वार्टर फाइनल में दो दौर में बढत बनाने के बाद मैक्सिको के मार्को वेरडे अलवारेज से 1 . 4 से हार गए तो सभी हैरान रह गए। हर ओलंपिक में यह बहस होती है कि आखिर जज किस आधार पर फैसला सुनाते हैं। निशांत का मामला पहला नहीं है और ना ही आखिरी होगा। लॉस एंजिलिस में 2028 ओलंपिक में मुक्केबाजी का होना तय नहीं है और इस तरह की विवादित स्कोरिंग से मामला और खराब हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें
IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम
ISSF World Cup में सुरुचि सिंह ने लहराया भारत का परचम, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर जीता सोना
पेरिस ओलंपिक के बाद रैंप पर दिखा मनु भाकर का जलवा, खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हुए फैंस- देखें वीडियो
Clearly judges robbed this game Clear cheating Nishant Dev was the clear winner 💔 shame on #Olympics community 💔🤮 Worst judging ever seen 💔#cheating #Olympic2024#NishantDev #OlympicGamesParis2024 #Boxing pic.twitter.com/pagDK463Hm — Goldy (وقار) (@goldybihari) August 3, 2024
मेरीकोम के साथ हुआ था मामला
टोक्यो ओलंपिक 2020 में एम सी मेरीकोम प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला हारने के बाद रिंग से मायूसी में बाहर निकली थी क्योंकि उन्हें जीत का यकीन था। उन्होंने उस समय पीटीआई से कहा था ,‘‘ सबसे खराब बात यह है कि कोई रिव्यू या विरोध नहीं कर सकते। मुझे यकीन है कि दुनिया ने इसे देखा होगा। इन्होंने हद कर दी है।”
निशांत के हारने के बाद कल पूर्व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह ने एक्स पर लिखा ,‘‘ मुझे नहीं पता कि स्कोरिंग प्रणाली क्या है लेकिन यह काफी करीबी मुकाबला था। उसने अच्छा खेला। कोई ना भाई।”
I don’t know what’s the scoring system but I think very close fight..he play so well..koi na bhai #NishantDev — Vijender Singh (@boxervijender) August 3, 2024
अमैच्योर मुक्केबाजी की स्कोरिंग प्रणाली बीतें बरसों में इस तरह बदलती आई है और धीरे-धीरे जजों ने अपनी विश्वसनीयता खो दी।
सियोल ओलंपिक, 1988 :
रोम ओलंपिक 1960 में कई अधिकारियों को एक बाउट में विवादित फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने बाहर कर दिया। इसके बावजूद सियोल ओलंपिक में खुलेआज ‘लूट’ देखी गई जब अमेरिका के रॉय जोंस जूनियर ने कोरिया के पार्क सि हुन पर 71 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक के मुकाबले में 86 घूंसे बरसाये और सिर्फ 36 घूंसे खाये। इसके बावजूद कोरियाई मुक्केबाज को विजेता घोषित किया गया। जोंस बाद में विश्व चैम्पियन भी बने लेकिन उस हार को भुला नहीं सके।
1992 बार्सीलोना ओलंपिक में कम्प्यूटर स्कोरिंग :
अमैच्योर मुक्केबाजी की विश्व नियामक ईकाई ने लगातार हो रही आलोचना के बाद 1992 बार्सीलोना ओलंपिक में स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव किया। इसके अधिक पारदर्शी बनाने के लिये पांच जजों को लाल और नीले बटन वाले कीपैड दिये गए। उन्हें सिर्फ बटन दबाना था। इसमें स्कोर लाइव दिखाये जाते थे ताकि दर्शकों को समझ में आता रहे।
बाद में शिकायत आने लगी कि इस प्रणाली से मुक्केबाज अधिक रक्षात्मक खेलने लगे हैं और उनका फोकस सीधे घूंसे बरसाने पर रहता है। इसके बाद 2011 में तय किया गया कि पांच में से तीन स्कोर का औसत अंतिम फैसला लेने के लिये प्रयोग किया जायेगा। स्कोर को लाइव दिखाना भी बंद कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- भारत पहुंचते ही मिलेंगे लाखों डॉलर, कैसे संभालेगी मनु ये शोहरत
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने 2013 में पेशेवर शैली में 10 अंक की स्कोरिंग प्रणाली अपनाई जिसमें मुक्केबाज का आकलन आक्रमण के साथ रक्षात्मक खेल पर भी किया जाने लगा।
रियो ओलंपिक 2016 में माइकल कोनलान ने निकाला गुस्सा :
बेंटमवेट विश्व चैम्पियन कोनलान ने क्वार्टर फाइनल में पूरे समय दबदबा बनाये रखा लेकिन उन्हें विजेता घोषित नहीं किया गया। वह गुस्से में बरसते हुए रिंग से बाहर निकले। एआईबीए ने उन पर निलंबन भी लगा दिया था।
यह भी पढ़ें- लक्ष्य सेन के लिए बड़ी चुनौती विक्टर, सेमीफाइनल में आज होंगे आमने-सामने, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड
पांच साल बाद एआईबीए के जांच आयोग ने खुलासा किया कि रियो ओलंपिक 2016 में पक्षपातपूर्ण फैसले हुए थे। कुल 36 जजों को निलंबित कर दिया गया लेकिन उनके नाम नहीं बताये गए। कोनलान ने उस समय ट्वीट किया था,‘‘ तो इसका मतलब है कि मुझे अब ओलंपिक पदक मिलेगा।” अभी तक उनके इस सवाल का किसी के पास जवाब नहीं है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Paris olympic 2024 injustice with nishant dev score in boxing 36 judges rio olympic
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














