MP News: सुरखी में विकास की नई इबारत; गोविंद सिंह राजपूत ने दी 10 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात

Govind Singh Rajput In Surkhi: एमपी के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी के सरखड़ी, साजी और ताजपुर में ₹10 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण, बुनियादी ढांचा होगा मजबूत।
Govind Singh Rajput inaugurated and laid foundation stones for projects worth over Rs 10 crore in Surkhi
सुरखी विकास प्रोजेक्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Surkhi Development Projects: मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शनिवार को सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरखड़ी, साजी और ताजपुर में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि सुरखी विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सुविधाओं से सुसज्जित बनाने का लक्ष्य है।

पंचायत भवन और मंगल भवन सहित कई कार्यों की सौगात

कार्यक्रम के दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पंचायत भवन, मंगल भवन, सड़क निर्माण और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और लोगों के जीवन स्तर को सुधारना है। उनके अनुसार विकास तभी सार्थक होता है जब उसका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे।

सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा पर सरकार का विशेष फोकस

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा में सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार निवेश किया जा रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सार्वजनिक भवनों और शैक्षणिक सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से लोगों को बेहतर जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।

मोदी और मोहन यादव के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा विकास

खाद्य मंत्री ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण की योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

नई सोच के साथ विकास की राह पर सुरखी

गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा नई सोच और नई ऊर्जा के साथ विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। आने वाले समय में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और सौंदर्यीकरण से जुड़े और अधिक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों में सहयोग और सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और सहभागिता से सुरखी विधानसभा को प्रदेश की आदर्श विधानसभा बनाया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com