

Virat Kohli on Ajinkya Rahane Retirement: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे अजिंक्य रहाणे ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनके समन्यास के बाद क्रिकेट जगत के कई दिग्गज उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में विराट कोहली ने भी उनको शानदार करियर के लिए बधाई दी है। साथ ही विराट कोहलाी ने अजिंक्य रहाणे को फेवरेट टेस्ट बैटिंग पार्टनर भी बताया है।
विराट कोहली ने एक्स पर पोस्ट तकर कहा कि जिंक्स, शानदार करियर के लिए बधाई, दोस्त। तुमने भारतीय क्रिकेट के लिए कमाल का काम किया है और तुम्हें अपने इस सफ़र पर बहुत गर्व होना चाहिए। स्लिप में सबसे भरोसेमंद हाथ और टेस्ट में मेरे पसंदीदा बैटिंग पार्टनर। तुम्हारे लिए हमेशा शुभकामनाएं।
युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "जिंक्स, शानदार करियर के लिए बधाई। इस पीढ़ी के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक, जिन्होंने सभी फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्व किया। कुछ सबसे बड़े मैचों में सफलतापूर्वक नेतृत्व भी किया। आपने हर मौके पर अच्छा किया और आगे जो भी होगा, उसके लिए आपको गुड लक।"
हरभजन सिंह ने कहा कि रहाणे एक शांत दिमाग वाले और खेल पर बहुत गर्व करने वाले एक टॉप-क्वालिटी क्रिकेटर रहे। उनकी सबसे बड़ी विरासत हमेशा भारत को ऑस्ट्रेलिया में उस ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत तक ले जाना रहेगी, साथ ही अनगिनत शानदार पारियां भी। शानदार करियर के लिए बधाई। हैप्पी रिटायरमेंट, जिंक्स। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"
पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आपके साथ मैदान और ड्रेसिंग रूम शेयर करना सम्मान की बात थी। खेल के प्रति आपकी शांति, हिम्मत और प्रतिबद्धता ने हममें से बहुतों को प्रेरित किया है। आपको और आपके परिवार को इस रोमांचक दूसरी पारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उम्मीद है कि यह नया अध्याय आपके लिए पिछली बार की तरह ही खुशी और सफलता लेकर आए।" सूर्यकुमार यादव और रहाणे लंबे समय तक मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में एक साथ खेले हैं।
38 साल के रहाणे ने 2011 में भारत के लिए डेब्यू किया था। वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले। 85 टेस्ट में 12 शतक और 26 अर्धशतक की मदद से 5,077 रन, 90 वनडे में 3 शतक और 24 अर्धशतक की मदद से 2,962 और 20 टी20 मैचों में उन्होंने 375 रन बनाए। रहाणे ने अपनी कप्तानी में एक युवा भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में भारत को टेस्ट सीरीज में जीत दिलायी थी।