-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Ind Vs Sa Odi Series In The Odi Against South Africa Eyes Will Be On Virat Kohli
कप्तानी छोड़ने के बाद ‘किंग कोहली’ पर होगी सबकी नज़रें, क्या ODI में कमाल कर पाएंगे विराट?
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
पार्ल (दक्षिण अफ्रीका): सात साल में पहली बार सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर भारतीय टीम में खेल रहे विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी जब के एल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को पहला एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेलने उतरेगी। वह क्रीज पर बल्लेबाजी करें या सीमारेखा के पास क्षेत्ररक्षण, कोहली की हर एक गतिविधि पर प्रशंसकों की नजरें होंगी हालांकि राहुल की कप्तानी को भी कसौटी पर कसा जायेगा।
देखना यह भी होगा कि वह हमेशा की तरह मैदान पर जोश और आक्रामकता से भरे दिखते हैं या टेस्ट कप्तानी के साथ क्रिकेट के हर प्रारूप में कप्तानी छोड़ने के बाद मैदान पर उदासीन नजर आते हैं। टी20 के बाद वह वनडे कप्तानी नहीं छोड़ना चाहते थे और इस मसले पर उनकी बीसीसीआई से ठन भी गई। उनके प्रशंसक और भारतीय क्रिकेट यही दुआ कर रहा होगा कि बीसीसीआई से अपने विवाद को भुलाकर वह अपने कैरियर की नयी पारी का आगाज करें जिसमें सिर्फ उनका बल्ला बोलता हो। दो साल बाद उनके बल्ले से शतक सोने पे सुहागा होगा।
चोटिल रोहित शर्मा की जगह कप्तानी कर रहे राहुल श्रृंखला में कोहली से सलाह जरूर लेंगे। कोहली को बतौर बल्लेबाज ही अहम भूमिका नहीं निभानी है बल्कि जैसा कि उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि वह हमेशा टीम के अगुवा रहेंगे। नये कप्तान और सहयोगी स्टाफ के साथ यह श्रृंखला जीतकर भारत 2023 विश्व कप की तैयारी शुरू करना चाहेंगे। इसके साथ ही पिछले सप्ताह टेस्ट श्रृंखला में हार से मिले जख्मों पर मरहम भी लगाना है। भारत ने आखिरी बार पूरी मजबूत टीम के साथ वनडे श्रृंखला मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। इसके बाद दोयम दर्जे की टीम जुलाई में श्रीलंका गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ मध्यक्रम में बल्लेबाजी की थी और अब यह देखना है कि क्या वह फिर शिखर धवन के साथ पारी का आगाज करते हैं। घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में जगह बनाने वाले रूतुराज गायकवाड़ को पदार्पण के लिये अभी इंतजार करना होगा। धवन के लिये यह तीनों मैच काफी अहम होंगे क्योंकि टी20 टीम में अपनी जगह वह पहले ही खो चुके हैं। कोहली तीसरे नंबर पर उतरेंगे जबकि चौथे नंबर के लिये सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर के बीच में से चयन होगा। ऋषभ पंत पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे और वेंकटेश अय्यर छठे नंबर पर उतरकर पदार्पण कर सकते हैं।
स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा युजवेंद्र चहल और आर अश्विन पर होगा। बुमराह और भुवनेश्वर कुमार तेज आक्रमण की कमान संभालेंगे जबकि तीसरे विकल्प के तौर पर दीपक चाहर, शारदुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा में से एक को उतारा जा सकता है। टेस्ट श्रृंखला में चोटिल हुए मोहम्मद सिराज भी फिट हैं। पिछले दौरे पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को वनडे श्रृंखला में 5.1 से हराया था हालांकि टेस्ट श्रृंखला जीतकर दक्षिण अफ्रीका के हौसले बुलंद हैं। तेम्बा बावुमा टेस्ट मैचों वाला फॉर्म जारी रखना चाहेंगे जबकि टेस्ट को अलविदा कह चुके क्विंटोन डिकॉक वनडे में अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे। टेस्ट श्रृंखला में प्रभावित करने वाले तेज गेंदबाज मार्को जेनसन एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
इस प्रकार है टीमें:
भारत: केएल राहुल (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, शिखर धवन, रूतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शारदुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जयंत यादव, नवदीप सैनी।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), केशव महाराज, क्विंटोन डिकॉक, जुबैर हमजा, मार्को जेनसन, जान्नेमन मलान, सिसांडा मगाला, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडि, वेन परनेल, एंडिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन, काइल वेरेन्ने।
मैच का समय: दोपहर दो बजे से। (एजेंसी)
Ind vs sa odi series in the odi against south africa eyes will be on virat kohli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मध्यप्रदेश में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
Jul 15, 2026 | 01:27 PMJagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Jul 15, 2026 | 01:16 PMवित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
Jul 15, 2026 | 01:09 PMSeoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 01:07 PMUS Strikes Iran: हॉर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सात घंटे चली सैन्य कार्रवाई
Jul 15, 2026 | 01:07 PMकल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMमुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














