- Hindi News »
- Sports »
- Ipl 2024 Rain Washes Gujarat Titans And Kolkata Knight Riders Match
गुजरात टाइटंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, बारिश के कारण नहीं हो सका KKR से मैच
- Written By: किर्तेश ढोबले
गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का 63वां मैच केकेआर का मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है

अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस की इंडियन प्रीमियर लीग प्लेआफ के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीदों पर सोमवार को पानी फिर गया जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs GT) के खिलाफ उसका ‘करो या मरो’ का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। केकेआर के अब 13 मैचों में 19 अंक हैं और उसका शीर्ष दो में रहना तय है। वहीं गुजरात 13 मैचों में 11 अंक लेकर प्लेआफ की दौड़ से बाहर है।
लगातार बिजली कड़कने और हल्की बूंदाबांदी के कारण टॉस सात बजे नहीं हो सका।धीरे धीरे बारिश तेज होती चली गई। प्रति टीम पांच ओवर का मैच कराने के लिये कटआफ समय 10 बजकर 56 मिनट था लेकिन अधिकारियों ने लगातार हो रही तेज बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण मैच रद्द करने का फैसला किया जो आईपीएल के इस सत्र में पहली बार हुआ है।
🚨 Update from Ahmedabad 🚨 Match 6️⃣3️⃣ of #TATAIPL 2024 between @gujarat_titans & @KKRiders has been abandoned due to rain 🌧️ Both teams share a point each 🤝#GTvKKR pic.twitter.com/Jh2wuNZR5M — IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2024
पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराने के बाद केकेआर प्लेआफ में जगह बना चुका है। राजस्थान रॉयल्स 12 मैचों में 16 अंक लेकर दूसरे और गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स 13 मैचों में 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
PBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
कप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
श्रेयस अय्यर का कटा पत्ता! इंग्लैंड दौरे पर ये धाकड़ खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का कप्तान? ऐसा है BCCI का प्लान
सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों में 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 13 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। लखनऊ सुपर जाइंट्स तकनीक तौर पर अभी प्लेआफ की दौड़ में बना हुआ है जिसके 12 मैचों में 12 अंक है। दिल्ली कैपिटल्स 13 मैचों में 12 अंक के साथ दौड़ से बाहर है।
Ipl 2024 rain washes gujarat titans and kolkata knight riders match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Purnima Upay: बरसों बाद ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा 2026 पर महासंयोग, चुपचाप कर लें ये काम, चमक उठेगी किस्मत
May 30, 2026 | 01:32 PMसूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PMमुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
May 30, 2026 | 01:23 PMसंभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
May 30, 2026 | 01:23 PMस्कूल गार्ड पर झपटा आवारा कुत्ता, CCTV वायरल होते ही डॉग लवर्स और लोगों के बीच छिड़ी बहस
May 30, 2026 | 01:21 PM15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PMनागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM














