- Hindi News »
- Sports »
- On 5 January 1971 1st Ever One Day International Match Played Between Australia And England Know The History Of Odi Format
आज ‘वनडे’ हुआ 51 साल का, बारिश के चलते हुआ था इस फॉर्मेट का जन्म
- Written By: मृणाल पाठक

नई दिल्ली: दुनियाभर का लोकप्रिय खेल क्रिकेट (Cricket) सबके दिल पर राज करता है। यह एक ऐसा खेल है जो लगभग हर देश में खेला जाता है। इस खेल के करोड़ों फैंस (Cricket Fans) हैं। क्रिकेट का इतिहास (History Of Cricket) भी काफी पुराना है। क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन फॉर्मेट हैं- टेस्ट, एकदिवसीय मैच, जिसे वनडे क्रिकेट भी कहा जाता है और टी-20 क्रिकेट।
ऐसे में क्या आप जानते हैं आज क्रिकेट के वनडे फॉर्मेट (One Day Cricket History) का जन्मदिन है। आज वनडे पूरे 51 साल का हो गया है। मतलब कि आज ही के दिन 5 जनवरी 1971 को पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच (International ODI History) खेला गया था।
इन सबमें क्या आप जानते हैं सबसे पहला खेला गया वनडे मैच किन दो देशों के बीच हुआ था? कब खेला गया था? कहां खेला गया था और कौन इस मैच का विजेता रहा था? तो चलिए आपके इन सारे सवालों का जवाब आज हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा देते हैं। साथ ही आज हम आपको इससे जुड़े कुछ दिलचस्प बाते भी बताते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
IPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य
फिन एलन ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL 2026 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
किन टीमों के बीच हुआ था पहला इंटरनेशनल वनडे?
दुनिया का पहला इंटरनेशनल वनडे मैच 5 जनवरी 1971 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मैदान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था। आज के समय में आपको ये पता है कि वनडे मैच 50 ओवरों का होता है, लेकिन बता दें कि, जब इस क्रिकेट फॉर्मेट की शुरुआत हुई थी तब इंटरनेशनल वनडे मैच 40-40 ओवरों का हुआ करता था। साथ ही 1 ओवर 8 गेंदों का हुआ करता था।
कौन था पहले वनडे का विजेता?
पहले इंटरनेशनल वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले करने का फैसला किया था। उस समय ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बिल लॉरी थे। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 40 ओवर में 190 रन बनाई। जिसके जवाब में मैडना पर उत्तरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने यह लक्ष्य 42 गेंदे शेष रहते हुए हासिल कर लिया था। ज्ञात हो कि, इंग्लैंड के जॉन एडरिच ने वनडे इतिहास में पहला ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब हासिल किया। जॉन एडरिच ने इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक 82 रन बनाए थे। हालांकि, इस मैच का विजेता ऑस्ट्रेलिया रही थी।
कुछ तरह है वनडे का इतिहास
दरअसल, एशेज सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड टीम नवंबर 1970 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी। इस सीरीज में 7 मैच होने थे। सीरीज का पहला और दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। 31 दिसंबर 1970 से 5 जनवरी 1971 के बीच तीसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना था, लेकिन उस समय बारिश की वजह से मैच शुरू ही नहीं हो पाया था।
आज के समय में टेस्ट मैच 5 दिनों का होता है, लेकिन उस समय दिनों का हुआ करता था। जिसमें से एक दिन ‘रेस्ट डे’ होता था। इस टेस्ट के आखिरी दिन जब बारिश बंद हुई तो दोनों टीमें सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिए तैयार हो गईं और इस तरह क्रिकेट का नया फॉर्मेट बनाया गया। जिसका नाम एकदिवसीय/वनडे मैच रखा गया। आज के समय में लोग वनडे फॉर्मेट को काफी पसंद हैं।
On 5 january 1971 1st ever one day international match played between australia and england know the history of odi format
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Car Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
May 17, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal: मेष और मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा होगा व्यापार का हाल
May 17, 2026 | 12:15 AMरनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
May 16, 2026 | 11:33 PMउत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMPM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
May 16, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM













