-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- India A Post 377 After Vaibhav Sooryavanshi Blitz And Anukul Roy Late Fireworks
IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND A vs SL A Highlight: दांबुला में ट्राई सीरीज के खिताबी मुकाबले में भारत ए ने श्रीलंका ए के सामने 378 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद पर 94 रन की पारी खेली।

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
IND A vs SL A 1st Inning Highlight: इंडिया-ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज फाइनल में एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया। उनकी तेजतर्रार पारी की बदौलत टीम ने शुरुआत से ही श्रीलंका-ए के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन ठोकते हुए रनगति को नई ऊंचाई दी और बड़े स्कोर की नींव रखी।
बीच के ओवरों में थमी रफ्तार
वैभव के आउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि इंडिया-ए आसानी से 400 रन का आंकड़ा पार कर जाएगी, लेकिन मध्य ओवरों में बल्लेबाज अपेक्षित तेजी नहीं दिखा सके। रन बनने की रफ्तार धीमी पड़ गई और टीम का स्कोर कुछ समय के लिए 350 तक पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण नजर आने लगा। कप्तान तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी संभालते हुए अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन उनकी पारी अपेक्षाकृत धीमी रही। उन्होंने 90 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए।
अनुकूल रॉय ने आखिर में बदला मैच का रंग
पारी के अंतिम ओवरों में अनुकूल रॉय ने आक्रामक अंदाज अपनाकर टीम को शानदार फिनिश दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों में 39 रनों की तेज पारी खेली और श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत इंडिया-ए का स्कोर तेजी से आगे बढ़ा और टीम निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 377 रन तक पहुंचने में सफल रही।
सम्बंधित ख़बरें
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
यादगार पारी खेल भी महारिकॉर्ड से चूके वैभव सूर्यवंशी, आउट होने के बाद मायूस हुआ 15 साल के बल्लेबाज का चेहरा
‘यह जीत मजबूत इरादे और मेहनत का नतीजा’, स्वीडन को 5-1 से रौंदने के बाद बोले नीदरलैंड्स के कप्तान वैन डाइक
W T20 World Cup से पाकिस्तान बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने छीना भारत से नंबर-1 ताज, पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
377 रन का मजबूत लक्ष्य
वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक शुरुआत, तिलक वर्मा की संयमित पारी और अनुकूल रॉय की तूफानी फिनिशिंग ने मिलकर इंडिया-ए को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। बीच के ओवरों में रनगति धीमी होने के बावजूद अंतिम ओवरों में आए तेजी के कारण टीम ने 377 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा कर दिया, जिससे फाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए पर दबाव बन गया।
ये भी पढ़ें: यादगार पारी खेल भी महारिकॉर्ड से चूके वैभव सूर्यवंशी, आउट होने के बाद मायूस हुआ 15 साल के बल्लेबाज का चेहरा
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत ए: प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शिगडे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर।
श्रीलंका ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत वियास्कंथ, दुलज समुदिथा, कुगथास मथुलन।
India a post 377 after vaibhav sooryavanshi blitz and anukul roy late fireworks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन
Jun 21, 2026 | 02:15 PMBeauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
Jun 21, 2026 | 02:14 PMIran US Deal: स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के बीच लेबनान पर इजरायली हमला, 7 की मौत
Jun 21, 2026 | 02:12 PMपैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
Jun 21, 2026 | 02:09 PMBreaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
Jun 21, 2026 | 02:02 PMगड़चिरोली: आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय पर किया प्रदर्शन, प्रलंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Jun 21, 2026 | 02:01 PMयादगार पारी खेल भी महारिकॉर्ड से चूके वैभव सूर्यवंशी, आउट होने के बाद मायूस हुआ 15 साल के बल्लेबाज का चेहरा
Jun 21, 2026 | 02:01 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM












