- Hindi News »
- Sports »
- Ipl 2025 Final Rcb Vs Pbks Shreyas Iyer These Five Players Are Responsible For The Defeat Of Pbks
PBKS की हार के 5 विलेन, जिनकी वजह से जीती बाजी हार गया पंजाब
मंगलवार को आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 191 रन के टारगेट से 7 रन दूर रह गई और मैच हार गई। पंजाब की हार के लिए पांच खिलाड़ी जिम्मेदार रहे जिनकी गलती की वजह से टीम फाइनल जीतने से चूक गई।
- Written By: अक्षय साहू

IPL 2025 के फाइनल में हारी पंजाब किंग्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 191 रन का टारगेट दिया था। इस साल टूर्नामेंट में पंजाब के बल्लेबाजों के प्रदर्शन को देखकर 191 रन का टारगेट आसान लग रहा था। लेकिन पंजाब की टीम लक्ष्य से 7 रन दूर रह गई।
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। आरसीबी की इस जीत के हीरो उसके गेंदबाज रहे। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 190 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं पंजाब के बल्लेबाज 191 के लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए और पंजाब 7 रन से मैच हार गई। शशांक सिंह ने अंत तक पूरी कोशिश की, लेकिन वो जीत नहीं दिला पाए। आइए आपको बताते हैं फाइनल में पंजाब की हार के 5 विलेन कौन से प्लेयर रहे।
सलामी जोड़ी की धीमी शुरुआत
बेंगलुरु के दिए 191 रनों का लक्ष्य मिलने के बाद पंजाब की शुरुआत उम्मीद से काफी धीमी रही। खासकर प्रभसिमरन सिंह की बल्लेबाजी ने पंजाब को निराश किया। प्रभसिमरन सिंह ने प्रियांश आर्य के साथ मिलकर 43 और फिर जोश इंग्लिस के साथ 29 रनों की साझेदारी की। उन्होंने बहुत धीमी बल्लेबाजी की। प्रभसिमरन सिंह ने 22 गेंदेंखेलकरकर 26 रन बनाए। इसमें उन्होंने 6 छक्के लगाए थे, अगर उनकी पारी से ये दो शॉट निकाल दिएजाएंतो प्रभसिमरन ने 20 गेंदों में 14 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
RCB के लिए बोली 1.75 बिलियन डॉलर के पार, IPL के विस्तार से BCCI को होगा बंपर फायदा
WPL 2026 Final: आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स में खिताबी भिड़ंत, RCB ने जीता टॉस; देखें दोनों टीमों का प्लेइंग-11
RCB W vs DC W, WPL Final, Highlights: आरसीबी ने जीता दूसरा खिताब, दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया
WPL 2026 Final: दिल्ली कैपिटल्स की नजरें पहली खिताब पर, स्मृति मंधाना की RCB दूसरी ट्रॉफी के लिए है बेकरार
श्रेयस अय्यर
आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर के बल्ले से खूब रन निकले। मुंबई इंडियंस के साथ दूसरे क्वालीफायर में पंजाब उनकी ही बल्लेबाजी के कारण मैच जीती थी। फाइनल में जब प्रभसिमरन आउट हुए तो अय्यर के पास दूसरे क्वालीफायर की तरह रन बनाकर टीम को जिताने का मौका था लेकिन वो सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इससे टीम पर दबाव बढ़ गया था।
नेहाल वढ़ेरा
वढ़ेरा ने भी प्रभसिमरन सिंह की तरह धीमी पारी खेली और मिडिल ऑर्डर में बहुत गेंदें बर्बाद की। इससे पंजाब लगातार पिछड़ती चली गई। वढ़ेरा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल में 18 गेंदों में 15 रन बनाए।
काइल जैमीसन
काइल जैमीसन ने फाइनल में 3 विकेट चटकाए, लेकिन वो पंजाब के सबसे खर्चीले गेंदबाज भी रहे। जैमीसन ने 12 की इकॉनमी से रन भी लुटाए। उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 48 रन दिए।
मार्कस स्टोइनिस
स्टोइनिस से अंत में अच्छी पारी की दरकार थी, उन्होंने पहली गेंद पर छक्का भी लगाया लेकिन अगली गेंद पर गैरजिम्मेदार शॉट खेलकर कैच आउट हो गए।
Ipl 2025 final rcb vs pbks shreyas iyer these five players are responsible for the defeat of pbks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मरीन ड्राइव पर लगे मोदी-मैक्रों के विशाल कट-आउट्स, रणनीतिक समझौतों पर टिकी दुनिया की नजर
Feb 16, 2026 | 11:14 AMहिरकणी कक्ष से ड्रोन निगरानी तक, नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा का एक्शन प्लान तैयार
Feb 16, 2026 | 11:14 AMमहाराष्ट्र में 4.4 लाख शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्य, 2027 तक परीक्षा पास नहीं की तो जा सकती है नौकरी
Feb 16, 2026 | 11:14 AMप्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला: ‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए सवाल
Feb 16, 2026 | 11:13 AMयवतमाल में आपस में भिड़ी 2 सरकारी एजेंसियां, पहले बिजली काटी, फिर टैक्स के नाम पर दफ्तर कर दिया सील!
Feb 16, 2026 | 11:11 AMजिप-पा.स. चुनाव: संभाजीनगर में बदले सियासी समीकरण, परदे के पीछे की रणनीति उजागर
Feb 16, 2026 | 11:09 AMपाकिस्तान की अवाम को दोहरा झटका, इधर टीम इंडिया ने धोया, उधर शहबाज सरकार ने कर दी फिल्डिंग सेट
Feb 16, 2026 | 11:07 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














