-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Women S T20 World Cup 2024 Semi Final Between Australia Vs South Africa Know Head To Head Record
Women’s T20 World Cup: पहले सेमीफाइनल में भिड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
- Written By: प्रिया जैस
महिला वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल कल गुरुवार को खेला जाने वाला है। आठवीं बार फाइनल में प्रवेश की कोशिश में जुटी आस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में दुबई के मैदान में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी तो उसका पलड़ा भारी रहेगा।

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (सौजन्य-एक्स)
दुबई: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप के मुकाबले हो चुके है और सेमीफाइनल का मुकाबले गुरुवार और शुक्रवार को खेला जाना है। वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल कल गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस बीच 8वीं बार फाइनल में पहुंचने की इच्छा को साथ में लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पलड़ा भारी रहेगा।
2009 से शुरू इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया सभी 9 सत्रों में सेमीफाइनल के दांवेदार रह चुका है। अब 6 बार की चैंपियन रही ऑस्ट्रेलिया टीम का मुकाबला इस बार सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा। इससे पहले इन दोनों टीमों ने 2023 सत्र का फाइनल खेला था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 19 रन से जीत हासिल की थी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आंकड़ों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के लिए दक्षिण अफ्रीका कोई बड़ी चुनौती नहीं है। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 महिला टी20 मैच खेले है, जिनमें से दक्षिण अफ्रीका सिर्फ एक ही मैच जनवरी में अपने नाम कर पायी है।
सम्बंधित ख़बरें
मारिजाने कैप का धमाका, दमदार पारी से बनाए कई रिकॉर्ड्स, ऐसा करने वाली साउथ अफ्रीका की पहली बल्लेबाज बनीं
देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड, बनीं तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज
IND-W vs SA-W: सीरीज गंवाने के बाद साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जोहान्सबर्ग में टॉस बनेगा गेम चेंजर
Mark your calendars 🗓️ The #T20WorldCup 2024 semi-finals are locked in 🔒 Details 👉 https://t.co/Q4umt6R6pP pic.twitter.com/39v4VvhR9j — ICC (@ICC) October 16, 2024
महिला टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 7 मुकाबले जीते है और ऑस्ट्रेलिया ने सातों ही मुकाबले अपने नाम किए है। इस बार ऑस्टेलिया के खेल रही टीम वहां की कोर टीम है जो बरसों से खेल रही है। इस टीम में से अब तक सिर्फ मेग लानिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कहा है। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों ने 2023 का महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला है।
ऑस्ट्रेलिया की ताकत है ये खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब ऑस्ट्रेलिया की टीम में अब सभी की नज़रे एलिसा हीली, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगान शट , एशले गार्डनर के प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी। दुबई के धीमे विकेट पर आस्ट्रेलिया की ताकत उसकी बल्लेबाजी की गहराई साबित हुई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए फोबे लिचफील्ड और अनाबेल सदरलैंड आक्रामक बल्लेबाजी में माहिर हैं।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए आशालता देवी जड़ेगी शतक, ऐसा करने वाली बनेगी पहली भारतीय महिला फुटबॉलर
दक्षिण अफ्रीका के लिए अहम है ये खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो उसकी ताकत उसकी स्पिनर नोंकुलुलेको एमलाबा है जो अभी तक चार ग्रुप लीग मैचों में 10 विकेट ले चुकी है। कप्तान लौरा वोल्वार्ट, सलामी बल्लेबाज तजनीम ब्रिट्ज और अनुभवी मियानो काप सभी मैच विनर हैं। लेकिन इस बार सामना हीली एंड कंपनी से है और दक्षिण अफ्रीकी खेमा दुआ कर रहा होगा कि इस बार वे सारे मिथक तोड़कर जीत दर्ज करेंगे।
यह भी पढ़ें- चिन्नस्वामी स्टेडियम में वापस आकर खुश है केएल राहुल, बेंगलुरु से जुड़ी खास यादों को किया साझा
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Women s t20 world cup 2024 semi final between australia vs south africa know head to head record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
Aug 09, 2026 | 10:21 PMरोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
Aug 09, 2026 | 10:17 PMCM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
Aug 09, 2026 | 10:08 PMAI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMUP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Aug 09, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














