- Hindi News »
- Sports »
- Madhya Pradesh Has Registered Its Name In Golden Letters Among The Contenders For Ranji Trophy
रणजी ट्रॉफी के दावेदारों में मध्यप्रदेश ने दर्ज कराया सुनहरे अक्षरों में अपना नाम
- Written By: रवि शुक्ला

मध्यप्रदेश ने सुनहरे अक्षरों में इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया है। यानि टीम रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के फाइनल में पहुँच गई है। जहाँ रणजी ट्रॉफी के इतिहास में अब तक मध्यप्रदेश कभी-भी विजेता नहीं बन सका है, वहीं इस बार जीत की उम्मीद जगाते हुए मध्यप्रदेश ने सन् 1999 के बाद पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में क्वालीफाई किया है।
इसके प्रति अपनी खुशी जाहिर करते हुए भारतीय महिला क्रिकेटर नेहा तंवर ने देश के अपने सोशल माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, कू पर एक पोस्ट साझा की है, जिसके माध्यम से उन्होंने कहा है, “जैसा कि 1999 के बाद पहली बार मध्य प्रदेश ने क्वालीफाई किया है, इस बात का सस्पेंस दर्शकों के लिए देखने के लिए एक निश्चित रोमांच है कि क्या वे मुंबई के खिलाफ जीतेंगे और अपनी पहली ट्रॉफी हासिल करेंगे। सर्वश्रेष्ठ टीम की जीत हो!!”
बताते चलें कि सेमीफाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश ने 174 रन से बंगाल को हराकर इतिहास रच दिया। 23 साल में पहली बार मध्यप्रदेश की टीम रणजी ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में पहुँची है। इस खबर ने पूरे मध्यप्रदेश में खुशी की लहर दौड़ा दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Ranji Trophy Final: शुभम पुंडीर के शतक से जम्मू-कश्मीर मजबूत, पहले दिन विकेट के लिए तरसे कर्नाटक के गेंदबाज
KL राहुल की टीम फाइनल में पहुंची, ड्रॉ के बावजूद पक्की हुई जगह, खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर से होगी भिड़ंत
Ranji Trophy 2024-25: विदर्भ ने जीता रणजी ट्रॉफी का तीसरा खिताब, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट; 91 सीजन में किसका रहा है दबदबा
Ranji Trophy जीतने के बाद विदर्भ के कप्तान ने खोला राज, बताया- ऐसे जीता तीसरा खिताब
मध्यप्रदेश ने बंगाल को 350 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन सेमीफाइनल के आखिरी दिन बंगाल अपनी दूसरी पारी में 175 रन पर ही सिमट गया। पहली पारी में 165 रन और दूसरी पारी में 21 रन जड़ने वाले हिमांशु मंत्री प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्यप्रदेश ने पहली पारी में 341 रन बनाए। हिमांशु के अलावा आकाश रघुवंशी ने 63 रन बनाए थे। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया, लेकिन इसके बाद गेंदबाजों ने कमाल कर दिया और बंगाल की पहली पारी को 273 रन पर ही रोक दिया। कुमार कार्तिकेय, सारांश जैन और पुनीत दातेय तीनों को 3-3 सफलता मिली।
छा गए कुमार कार्तिकेय
मध्यप्रदेश ने अपनी दूसरी पारी में रजत पाटीदार के 79 रन और कप्तान आदित्य श्रीवास्तव के 82 रन की पारी के दम पर 281 रन बनाए। बंगाल के गेंदबाज शहबाज अहमद और प्रमाणिक ने मध्य प्रदेश को सिर्फ 349 रन की ही बढ़त लेने दी, लेकिन बंगाल के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा पाए और पूरी टीम 175 रन पर ही सिमट गई। कुमार कार्तिकेय ने कोहराम मचाया और 67 रन पर 5 विकेट लिए। वहीं गौरव यादव ने 19 रन पर 3 विकेट लिए।
आज से शुरू फाइनल मुकाबला
रणजी ट्रॉफी 2021-22 का फाइनल मुकाबला मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच 22 जून यानि आज से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। मध्य प्रदेश की टीम ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बंगाल को हराया। दूसरी तरफ मुंबई ने दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ ड्रॉ खेला था। लेकिन पहली पारी में बनाई बढ़त के आधार पर खिताबी मुकाबले में अपना स्थान पक्का किया है।
मौजूदा सीज़न में मध्य प्रदेश का सफर
मध्य प्रदेश ने एलीट ग्रुप-A में गुजरात और मेघालय के खिलाफ जीत दर्ज की थी। इसके अलावा मध्य प्रदेश ने केरल के खिलाफ ड्रॉ खेलकर नॉकऑउट स्टेज में अपनी जगह सुनिश्चित की थी। क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश ने पंजाब को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। बता दें कि मध्य प्रदेश अब तक रणजी ट्रॉफी का खिताब नहीं जीत सका है, ऐसे में आदित्य श्रीवास्तव की कप्तानी में इस बार टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।
Madhya pradesh has registered its name in golden letters among the contenders for ranji trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मनपा के आंबेडकर शैक्षणिक अध्ययन केंद्र में अन्य विभाग शिफ्ट करने की कोशिश, मनसे ने किया विरोध
Feb 24, 2026 | 10:07 PMईरान से युद्ध के पहले फंस गया अमेरिका, एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर के जाम हुए टॉयलेट
Feb 24, 2026 | 10:05 PMT20 World Cup: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होगा सुपर-8 का सबसे रोमांचक मुकाबला, कौन बनाएगा सेमीफाइनल में जगह
Feb 24, 2026 | 10:02 PM‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 26वें दिन भी रानी मुखर्जी की फिल्म ने दिखाई दमदार पकड़
Feb 24, 2026 | 10:00 PMपंजाब में एक होंगे अकाली दल के दोनों गुट! अदालत में हुआ 3 दिग्गजों का सियासी मिलाप, BJP की क्यों बढ़ गई टेंशन?
Feb 24, 2026 | 09:59 PM“डिजिटल अरेस्ट” महज एक छलावा है, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया आगाह, 1930 पर कॉल करने का आह्वान
Feb 24, 2026 | 09:58 PMMaharashtra News:विधायक को बिश्नोई गैंग की धमकी, विधानसभा में हंगामा
Feb 24, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














