उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर

Pre-monsoon drain cleaning: पीयूष गोयल ने मानसून पूर्व नाला सफाई और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। क्षेत्र में 6 नए कौशल विकास केंद्र और शताब्दी अस्पताल में मुफ्त नेत्र उपचार की घोषणा।
A Pledge to Transform North Mumbai into an Exemplary Mumbai: Piyush Goyal Takes a Tough Stance on Drain Cleaning and Encroachments
निरीक्षण के दौरान पीयूष गोयल (सोर्स: फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Piyush Goyal North Mumbai visit: उत्तर मुंबई के सांसद और केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मानसून से पहले क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को दूर करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि मानसून के दौरान नागरिकों को जलभराव और अन्य असुविधाओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए युद्ध स्तर पर काम किया जाए।

नालों की सफाई और अतिक्रमण पर प्रहार

आगामी मानसून की चुनौतियों को देखते हुए पीयूष गोयल ने खुद मैदान में उतरकर डहाणूकरवाडी पुल के पास चल रहे नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम (BMC) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई का काम समय सीमा के भीतर पूरा हो। मंत्री पीयूष गोयल ने रेखांकित किया कि नालों के आसपास अवैध निर्माण और अतिक्रमण जलभराव का मुख्य कारण बनते हैं। उन्होंने इन अवरोधों को तुरंत हटाने के कड़े निर्देश दिए ताकि पानी की निकासी निर्बाध रूप से हो सके।

हर विधानसभा में कौशल विकास केंद्र

  • क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीयूष गोयल ने 'उत्तम मुंबई' पहल के तहत रोजगार परक शिक्षा पर जोर दिया है।
  • कांदिवली पूर्व के सफल मॉडल के बाद अब उत्तर मुंबई के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में नए कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे।
  • प्रस्तावित स्थान: उन्होंने दहिसर चेक नाका, ठाकुर विलेज, शिंपोली रोड, चिंचोली बंदर और मालाड पश्चिम में इन केंद्रों के लिए प्रस्तावित जगहों का मुआयना किया।

शताब्दी अस्पताल में मुफ्त इलाज

कांदिवली पश्चिम स्थित शताब्दी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, मधुमेह (Diabetes) के कारण आंखों की रोशनी पर होने वाले दुष्प्रभाव के इलाज के लिए अस्पताल में छह नई अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। आयुष्मान भारत और राज्य सरकार की योजनाओं के समन्वय से पात्र लाभार्थियों को आंखों का यह जटिल इलाज पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com