Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ

Beauty Product Storage: अगर आप अपने मेकअप प्रॉडक्ट्स को लॉन्ग लास्टिंग बनाना चाहती हैं तो आपको इन प्रोडक्ट्स को फ्रिज में रखना चाहिए। आइए जानते हैं, किस मेकअप प्रोडक्ट को कहां स्टोर चाहिए।
beauty-product-storage-tips-keep-these-makeup-and-skincare-products-in-fridge
ब्यूटी प्रोडक्ट (फोटो.सोशल मीडिया)
Updated on

Skincare Storage Tips: महिलाएं अपनी ब्यूटी का ध्यान रखने के लिए हर स्पेसिफिक जगह के लिए एक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, लेकिन क्या आपको पता है कि मेकअप प्रोडक्ट्स को जितना जरूरी सही तरीके से अप्लाई करना है, उतना ही जरूरी इनके स्टोरेज पर ध्यान देना भी है। मेकअप प्रोडक्टस को सही तरीके से रखना बेहद जरूरी है।

यदि मेकअप प्रोडक्ट की प्रॉपर केयर न की जाए, तो ये खराब होने लगते हैं। आमतौर पर महिलाएं अपने ब्यूटी प्रोडक्टस को वॉशरूम में में रखना पसंद करती है, लेकिन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को यहां रखना सुरक्षित नहीं है। अगर मेकअप प्रॉडक्ट को सही तरह से स्टोर किया जाए तो इससे ना सिर्फ इनकी शेल्फ लाइफ बढ़ती हैं, बल्कि इन्हें फेस पर अप्लाई करने के बाद आपको एक फ्लॉलेस लुक मिलता है।

आइए जानते हैं कौन से प्रोडक्ट फ्रिज में रखा है सेफ

  • एलोवेरा जेल

अगर एलोवेरा जेल को रूम टेम्परेचर पर रखा जाए तो इनके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इसे सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में रख सकते हैं। वैसे स्किन में जलन, कील, मुहांसे के लिए एलोवेरा जेल बढ़िया ऑप्शन है। इसके अलावा खाज, खुजली व जलन को कम करने में भी एलोवेरा मददगार है, लेकिन अक्सर लोग इन्हें रूम टेम्प्रेचर में रख देते हैं , जो कि गलत है। एलोवेरा तभी फायदेमंद होगा, जब आप इन्हें फ्रिज में स्टोर करेंगे।

  • लिपस्टिक

आपको जानकार हैरानी होगी कि लिपस्टिक को फ्रिज में स्टोर करने से वो लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं। तापमान के कम-ज्यादा होने से लिपस्टिक खराब हो सकती है। हो सकता है आप रोजाना यूज होने वाली लिपिस्टिक को अपने बैग में रखती हो, परंतु स्पेशल ओकेजन के लिए जो लिपिस्टिक आपने अपने ब्यूटी प्रोडक्टस के बैग में रखी है, उसे फ्रिज में रख लें। कई बार ऐसा ना करने से आपकी लिपिस्टिक का रंग बदल सकता है. वहीं, लिपस्टिक को यदि किसी गर्म जगह में रखा जाए तो उसके पिघलने का डर बना रहता है।

  • सनस्क्रीन लोशन

गर्मियों का मौसम खत्म हो जाने के बाद अगर आपकी सनस्क्रीन की बोतल अभी भरी है तो इसे सुरक्षित रखने के लिए आप फ्रिज का इस्तेमाल कर सकती है। इसे बाहर रखने से इसके एसपीएफ की गुणवत्ता प्रभावित होती है, जिससे इसका उपयोग करने से सही प्रोटेक्शन नहीं मिलता है।

  • अंडर आई क्रीम

अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल आंखों के नीचे के काले घेरे को हटाने और आंखों की सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। आई क्रीम सूदिंग इफेक्ट भी देती हैं। ब्यूटी एक्सपर्टस के अनुसार, आई क्रीम को फ्रीज में रखा जाना चाहिए, इससे आई क्रीम की क्षमता और उसका इफेक्ट दोनों बढ़ता है और साथ ही आंखों को ठंडक भी मिलती है।

  • टोनर

फ्रिज में रखे हुए टोनर को स्किन में लगाने से अलग ही ताजगी का अनुभव होता है। टोनर को रखने के लिए फ्रिज ही सबसे बेहतर जगह है।

  • परफ्यूम

इसे हमेशा फ्रिज में रखा जाना चाहिए। अधिक तापमान में परफ्यूम खराब हो सकता है। परफ्यूम को हमेशा हीट व लाइट से दूर रखना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com