-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ajinkya Rahane Announces Retirement From International Cricket Crying Video
क्रिकेट से रिटायरमेंट के समय मराठी बोलते-बोलते रो पड़े अजिंक्य रहाणे, देखें इमोशनल VIDEO
- Written By: आकाश मसने
Ajinkya Rahane Retirement Emotional Video: अजिंक्य रहाणे ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वीडियो संदेश में संन्यास की घोषणा करते समय रहाणे बेहद भावुक हो गए और रो पड़े।

क्रिकेट से रिटायरमेंट के समय रो पड़े अजिंक्य रहाणे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ajinkya Rahane Breaks Down in Tears Video: भारतीय क्रिकेट के सबसे शांत, संयमित और भरोसेमंद बल्लेबाजों में शुमार अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि, जिस क्षण रहाणे अपने क्रिकेटिंग करियर के इस सबसे बड़े फैसले का खुलासा कर रहे थे, वह पल बेहद भावुक कर देने वाला था। उन्होंने संन्यास का ऐलान सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश के जरिए किया। संन्यास की बात कहते हुए रहाणे अपने आंसुओं को रोक नहीं सके। उनके होंठ बार-बार कांप रहे थे और आवाज भारी हो गई थी।
‘सही टाइमिंग को पहचानना ही जिंदगी है’
वीडियो में बेहद भावुक दिख रहे अजिंक्य रहाणे की आंखों से लगातार आंसू छलकते रहे। कांपती आवाज में उन्होंने कहा कि जिंदगी का यह कड़वा सच है कि जिस चीज की शुरुआत हुई है, उसका अंत भी निश्चित है। मैदान पर बल्लेबाजी करते समय मैंने हमेशा टाइमिंग पर भरोसा किया है और आज मुझे लगता है कि यह सही समय है जब मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहूं।
अपनी शुरुआती यात्रा को याद करते हुए रहाणे और भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि डोंबिवली से लोकल ट्रेन पकड़कर प्रैक्टिस के लिए जाने वाला वह छोटा सा बच्चा सिर्फ एक ही सपना देखता था देश के लिए नीली और सफेद जर्सी पहनना। मैंने अपने पूरे करियर में देश को हमेशा खुद से ऊपर रखा और पूरी ईमानदारी से खेला।
सम्बंधित ख़बरें
टाइम्स स्क्वायर में 48 मिनट में ढूंढ निकाले 100 भारतीय! मुंबई के कंटेंट क्रिएटर का वीडियो वायरल
Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा फाइनल में, अब गोल्ड पर रहेगी नजर; भारत के दो और जैवलिन थ्रोअर ने बनाई जगह
मुंबई की आइकॉनिक एयर इंडिया बिल्डिंग में होगा CM फडणवीस का नया ऑफिस, हर साल बचेंगे 200 करोड़
किसकी शिवसेना असली, शिंदे या ठाकरे की? सुप्रीम कोर्ट में छिड़ी धनुष-बाण की जंग, आई ये बड़ी अपडेट
View this post on Instagram
क्रिकेट से रिश्ता कभी खत्म नहीं होगा
रोते हुए रहाणे ने कहा कि पिछले 20 वर्षों तक भारतीय क्रिकेट का हिस्सा रहना उनके लिए बहुत बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर भले ही मेरा अंतरराष्ट्रीय सफर यहीं रुक रहा है, लेकिन क्रिकेट से मेरा रिश्ता कभी खत्म नहीं हो सकता। मैंने इस खेल से जो कुछ भी सीखा है, उसे अब आने वाली नई पीढ़ी के साथ साझा करूंगा। उन्होंने इस दौरान बीसीसीआई (BCCI), मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA), अपने सभी कोचों, साथी खिलाड़ियों, आईपीएल फ्रेंचाइजियों का दिल से आभार व्यक्त किया।
मराठी बोलकर रो पड़े अजिंक्य रहाणे
इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने अपने फैंस स्पेशल थैक्य यू बोला। उन्होंने कहा कि अजिंक्य का अर्थ होता है कभी न हारने वाला, पर क्रिकेट के कई मैचों में मैंने हार देखी। लेकिन मैंने एक जगह कभी नहीं हारा आपके दिल में, इसके बाद अजिंक्य रहाणे भावुक हो गए। उन्होंने अपने मुंबई और मराठी फैंस को धन्यवाद देने के लिए मराठी में कहा “तुम्ही मला कधी परख मानल नाही”, ये कहते ही अजिंक्य की आंखों में आंसू आ गए। “तुम्ही मला कधी परख मानल नाही” इस अर्थ होता है आपने मुझे कभी गैर नहीं समझा। हमेशा अपना माना।
🚨 AJINKYA RAHANE CRYING !😭 Ajinkya Rahane broke down in tears while announcing his retirement. 🥹♥️ pic.twitter.com/sjYiLYYH2G — lndian Sports Network (@IS_Netwrk29) July 30, 2026
यह भी पढ़ें:- टीम इंडिया के दिग्गज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, फैंस के लिए लिखा भावुक पोस्ट
शानदार रहा रहाणे का करियर
अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 38.52 की औसत से 5,077 रन बनाए, जिसमें 12 शानदार शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में उनके नाम 2,962 रन (3 शतक, 24 अर्धशतक) दर्ज हैं। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारत को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जिताने वाले कप्तान के रूप में भी रहाणे का नाम इतिहास के पन्नों में हमेशा दर्ज रहेगा।
Ajinkya rahane announces retirement from international cricket crying video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट से रिटायरमेंट के समय मराठी बोलते-बोलते रो पड़े अजिंक्य रहाणे, देखें इमोशनल VIDEO
Jul 30, 2026 | 05:49 PMशिवराज सिंह ने CM मोहन यादव के खिलाफ रचा था किसान आंदोलन का चक्रव्यूह? सुधीर दंडोतिया ने बताई इंसाइड स्टोरी
Jul 30, 2026 | 05:47 PMटाइम्स स्क्वायर में 48 मिनट में ढूंढ निकाले 100 भारतीय! मुंबई के कंटेंट क्रिएटर का वीडियो वायरल
Jul 30, 2026 | 05:43 PMCommonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा फाइनल में, अब गोल्ड पर रहेगी नजर; भारत के दो और जैवलिन थ्रोअर ने बनाई जगह
Jul 30, 2026 | 05:42 PMपश्चिम बंगाल: नदिया में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दिवार से टकराने पर अंतिम संस्कार से लौट रहे चार युवकों की मौत
Jul 30, 2026 | 05:34 PMक्या चीन बना रहा है नया सूरज? Artificial Sun प्रोजेक्ट से बदल सकती है दुनिया, जानिए कैसे मिलेगी सस्ती बिजली
Jul 30, 2026 | 05:31 PMराज्यसभा के बाद लोकसभा में भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, जानिए मोदी सरकार के नए कानून में क्या है खास
Jul 30, 2026 | 05:31 PMवीडियो गैलरी

तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM












