- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Akshay Wadkar Says After Win The Ranji Trophy We Started Preparing From Monsoon Itself
Ranji Trophy जीतने के बाद विदर्भ के कप्तान ने खोला राज, बताया- ऐसे जीता तीसरा खिताब
विदर्भ की टीम ने 7 साल बाद रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। पिछले साल फाइनल मुकाबले में हार के बाद इस साल विदर्भ की टीम ने शानदार तैयारी की और कोई कमी नहीं छोड़ी। जिसका नतीजा उन्हे खिताब जीतकर मिला।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: विदर्भ की टीम ने 7 साल बाद रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। पिछले साल फाइनल मुकाबले में हार के बाद इस साल विदर्भ की टीम ने शानदार तैयारी की और कोई कमी नहीं छोड़ी। जिसका नतीजा उन्हे खिताब जीतकर मिला। विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने अपनी टीम को तीसरा खिताब दिलाने के बाद कहा कि पिछले साल रणजी ट्रॉफी फाइनल में मुंबई से हार इतनी कड़वी रही कि टीम ने अगले सत्र के लिए मानसून से ही अभ्यास शुरू कर दिया था।
विदर्भ ने नागपुर में खेले गए फाइनल मुकाबले में केरल पर पहली पारी में निर्णायक 37 रन की बढ़त हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। वाडकर ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा कि पिछले साल हम फाइनल हार गये थे। इसलिए हमने मानसून के दौरान ही तैयारी शुरू कर दी थी। हर खिलाड़ी ने अपने खेल में सुधार के लिए मेहनत किया। इस सीजन में टॉप-10 रन बनाने वाले में चार विदर्भ के बल्लेबाज शामिल हैं।
इन खिलाड़ियों ने दिया अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान
उन्होंने कहा कि हर्ष दुबे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। यश राठौड़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है और दानिश मालेवार के पास अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख पलटने की क्षमता है। वाडकर ने कहा कि एक कप्तान के रूप में रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने का सपना होता है। हर प्रथम श्रेणी क्रिकेटर का यह सपना होता है और हमने उसे पूरा किया है। हमने खेल के सभी पहलुओं पर ध्यान दिया। बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने सत्र के दौरान काफी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने 16.98 की औसत से रिकॉर्ड 69 विकेट हासिल किए। वह टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील जोशी को बड़ा सम्मान, KSCA स्टेडियम में ‘जोशी पवेलियन’ का हुआ उद्घाटन
Ranji Trophy Final: शुभम पुंडीर के शतक से जम्मू-कश्मीर मजबूत, पहले दिन विकेट के लिए तरसे कर्नाटक के गेंदबाज
‘जल्द करेंगे वापसी…’, साउथ अफ्रीका से हार के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कही ये बड़ी बात
BCCI ने दृष्टिबाधित क्रिकेटरों के लिए किया बड़ा ऐलान, अब खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर
दुबे ने अपने आप को बल्लेबाजी ऑलराउंडर बताया
दुबे ने कहा कि यह सपना सच होने जैसा क्षण है। हम पिछले साल फाइनल हार गए थे। अक्षय वखरे रिटायर हो रहे हैं, इसलिए उनके लिए यह बहुत बड़ी बात है। सत्र शुरू होने से पहले मैंने अपनी फिटनेस और कौशल पर काम किया। यह उसी का परिणाम है। मैं सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं। मैं खुद को गेंदबाजी ऑलराउंडर नहीं कहूंगा, बल्कि मैं एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर हूं। मुझे बल्लेबाजी करना पसंद है और मेरा अंतिम लक्ष्य भारत के लिए खेलना है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मैन ऑफ द मैच रहे दानिश मालेवार
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मालेवार फाइनल में शतकीय पारी खेल कर खुश है। उन्होंने इस मैच में 153 और 73 रन की पारी खेली। मालेवार ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत अच्छा सत्र था। मुझे बहुत सारा अनुभव और सीखने को मिला। मैं टीम के लिए योगदान देने में सक्षम था। मै शुरुआती मैचों में 50-60 रन पर आउट हो जा रहा था लेकिन फाइनल में शतक बनाकर मैच पर प्रभाव डालने की संतुष्टि है।
Akshay wadkar says after win the ranji trophy we started preparing from monsoon itself
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मनपा के आंबेडकर शैक्षणिक अध्ययन केंद्र में अन्य विभाग शिफ्ट करने की कोशिश, मनसे ने किया विरोध
Feb 24, 2026 | 10:07 PMईरान से युद्ध के पहले फंस गया अमेरिका, एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर के जाम हुए टॉयलेट
Feb 24, 2026 | 10:05 PMT20 World Cup: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होगा सुपर-8 का सबसे रोमांचक मुकाबला, कौन बनाएगा सेमीफाइनल में जगह
Feb 24, 2026 | 10:02 PM‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 26वें दिन भी रानी मुखर्जी की फिल्म ने दिखाई दमदार पकड़
Feb 24, 2026 | 10:00 PMपंजाब में एक होंगे अकाली दल के दोनों गुट! अदालत में हुआ 3 दिग्गजों का सियासी मिलाप, BJP की क्यों बढ़ गई टेंशन?
Feb 24, 2026 | 09:59 PM“डिजिटल अरेस्ट” महज एक छलावा है, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया आगाह, 1930 पर कॉल करने का आह्वान
Feb 24, 2026 | 09:58 PMMaharashtra News:विधायक को बिश्नोई गैंग की धमकी, विधानसभा में हंगामा
Feb 24, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














