-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Ashalata Devi Will Become First Indian Woman Footballer To Play 100 International Matches
पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए आशालता देवी जड़ेगी शतक, ऐसा करने वाली बनेगी पहली भारतीय महिला फुटबॉलर
- Written By: प्रिया जैस
भारत की महिला फुटबॉल टीम की कप्तान आशालता देवी पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को यहां सैफ चैंपियनशिप के शुरुआती मैच के लिए मैदान पर उतरेगी तो 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बन जाएंगी।

आशालता देवी (सौजन्य-एक्स)
काठमांडु: भारत की महिला फुटबॉल टीम की कप्तान आशालता देवी पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को यहां सैफ चैंपियनशिप के शुरुआती मैच के लिए मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले के साथ ही भारतीय महिला फुटबॉलर आशालता देवी 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बन जाएंगी।
31 साल की आशालता देवी मणिपुर की रहनेवाली है। उन्होंने मार्च 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में ओलंपिक पूर्व टूर्नामेंट से भारत के लिए पदार्पण किया। इस मुकाबले के बाद से स्टार डिफेंडर आशालता देवी ने एक लंबा सफर तय किया है।
AIFF का बयान
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘मार्च 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में ओलंपिक पूर्व मुकाबले में जब उन्होंने पहली बार भारतीय शर्ट पहनी थी, तो बहुत कम लोगों ने सोचा होगा कि आशालता देवी भारतीय महिला फुटबॉल में इस तरह का मुकाम हासिल करेंगी।”
सम्बंधित ख़बरें
दुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
CM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
AI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
यह भी पढ़ें- चिन्नस्वामी स्टेडियम में वापस आकर खुश है केएल राहुल, बेंगलुरु से जुड़ी खास यादों को किया साझा
आशालता देवी जब केवल 15 साल की थी तब उन्हें 2008 में भारत की अंडर-17 टीम के लिए बुलाया गया था। इम्फाल में जन्मी इस खिलाड़ी ने 13 साल की उम्र से ही फुटबॉल में अपनी रूची दिखाते हुए खेलना शुरू किया। वह शुरुआत में भारतीय रेलवे फुटबॉल टीम में थी और 2015 में मालदीव के न्यू रेडियंट महिला फुटबॉल क्लब में शामिल हुईं।
कई टीमों का किया प्रतिनिधित्व
अपने करियर में आगे बढ़ते हुए उन्होंने भारत में इंडियन वुमेन लीग में राइजिंग स्टूडेंट क्लब (कटक), केआरवाईपीएचएसए (इम्फाल), सेतु (मदुरै) और गोकुलम केरल का प्रतिनिधित्व किया। वह फिलहाल ईस्ट बंगाल के साथ हैं।
सैफ की ट्रॉफी जीतना है मकसद
आशालता ने यहां पहुंचने के बाद कहा, ‘‘मैं उत्साहित और खुश हूं कि मैं पाकिस्तान के खिलाफ अपना 100वां मैच खेलूंगी। हमारा ध्यान हालांकि सभी मैचों को जीतकर ट्रॉफी को घर वापस ले जाने पर होगा। नेपाल आने का यही मुख्य सपना और मकसद है।”
यह भी पढ़ें- ISSF वर्ल्ड कप के फाइनल में सोनम उत्तम मस्कर ने बजाया डंका, भारत को दिलाया सिल्वर मेडल
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं चैंपियनशिप के सभी मैचों का इंतजार कर रही हूं क्योंकि यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। हमें पिछले सैफ में पहले ही झटका लग चुका है, लेकिन इस बार यह अलग होगा।” भारत 2022 सत्र में खिताब का बचाव करने में विफल रहा था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ashalata devi will become first indian woman footballer to play 100 international matches
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
Aug 09, 2026 | 10:21 PMरोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
Aug 09, 2026 | 10:17 PMCM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
Aug 09, 2026 | 10:08 PMAI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMUP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Aug 09, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM










