- Hindi News »
- Sports »
- Mohammad Amir Granted British Citizenship Can Now Play Ipl As Overseas Player
एक झटके बदल गई Mohammad Amir की किस्मत, जानिए कैसे अब इस PAK स्टार का IPL में खेलने का सपना हो सकता है पूरा?
Mohammad Amir UK Citizen Now: अपने पिछेल कई बयानों में पाकिस्तान के पूर्व स्टार गेंदबाज मोहम्मद आमिर IPL खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। अब उनका ये सपना पूरा होता हुए दिखाई दे रहा है।
- Written By: संजय बिष्ट

मोहम्म्द आमिर (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohammad Amir Can Play in IPL 2027: कभी विराट कोहली की तारीफ तो कभी अभिषेक शर्मा की बुराई के आएदिन चर्चा में रहने वाले पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर एक बार फिर से सुर्खियों में आए हैं। इस बार उनकी चर्चा का कारण खेल या फिर किसी के लिए बयान नहीं, बल्कि उनकी नई नागरिकता है। पाकिस्तान का दिग्गज खिलाड़ी अब आधिकारिक रूप से ब्रिटेन का पासपोर्ट धारक बन चुका है। इसी आधार पर अब कई लोग ये कयास लगा रहे हैं कि वो IPL 2026 में दिख सकते हैं।
IPL में ऐसे हो सकती है मोहम्मद आमिर की एंट्री
पिछले कई वर्षों से आपसी तनाव के कारण पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने पर रोक लगी हुई है। वहीं, मोहम्मद आमिर की बात करें तो अब उनकी स्थिति ब्रिटेन की नागरिकता मिलने के बाद बदल गई है। अब आमिर पाकिस्तान नहीं, बल्कि इंग्लिश पासपोर्ट के साथ ब्रिटिश (विदेशी) खिलाड़ी की श्रेणी में आएंगे। ऐसे में आईपीएल की कई टीमें आने वाले सीजन में उन पर नजर रख सकती हैं।
पाकिस्तान मीडिया की मानें तो यदि आमिर को आईपीएल से खेलने का ऑफर आता है, तो वो अगले साल के सीजन में किसी टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोट्स में कहा जा रहा है कि ब्रिटेन की सरकार ने आमिर के द्वारा कई साल पहले दायर किए गए नागरिकता वाले आवेदन को स्वीकार करते हुए उनके लिए UK का पासपोर्ट जारी कर दिया है। इसमें उनकी पत्नी नरगिस खान ने अहम भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
GT के खिलाफ आज डू और डाई मैच खेलने उतरेगी CSK, सिर्फ जीतने से नहीं बनेगी बात,करना होगा ये बड़ा कारनामा
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
PAK को हराने के बाद बंग्लादेशी कप्तान का बयान, कहा- हमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है
दरअसल, नरगिस पहले से ही ब्रिटिश नागरिक हैं और इस प्रक्रिया में उन्होंने महत्वपूर्ण किरदार अदा किया। अब ब्रिटेन के नागरिक होने के नाते आमिर अलग-अलग फ्रेंचाईजी लीग्स में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेलने के पात्र हो चुके हैं, जिसमें दुनिया की सबसे बड़ी व लोकप्रिय लीग आईपीएल भी है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, WTC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, भारत से आगे निकली बांग्लादेश
36 वर्षीय मोहम्मद आमिर पिछले साल दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। हालांकि राष्ट्रीय टीम से दूर रहने के बावजूद वह दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में लगातार खेल रहे हैं और टी20 क्रिकेट में अपनी धारदार गेंदबाजी से असर छोड़ते आ रहे हैं। आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। करियर की शुरुआत में उन्हें विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक युवा तेज गेंदबाजों में गिना जाता था। उनकी घातक स्विंग और नई गेंद से शुरुआती विकेट निकालने की क्षमता ने उन्हें खास पहचान दिलाई।
Mohammad amir granted british citizenship can now play ipl as overseas player
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














