BCCI की तरफ से बड़ा ऐलान, टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव करते हुए इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

Ashok Sharma: श्रीलंका में जारी ट्राई सीरीज के बीच भारत ए टीम में बदलाव हुआ है। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम से युद्धवीर सिंह बाहर हो गए हैं, जबकि उनकी जगह अशोक शर्मा को शामिल किया गया है।
Major announcement from the BCCI: A significant change has been made to Team India's squad, with this player joining the team.
टीम इंडिया में हुआ बदलाव
Published on
Updated on

Ashok Sharma in India A Squad: इस वक्त भारत ए की टीम श्रींलका के दौरे पर है। जहां वो अफगानिस्तान और श्रीलंकाई टीम के लिए ट्राई सीरीज खेल रही है। अब तक तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए ने कुल 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। पहले मैच में जीत के बाद भारत दूसरे में अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

इसी बीच टीम इंडिया के स्क्वॉड में बीसीसीआई के द्वारा एक बदलाव कर दिया गया है। इस दौरान युद्धवीर सिंह की जगह अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया गया है। दरअसल, युद्धवीर सिंह को शाररिक दिक्कत के चलते टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।

अशोक शर्मा को मिला मौका

अब युद्धवीर सिंह की जगह अशोक शर्मा को भारत ए के स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ये फैसला लेते हुए बताया है कि सिलेक्शन कमेटी ने श्रीलंका में चल रही ट्रॉई सीरीज के लिए इंडिया के स्क्वॉड में युद्धवीर सिंह की जगह पर अशोक शर्मा को शामिल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युद्धवीर सिंह ने 13 जून को गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने फीजियो को अपने दाहिने हाथ में तकलीफ होनो की बाद कही थी। इससे पहले 11 जून को फील्डिंग सेशन के दौरान भी उन्हें इसी प्रकार की तकलीफ हुई थी।

युद्धवीर सिंह के सामने बात करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया है कि मेडिकल टीम ने एक स्पेशलिस्ट से सलाह लेने के बाद ये निर्णय लिया है कि उनके दाहिने रोटेटर कफ की चोट को ठीक करने के लिए उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की देखरेख में एक ग्रेजुएटेड रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरना होगा।

अब भारतीय टीम ट्राई सीरीज में अपना अगला मुकाबला 17 जून को खेला जाएगा। इस मुकाबले में अशोक शर्मा को खेलने का मौका मिल जाएगा। हांलाकि अभी ये कहना मुश्किल है कि टीम इंडिया इस टूर्मामेंट में फाइनल तक का सफर तय कर पाएगी या नहीं?

ट्राई-सीरीज के लिए भारत के अपडेटेड स्क्वॉड:

तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय, अशोक शर्मा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com