-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Matthew Hayden Praises Mitchell Starca And Sunil Narine Ipl 2024 Kkr
KKR की जीत के बाद मैथ्यू हेडन ने की मिचेल स्टार्क और सुनील नारायण की जमकर तारीफ, दोनों को बताया सर्वश्रेष्ठ
- Written By: मृणाल पाठक
श्रेयस अय्यर की अगुआई में केकेआर ने तीसरी बार आईपीएल का ख़िताब जीता। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने IPL फाइनल में मिचेल स्टार्क द्वारा फेंकी को सर्वश्रेष्ठ गेंद करार दिया। साथ ही उन्होंने सुनील नारायण को चैंपियन केकेआर के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' बताया।

मिचेल स्टार्क, सुनील नारायण और मैथ्यू हेडन
चेन्नई: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने आईपीएल फाइनल में अभिषेक शर्मा को मिशेल स्टार्क की शरीर से बाहर की तरफ स्विंग होती गेंद को ‘आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ गेंद’ करार दिया जबकि सुनील नारायण को चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ बताया। श्रेयस अय्यर की अगुआई में केकेआर ने रविवार को सनराइर्ज हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल खिताब जीता।
हेडन ने ‘स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव’ से कहा, ‘‘अभिषेक शर्मा को फेंकी गेंद जैसे ही मिशेल स्टार्क के हाथ से निकली तो काम खत्म हो गया। उसकी नियति आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ गेंद की थी- एक बेहद शानदार गेंद जो उस समय बेहद महत्वपूर्ण थी।” इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा कि आईपीएल के अंत में स्टार्क की कलाई की स्थिति सही रखते हुए अतिरिक्त गति हासिल करने की क्षमता और नारायण की ऑलराउंड क्षमता से केकेआर को मजबूती मिली।
पीटरसन ने कहा, ‘‘मिशेल स्टार्क सत्र में अधिकतर समय 136-137 किमी प्रति घंटा की औसत रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा था लेकिन पिछले दो हफ्ते में उसने 140 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की। वह तेज गति से गेंदबाजी कर रहा है।” उन्होंने कहा,, ‘‘हमने उसे इस टूर्नामेंट के शुरुआती सात (या) शायद आठ हफ्तों में कभी गेंद को स्विंग कराते हुए नहीं देखा लेकिन अंतिम कुछ हफ्तों में उसने अपनी कलाई की स्थिति ठीक की और गेंद को स्विंग कराना शुरू किया।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 में इन चार टीमों के बदल जाएंगे कप्तान, इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, तिलक वर्मा को मिलेगी MI की कमान!
KKR को लूट ले गया ये स्टार प्लेयर, IPL में 20 मिनट खेलने के लिए वसूले 18 करोड़, परफॉर्मेंस में भी रहा फूस
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
पीटरसन ने नारायण की भी सराहना करते हुए कहा कि केकेआर के इस अनुभवी खिलाड़ी ने अपने आलोचकों को सही जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘‘टूर्नामेंट की शुरुआत में मैं उसके सबसे मुखर आलोचकों में से एक था और कह रहा था कि प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के कारण शीर्ष क्रम में मुझे सुनील नारायण पसंद नहीं है।”
पीटरसन ने कहा, ‘‘हालांकि इस सत्र में उसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। वह एक बल्लेबाज की तरह सोचा, एक बल्लेबाज की तरह बल्लेबाजी की और एक बल्लेबाज की तरह रन बनाए।” भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने इस बीच श्रेय केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर, कोचिंग स्टाफ और टीम की घरेलू प्रतिभाओं को दिया।
(एजेंसी)
Matthew hayden praises mitchell starca and sunil narine ipl 2024 kkr
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर के देवरी के सांदीपनि स्कूल में एडमिशन संकट! सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में, आंदोलन की चेतावनी
Jul 09, 2026 | 08:11 PMPM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
Jul 09, 2026 | 08:01 PMपरिचित ही बन रहे हैं महिलाओं के दुश्मन… NCRB के आंकड़ों पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कही ये बात
Jul 09, 2026 | 07:53 PMकेंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Jul 09, 2026 | 07:49 PMग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
Jul 09, 2026 | 07:47 PMसावन में इन 6 शुभ अवसरों पर करें शिवलिंग का जलाभिषेक, भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नोट कर लें पूरी लिस्ट
Jul 09, 2026 | 07:40 PMMP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
Jul 09, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














