RCB W vs DC W, WPL Final, Highlights: आरसीबी ने जीता दूसरा खिताब, दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया

RCB W vs DC W, WPL 2026, Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब अपने नाम किया। वहीं दिल्ली को लगातार चौथी बार हार का सामना करना पड़ा है।
Smriti Mandhana and Jemimah Rodrigues

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Live Score, WPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस टीम ने गुरुवार को बीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की। इससे पहले आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2023/24 का खिताब अपने नाम किया था। इस लीग का पहला और तीसरा सीजन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने अपने नाम किया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी जीतने का मौका गंवा बैठी।

गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आखिरी ओवर में मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया। स्मृति मंधाना ने 87 रनों की पारी खेली। वहीं जॉर्जिया वॉल ने 79 रनों की पारी खेलकर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

RCB W vs DC W Final Live Score Update: आरसीबी ने जीता दूसरा खिताब

आरसीबी दूसरी बार चैंपियन बनी गई है। दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चौथी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। एक रोमांचक मुकाबले में इतिहास रचते हुए आरसीबी ने 204 रनों के विशाल लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और चैंपियन बनी।

RCB W vs DC W Final Live Score Update: आरसीबी को लगा दूसरा झटका

आरसीबी को दूसरा झटका जॉर्जिया वॉल के रूप में लगा। जॉर्जिया वॉल 79 रन बनाकर आउट हो गई। स्मृति मंधाना और वॉल के बीच डब्ल्यूपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी भी हुई। दोनों के बीच 165 रनों की साझेदारी हुई।

RCB W vs DC W Final Live Score Update: WPL में सबसे बड़ी पार्टनरशिप (किसी भी विकेट के लिए)

  • 165 - स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल (RCB) बनाम DC, वडोदरा, 2026 फाइनल
  • 162 - मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा (DC) बनाम RCB, ब्रेबोर्न, 2023
  • 146 - जेस जोनासेन और शैफाली वर्मा (DC) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2025
  • 142 - स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल (RCB) बनाम DC, DY पाटिल, 2026
  • 140 - बेथ मूनी और लौरा वोल्वार्ड्ट (GG) बनाम RCB, दिल्ली, 2024

RCB W vs DC W Final Live Score Update: WPL में सबसे ज़्यादा शतकीय साझेदारियों में शामिल बल्लेबाज

  • 6 - स्मृति मंधाना*
  • 5 - नेट साइवर-ब्रंट
  • 4 - शेफाली वर्मा
  • 4 - मेग लैनिंग
  • 4 - हीली मैथ्यूज

RCB W vs DC W Final Live Score Update: जॉर्जिया वॉल और स्मृति मंधाना का अर्धशतक

डब्ल्यूपीएल के फाइनल मुकाबले में आरसीबी के लिए जॉर्जिया वॉल और स्मृति मंधाना ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया। 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 124 रन है। जीत के लिए 8 ओवर में 80 रनों की जरूरत है।

RCB W vs DC W Final Live Score Update: आरसीबी को लगा पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका ग्रेस हैरिस के रूप में लगा। ग्रेस हैरिस 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गई है। आरसीबी को दूसरा खिताब जीतने के लिए 204 रन बनाने है। लेकिन हैरिस के रूप में शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा है।

RCB W vs DC W Final Live Score Update: WPL प्लेऑफ़ में पहली पारी के सबसे बड़े टोटल

  • 213/4 - MI बनाम GG, ब्रेबोर्न, 2025 ELM
  • 203/4 - DC बनाम RCB, वडोदरा, 2026 फाइनल*
  • 182/4 - MI बनाम UPW, DY पाटिल, 2023 ELM
  • 168/7 - GG बनाम DC, वडोदरा, 2026 ELM

RCB W vs DC W Final Live Score Update: दिल्ली की टीम ने 203 रन बनाए

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए हैं। आरसीबी को जीतने के लिए 204 रन बनाने होंगे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए लिजेल ली ने 37, शेफाली वर्मा ने 20, लौरा वुलफॉर्ट ने 44, जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 और चिनले हेनरी ने नाबाद 35 रनों की पारी खेली। आरसीबी के लिए सायली ने 1, नाडीन दी क्लर्क ने 1 और अरुंधति रेड्डी ने 1 विकेट चटकाए।

