- Hindi News »
- Sports »
- India Vs Zimbabwe 17 Sixes In A Single Innings Team India Creates New T20 World Cup Record
T20 World Cup में भारत ने बनाया एक नया कीर्तिमान, एक पारी में पहली बार किया ऐसा कारनामा
T20 World Cup 2026 के सुपर-8 के 8वें मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक पारी में 17 छक्के लगाए और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs Zimbabwe, Super-8, Match No.8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 8वां मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक पारी में 17 छक्के जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। टी20 वर्ल्ड कप में यह भारत का एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने रिकॉर्ड है।
इस पारी में अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने 4-4 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन ने 2-2 छक्के जड़े, जबकि ईशान किशन ने एक छक्का लगाया। इन खिलाड़ियों की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर भारत ने यह कीर्तिमान कायम किया। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी टीम द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का ओवरऑल रिकॉर्ड वेस्टइंडीज और नीदरलैंड्स के नाम है।
एक पारी में ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम
वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ही जिम्बाब्वे के खिलाफ पारी में 19 छक्के लगाए थे, जबकि नीदरलैंड ने साल 2014 में आयरलैंड के खिलाफ पारी में 19 छक्के लगाने का कारनामा किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम साल 2010 में भारत के खिलाफ 16 छक्के लगा चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने साल 2010 में ही पाकिस्तान के विरुद्ध एक ही पारी में 14 छक्के लगाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
जिम्बाब्वे पर भारत की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची प्रोटियाज टीम
चेपॉक में भारत ने भरी सेमीफाइनल के लिए हुंकार, अभिषेक-हार्दिक ने जिम्बाब्वे को दिया जख्म, 72 रन से चटाई धूल
IND vs WI: टीम इंडिया की ताकत देख डरे शाई होप? बोले- सेमीफाइनल के लिए हमें ऐसा करना ही होगा
ENG vs NZ Live Streaming: सेमीफाइनल की जंग! जानें कब, कहां व कैसे देख सकते हैं इंग्लैंड-न्यूजीलैंड महामुकाबला?
भारतीय पारी का हाल
गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए। भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.4 ओवरों में 48 रन की साझेदारी की।संजू 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद अभिषेक ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 72 रन जुटाकर टीम को 120 के स्कोर तक पहुंचा दिया। ईशान 24 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अभिषेक ने 30 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 55 रन की पारी खेली।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, बना दिया इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर
टीम इंडिया 14.5 ओवरों में 172 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी। यहां से तिलक वर्मा ने हार्दिक पंड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 84 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 256/4 के स्कोर तक पहुंचा दिया। हार्दिक 23 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 50 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 44 रन की नाबाद पारी खेली। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, टिनोटेंडा मापोसा और कप्तान सिकंदर रजा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
India vs zimbabwe 17 sixes in a single innings team india creates new t20 world cup record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जिम्बाब्वे पर भारत की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची प्रोटियाज टीम
Feb 26, 2026 | 11:11 PMचेपॉक में भारत ने भरी सेमीफाइनल के लिए हुंकार, अभिषेक-हार्दिक ने जिम्बाब्वे को दिया जख्म, 72 रन से चटाई धूल
Feb 26, 2026 | 10:35 PMअसम के ‘फायरब्रांड’ सीएम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हेट स्पीच के मामले में सरमा के साथ लपेटे में आई भारत सरकार
Feb 26, 2026 | 10:18 PMIND vs WI: टीम इंडिया की ताकत देख डरे शाई होप? बोले- सेमीफाइनल के लिए हमें ऐसा करना ही होगा
Feb 26, 2026 | 10:17 PMT20 World Cup में भारत ने बनाया एक नया कीर्तिमान, एक पारी में पहली बार किया ऐसा कारनामा
Feb 26, 2026 | 10:08 PMरिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ का बड़ा धमाका, प्री-बॉक्स ऑफिस रेस में ‘धुरंधर 2’ पर भारी पड़े यश!
Feb 26, 2026 | 10:04 PMENG vs NZ Live Streaming: सेमीफाइनल की जंग! जानें कब, कहां व कैसे देख सकते हैं इंग्लैंड-न्यूजीलैंड महामुकाबला?
Feb 26, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM









