-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Messi Levels Ronaldo S Hat Trick Record During Argentina Win Over Bolivia In World Cup Qualifiers
लियोनेल मेसी ने की क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी, बोलिविया पर 6-0 की जीत के दौरान किया कारनामा
- Written By: प्रिया जैस
अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप विजेता दिग्गज लियोनेल मेसी ने बोलिविया के खिलाफ अपनी टीम के फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर मैच के खेलते हुए पुर्तगाल के आइकॉन क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नेशनल टीम के लिए सबसे अधिक हैट्रिक के रिकॉर्ड की बराबरी की।

लियोनेल मेसी (सौजन्य-एक्स)
ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना): वर्ल्ड कप क्वालीफायर के दौरान अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी कर ली। अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप विजेता दिग्गज लियोनेल मेसी ने बोलिविया के खिलाफ अपनी टीम के फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर मैच के खेलते हुए पुर्तगाल के आइकॉन क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नेशनल टीम के लिए सबसे अधिक हैट्रिक के रिकॉर्ड की बराबरी की।
मेसी ने ये रिकॉर्ड बुधवार को बोलिविया के खिलाफ 6.0 की जीत के साथ बनाया। खेल के दौरान, लियोनेल मेसी ने 19वें, 84वें और 86वें मिनट में गोल किए, जुलाई के कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के दौरान लगी चोट के बाद अपने दूसरे इंटरनेशनल मैच में तीन शानदार गोल किए।
22 पॉइंट्स के साथ आगे अर्जेंटीना
अर्जेंटीना 22 पॉइंट्स के साथ दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर की लिस्ट में टॉप पर रहा। इस मैच में लुटारो मार्टिनेज (43वें मिनट), जूलियन अल्वारेज़ (45+3वें मिनट) और थियागो अल्माडा (69वें मिनट) ने भी स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: जॅान ऐरियास के गोल से कोलंबिया अंतिम 16 में, घाना को 1-0 से हराया
कम उम्र में फुटबॉल जगत पर किया राज, बतौर युवा कप्तान FIFA World Cup खिताब जीतने वाले दुनिया के टॉप-5 खिलाड़ी
FIFA Women’s World Cup के लिए न्यूजीलैंड ने किया क्वालीफाई, पापुआ न्यू गिनी को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: लगातार तीसरी बार फुटबॉल के इस महाकुंभ में जगह नहीं बना पाई इटली, तय हुईं सभी 48 टीमें
इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने सात जीत, एक ड्रॉ और दो हार के साथ यह रैंक हासिल की। अब, मेस्सी और रोनाल्डो दोनों के पास 10 इंटरनेशनल हैट्रिक हैं और वे अपनी नेशनल टीमों के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
लियोनेल मेसी ने की हैट्रिक
वर्ल्ड कप क्वालीफायर के दौरान अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी कर ली।
🚨 NEW RECORD Lionel Messi now has the most hattricks in international football! 10 hat tricks! 🤯🤯🤯 pic.twitter.com/eI7RzNA9YC — Football Arena (@footballarena77) October 16, 2024
लियोनेल मेस्सी ने कहा
खेल के बाद बोलते हुए, मेस्सी ने टीम के आधिकारिक एक्स हैंडल के हवाले से कहा, “यहां आकर, लोगों का प्यार महसूस करना बहुत अच्छा है, जब वे मेरा नाम पुकारते हैं तो मैं उत्साहित हो जाता हूं। हम सभी लोगों के साथ जुड़ाव का आनंद लेते हैं और हमें अर्जेंटीना में खेलना पसंद है। हम जीत से खुश हैं।”
यह भी पढ़ें- Women’s T20 World Cup: पहले सेमीफाइनल में भिड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
“मैंने (उनके करियर को समाप्त करने की) कोई तारीख या समय सीमा तय नहीं की है, मैं बस इन सबका मजा लेना चाहता हूं। मैं यहां आकर और लोगों का स्नेह महसूस करके पहले से कहीं अधिक उत्साहित हूं क्योंकि मुझे पता है कि ये आखिरी खेल हो सकते हैं।”
उन्होंने कहा, “यही मेरी प्रेरणा है। मैं जहां हूं, वहां खुश रहना पसंद करता हूं। अपनी उम्र के बावजूद, जब मैं यहां होता हूं तो मुझे एक बच्चे जैसा महसूस होता है क्योंकि मैं इस टीम के साथ सहज महसूस करता हूं। जब तक मैं अच्छा महसूस करता हूं और अपने इरादे के मुताबिक प्रदर्शन करना जारी रख सकता हूं, इसका मजा लेता रहूंगा।”
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए आशालता देवी जड़ेगी शतक, ऐसा करने वाली बनेगी पहली भारतीय महिला फुटबॉलर
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Messi levels ronaldo s hat trick record during argentina win over bolivia in world cup qualifiers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
Aug 09, 2026 | 09:31 PMफूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Aug 09, 2026 | 09:19 PMकोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMजो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














