- Hindi News »
- Sports »
- Nz Vs Ned Ross Taylor Said Goodbye To International Cricket After Scoring 14 Runs In The Last Innings
रोस टेलर ने आखिरी पारी में 14 रन बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
- Written By: मृणाल पाठक

हैमिल्टन: रोस टेलर (Ross Taylor) ने नीदरलैंड (NZ vs NED) के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सोमवार को यहां न्यूजीलैंड की तरफ से अपना आखिरी मैच खेला जिसमें उन्होंने 14 रन बनाये तथा दर्शकों ने खड़े होकर इस दिग्गज का अभिवादन किया। टेलर का यह न्यूजीलैंड के लिये 450वां और आखिरी मैच था जिससे उनके 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का भी अंत हो गया।
इस 38 वर्षीय बल्लेबाज ने इस साल के शुरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था लेकिन वह अपने घरेलू मैदान सेडन पार्क पर अंतिम मैच खेलकर क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते थे। राष्ट्रगान के दौरान टेलर के बच्चे मैकेंजी, जोंटी और एडिलेड उनके साथ खड़े थे। जब वह मैदान पर उतरे और वापस लौटे तो नीदरलैंड के खिलाड़ियों ने उनके दोनों तरफ खड़े होकर उन्हें सम्मान दिया।
For the last time in International cricket, let’s go Ross Taylor. pic.twitter.com/Thq7AO0OWw — Johns. (@CricCrazyJohns) April 4, 2022
टेलर ने 2006 में न्यूजीलैंड के लिये अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसके अगले वर्ष उन्होंने अपना पहला टेस्ट खेला। उन्होंने 112 टेस्ट मैचों में 19 शतकों की मदद से 7,683 रन बनाये। टेलर ने 236 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 8,593 रन और 102 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1,909 रन बनाये। टेलर दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीनों प्रारूप में 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
उन्हें अपने आखिरी मैच में क्रीज पर उतरने के लिये लंबा इंतजार करना पड़ा। मार्टिन गुप्टिल और विल यंग के बीच दूसरे विकेट के लिये 203 रन की साझेदारी के कारण वह 39वें ओवर में क्रीज पर उतर पाये। उनके मैदान पर आते ही दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। जब वह 14 रन बनाकर आउट होने के बाद वापस पवेलियन लौट रहे थे तो उनके चेहरे पर फीकी मुस्कान थी।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका के खिलाफ मैच के बीच अंपायर से दो बार भिड़े तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी ने किया बीच-बचाव, देखें VIDEO
IND A vs SL A: भारत के लिए संकटमोचक बने सूर्यांश और विपराज, श्रीलंका के सामने खड़ा किया 265 रन का स्कोर
IND W vs PAK W: महामुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में चमका भारत, इन टीमों की मुश्किलें बढ़ीं
IND A vs SL A: श्रीलंका में वैभव सूर्यवंशी को ‘लप्पेबाजी’ पड़ रही भारी! लगातार तीसरी बार हुए फ्लॉप
वह नीदरलैंड के खिलाड़ियों के बीच से निकलकर मैदान से बाहर गये। इस बीच दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। टेलर ने बाद रेडियो न्यूजीलैंड से कहा, ‘‘ मैं हमेशा परिस्थितियों के अनुसार और चेहरे पर मुस्कान लेकर खेला। मैंने पूरे गर्व और सम्मान के साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। मैं शुरू से देश के लिये खेलना चाहता था।” (एजेंसी)
Nz vs ned ross taylor said goodbye to international cricket after scoring 14 runs in the last innings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