RCB W vs DC W Final Live Score Update: WPL फाइनल में अर्धशतक बनाने वाली खिलाड़ी

  • 66 (44) - हरमनप्रीत बनाम DC, ब्रेबोर्न, 2025
  • 60* (55) - नेट साइवर-ब्रंट बनाम DC, ब्रेबोर्न, 2023
  • 57 (37) - जेमिमा रोड्रिग्स बनाम RCB, वडोदरा, 2026*

RCB W vs DC W Final Live Score Update: अर्धशतक बनाकर जेमिमा हुई आउट

अर्धशतकीय पारी खेलकर जेमिमा रोड्रिग्स आउट हो गई। 148 के स्कोर पर दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा। जेमिमा 57 रन बनाकर आउट हो गई। अब देखना होगा कि दिल्ली की टीम 20 ओवर में कितना स्कोर बना पाती है।

RCB W vs DC W Final Live Score Update: जेमिमा रोड्रिग्स का अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 32 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान जेमिमा ने 7 चौके लगाए। जेमिमा के इस पारी से दिल्ली की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने की ओर अग्रसर हो गई है।

बात कहनी है तो सुनने का हिम्मत होना चाहिए: जयंत चौधरी

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि बात अगर कहनी है तो सुनने का हिम्मत होना चाहिए। पीएम मोदी ने बहुत अच्छी बात कही है कि देश का युवा चाहे वह शहर, गांव का रहने वाला हो मैं उस पर विश्वास करता हूं और उन्होंने प्रेरणा दी कि उन युवाओं का आगे आना है और अपने सामर्थ्य पर ध्यान देना है। पूरे देश को आगे ले जाने में जो युवा शक्ति है, उसको केंद्रित करते हुए पीएम मोदी ने भाषण दिया।

RCB W vs DC W Final Live Score Update: लिजेल ली लौटी पवेलियन

दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका लिजेल ली के रूप में लगा। लिजेल ली 37 रन बनाकर आउट हो गई। दिल्ली का दूसरा विकेट 72 के स्कोर पर गिरा। नाडीन डी क्लर्क ने आरसीबी को सफलता दिलाई।

RCB W vs DC W Final Live Score Update: शेफाली वर्मा लौटी पवेलियन

दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका शेफाली वर्मा के रूप में लगा। शेफाली वर्मा पावरप्ले के अंतिम गेंद पर आउट हो गई। अरुंधति रेड्डी ने आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। 20 रन बनाकर शेफाली आउट हो गई।

RCB W vs DC W Final Live Score Update: दिल्ली की पारी शुरु

फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को अपने सलामी बैटर लिजेल ली और स्मृति मंधाना से काफी उम्मीदें है। दोनों खिलाड़ी पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने को देखेगी।

RCB W vs DC W Final Live Score Update: आरसीबी की प्लेइंग-11

ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वॉल, ऋचा घोष (डब्ल्यू), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल

RCB W vs DC W Final Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (सी), मारिज़ैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा

RCB W vs DC W Final Live Score Update: इस सीजन में RCB के लिए सबसे ज्यादा रन

  • स्मृति मंधाना- 290
  • ग्रेस हैरिस - 228
  • ऋचा घोष - 183
  • नादीन डी क्लार्क - 126
  • राधा यादव- 102

RCB W vs DC W Final Live Score Update: इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन

  • लिजेल ली - 283
  • लौरा वोल्वार्ड्ट - 273
  • शेफाली वर्मा- 239
  • जेमिमा रोड्रिग्स - 207
  • निकी प्रसाद- 75

RCB W vs DC W Final Live Score Update: आरसीबी ने जीता टॉस

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला है। दूसरी पारी में ओस के कारण बल्लेबाजी करना आसान होता है, इसी को ध्यान में रखते हुए कप्तान मंधाना ने यह फैसला लिया है।

RCB W vs DC W Final Live Score Update: ऐसी हो सकती है दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कैप, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा

RCB W vs DC W Final Live Score Update: ऐसी हो सकती है RCB की प्लेइंग-11

ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वाल, राधा यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल

RCB W vs DC W Final Live Score Update: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है

नमस्कार, मैं उज्जवल कुमार सिन्हा, डब्ल्यूपीएल 2026 के फाइनल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत करता हूं। आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिताबी भिड़ंत होगा। यह महामुकाबला वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले के दौरान आपको मैच से जुड़ी सारी जानकारियां शेयर की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com