आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अहम वक्त में दो विकेट लिए और कसी हुई गेंदबाजी की। क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 17 रन देकर प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिश को आउट किया। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया।