पाकिस्तान की अवाम को दोहरा झटका, इधर टीम इंडिया ने धोया, उधर शहबाज सरकार ने कर दी फिल्डिंग सेट

Pakistan News: पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 5 रुपये और डीजल की कीमत 7.32 रुपये प्रति लीटर बढ़ी. नई कीमतें 16 फरवरी से लागू होंगी, जो महंगाई और जीवनस्तर पर असर डालेंगी।
Pakistan Diesel-Petrol Price Hike
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 
Updated on: 

Pakistan Diesel-Petrol Price Hike: पाकिस्तान की जनता के लिए रविवार की रात किसी बुरे सपने की तरह रही, एक ओर जहां T20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी टीम को बूरी तरह से हराया। वहीं दूसरी तरफ  शहबाज सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमत को और बढ़ा दिया। पाकिस्तानी सरकार ने अगले 15 दिनों के लिए पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 7.32 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है।  

अब पाकिस्तान में पेट्रोल 258.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जो पहले 253.17 रुपये था। वहीं डीजल की कीमत बढ़कर 275.70 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 268.38 रुपये थी। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में फ्यूल की कीमतों की समीक्षा हर 15 दिन में की जाती है, और ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार के उतार-चढ़ाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और देश में टैक्स में बदलाव के आधार पर तय की जाती हैं।

आम नागरिकों पर बढ़ा बोझ

पाकिस्तान के आम नागरिकों के लिए यह बढ़ी हुई कीमतें बड़ा बोझ बन सकती हैं। खासकर हाई-स्पीड डीजल की कीमतें, जो परिवहन, खेती और बिजली उत्पादन में प्रमुख रूप से इस्तेमाल होती हैं, महंगी होने से महंगाई में बढ़ोतरी होती है और जरूरी सामानों की कीमतें भी ऊपर चढ़ती हैं।

Geo News के अनुसार, पेट्रोल का उपयोग मुख्य रूप से छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दोपहिया वाहनों में ज्यादा होता है। हालांकि, पेट्रोल की कीमतें डीजल जितनी बड़ी समस्या नहीं मानी जातीं, फिर भी इसका असर मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ता है, जो रोजमर्रा की आवाजाही के लिए पेट्रोल वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। इससे पहले, 1 फरवरी की 15 दिन वाली समीक्षा में पाकिस्तान सरकार ने हाई-स्पीड डीजल की कीमत 14 रुपये प्रति लीटर घटाई थी, और डीजल की कीमत 282.38 रुपये से घटाकर 268.38 रुपये प्रति लीटर कर दी थी, जबकि पेट्रोल की कीमत 253.17 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार रखी गई थी।

पाकिस्तान को  61 रनों से रौंदा

भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच में 61 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की और सुपर-8 में जगह बनाई। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की, पहले यूएसए को 29 रन से हराया था और फिर नामीबिया को 93 रन से रौंदा। अब भारतीय टीम 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com