Lock Upp 2 के फिनाले वीक में आमने-सामने आए 2 जानी दुश्मन, बिग बॉस 11 की दिलायी याद

Lock Upp 2 के फिनाले वीक में विजटर के तौर पर आए विकास गुप्ता और शो की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के बीच तीखी नोंक-झोक देखने के लिए मिलने वाली है। विकास और शिल्पा कई सालों बाद एक दूसरे के सामने आएंगे।
Vikas Gupta Shilpa Shinde Finale Week Clash
शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on
Updated on

Vikas Gupta Shilpa Shinde Finale Week Clash: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो लॉक अप 2 अपने फिनाले वीक में जा पहुंचा है। इस शो का फिनाले वीक काफी धमाकेदार और ड्रामा से भरपूर होने वाला है।

लॉकअप 2 के पिछले एपिसोड्स में जहां कंटेस्टेंट्स ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े डार्क सीक्रेट शेयर किए थे, तो वहीं अब शो में कुछ नए मेहमानों को आते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान शो में एंट्री होगी जाने माने प्रोड्यूसर विकास गुप्ता की।

विकास गुप्ता ने उठाए सवाल

शो में विजिटर के रूप में आए विकास गुप्ता ने एंट्री करते ही अपनी पुरानी दुश्मन शिल्पा शिंदे से तीखे सवाल किए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिल्पा ने को कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी की पर्सनल लाइफ और एक्टर राम कपूर को लेकर अनुचित टिप्पणियां की हैं। विकास ने कहा कि किसी कलाकार की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करना या बॉडी शेमिंग करना सही नहीं है।

शिल्पा शिंदे को सुनाई खरी-खोटी

बहस के दौरान विकास गुप्ता ने शिल्पा के व्यवहार पर नाराजगी जताई और कहा कि एक सीनियर एक्टर होने के नाते उनसे बेहतर आचरण की उम्मीद की जाती है। उन्होंने शिल्पा पर नकारात्मक माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां शो के माहौल को प्रभावित करती हैं।

शिवांगी जोशी को लेकर भी हुई चर्चा

विकास गुप्ता ने शो में शिवांगी जोशी की निजी जिंदगी को लेकर की गई कथित टिप्पणियों पर भी सवाल उठाए। इस पर शिल्पा शिंदे ने जवाब दिया कि उन्होंने वही बातें कही थीं जो पहले से सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा थीं। हालांकि, इससे पहले शो के होस्ट्स भी कंटेस्टेंट्स को यह सलाह दे चुके हैं कि शो के बाहर की व्यक्तिगत बातों को घर के अंदर चर्चा का विषय न बनाया जाए।

बिग बॉस 11 में साथ नजर आएं थे विकास-शिल्पा

आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता इससे पहले कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 11 में साथ नजर आ चुके हैं। इस शो के शुरुआत से ही दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन रहे हैं। इसी शो में दोनों के बीच कई बार तीखी बहस भी देखने के लिए मिली थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com