- Hindi News »
- Sports »
- Ipl Mega Auction 2022 To Begin At 11 Am On 12 February 590 Players Shortlisted Live Streaming Timing
जानें कितने बजे शुरू होगा IPL का मेगा ऑक्शन, कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग
हाल ही में आईपीएल (IPL 2022) ने सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में जानकारी दी है।
- Written By: काजल चोपड़े

File Photo
नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग के 15 वें (Indian Premier League Season 15) सीजन का मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction 2022) 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाला है। इस बार मेगा ऑक्शन में 590 खिलाड़ी उतरने वाले हैं।वहीं, दोनों दिन मेगा ऑक्शन सुबह 11 बजे से शुरू होगा। हाल ही में आईपीएल (IPL 2022) ने सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में जानकारी दी है।
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2022) के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में मेगा ऑक्शन के समय के बारे में बताया गया है। वहीं, आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 का लाइव टेलीकास्ट (Live Telecast) स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा मेगा ऑक्शन का लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Boxing: SAI के लेटर से 40 भारतीय मुक्केबाजों के नाम गायब, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों से होंगे बाहर
बीच IPL हैदराबाद ने वैभव सूर्यवंशी के दोस्त को टीम में किया शामिल, जानें कौन हैं आरएस अंबरीश
नागपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी का आगाज़: सुनेत्रा पवार बोलीं-अब तकनीक से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिकेगा खेल
श्रीलंका के क्रिकेटरों की शर्मनाक हरकत! नहाते हुए महिलाओं का बनाया वीडियो, अंडर-19 के 2 खिलाड़ी गिरफ्तार
आईपीएल के मेगा ऑक्शन में इस बार 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इस बार आईपीएल में 2 नई टीमें शामिल हुई है। अहमदाबाद और लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Super Giants) टीमें पहली बार इस आईपीएल का हिस्सा बनेंगी।
बता दें कि, लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम कप्तान केएल राहुल होंगे। वहीं, अहमदाबाद टीम के कप्तानी की कमान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्यासंभालने वाले हैं। नीलामी से पहले लखनऊ सुपरजाइंट्स ने राहुल सहित मार्कस स्टोइनिस और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया है। वहीं, अहमदाबाद टीम ने हार्दिक के साथ लेग स्पिनर राशिद खान और शुभमन गिल (Shubman Gill) को अपने साथ जोड़ा है।
The #TATAIPLAuction 2022 is almost here, where your favourite teams’ future will be decided! This is where their road to success shall begin. Catch every move from the mega auction: Feb 12-13, 11 AM onwards | @StarSportsIndia & @DisneyPlusHS pic.twitter.com/ECigmZQtBN — IndianPremierLeague (@IPL) February 8, 2022
आईपीएल के 15 वें सीजन में कुल 48 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपये खुद की बेस प्राइस रखी है। 20 खिलाड़ी 1।5 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में हैं। 34 खिलाड़ी एक करोड़ रुपये के रिजर्व प्राइस में हैं।
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए कुल 1217 खिलाड़ियों ने नाम रजिस्टर कराया था। इनमें से 590 शॉर्टलिस्ट हुए हैं। उनमें से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं और 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वहीं, 7 खिलाड़ी असोसिएट देशों से भी संबंधित हैं।
भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, आर. अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इशांत शर्मा, उमेश यादव आदि इस बार की नीलामी में हिस्सा लेंगे।
Ipl mega auction 2022 to begin at 11 am on 12 february 590 players shortlisted live streaming timing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
TMC के 10 विधायक बैठक से गायब, ममता बनर्जी ने केंद्र को ललकारा, कहा- वे चाहें तो मुझे बर्खास्त कर दें
May 06, 2026 | 09:59 PMमहेंद्र गोयनका के केस में नया मोड़, जस्टिस जे. बी. पारदीवाला ने खुद को मामले से किया अलग; जानें पूरा मामला
May 06, 2026 | 09:51 PMभोजशाला विवाद में नया मोड़, अब जैन समाज ने ठोका दावा; हाईकोर्ट में जैन समाज की एंट्री से गरमाया मुद्दा
May 06, 2026 | 09:32 PMजन गण मन हमारा मान, पर वंदे मातरम की अनिवार्यता असंवैधानिक, वारिस पठान ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल
May 06, 2026 | 09:25 PMनासिक कुंभ मेला होगा हाईटेक और इको-फ्रेंडली, फडणवीस बोले तकनीक से थामेंगे भीड़, कार्बन फुटप्रिंट होगा पॉजिटिव
May 06, 2026 | 09:10 PMपश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
May 06, 2026 | 08:53 PMतमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! विजय को रोकने के लिए साथ आएंगे DMK और AIADMK? राजभवन में फंसा बहुमत का पेंच
May 06, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














