-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Ind Vs Sa 1st Odi This Player Will Debut In The First Match Of The Series There Is A Competition Between These Two Players For The Fourth Number
सीरीज के पहले मुकाबले में इस खिलाड़ी का होगा डेब्यू, चौथे नंबर के लिए इन दो खिलाड़ियों में मची होड़
- Written By: मृणाल पाठक

-विनय कुमार
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज (IND vs SA ODI Series, 2022) कल, यानी 19 जनवरी, बुधवार से शुरू हो रही है। यह मैच पार्ल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। सीरीज का दूसरा मैच 21 जनवरी, को इसी मैदान पर और तीसरा, यानी अंतिम मैच 23 जनवरी, रविवार को केपटाउन (Cape Town IND vs SA ODI, 2022) में खेला जाएगा। यकीनन, टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया हर हाल में वनडे सीरीज जीतने के लिए जान झोंक देगी।
भारतीय वनडे टीम के नए रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के इंजर्ड होने के कारण इस सीरीज की कप्तानी केएल राहुल (KL Rahul Captain SA vs IND ODI Series 2022) संभालेंगे। अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट का इतिहास बताता है कि भारत ने साउथ अफ्रीका के दौरे में अब तक खेले कुल 5 वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को सिर्फ एक बार, 2018 की सीरीज में मात दी है। बाकी हर बार भारतीय टीम को मुंह की खानी पड़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
ऐसे में इस सीरीज के प्रभारी कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के लिए बेहतरीन कप्तानी के गुर दिखाने का शानदार मौका है। सीरीज के पहले मैच में टीम के कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid Head Coach) और कप्तान प्लेइंग 11 में किन खिलाड़ियों को चुनते हैं, यह सवाल सबके मन में होगा। बैटिंग ऑर्डर में चौथे नंबर पर किसे उतारा जाए इस बात को लेकर टीम मैनेजमेंट भी माथा-पच्ची कर रहा होगा।
भारतीय वनडे टीम में शामिल किए गए वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। वहीं, चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर ने टेस्ट क्रिकेट के अपने डेब्यू मैच में शानदार सेंचुरी लगाई थी।
उस नजरिए से देखा जाए तो श्रेयस अय्यर को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान-ए-जंग में टीम के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) और ‘गब्बर’ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) उतरेंगे। ऐसे में देखा जाए तो विस्फोटक बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
रविचंद्रन अश्विन की 5 साल बाद होगी वापसी
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में तीसरे नंबर पर भारत के पूर्व धांसू कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का आना तय है। पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant Wicket-keeper Batsman) को जगह मिलेगी। ऐसा हुआ तो ईशान किशन (Ishan Kishan) को आराम दिया जाएगा। छठे नंबर पर ऑल-राउंडर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer all-rounder) को मौका दिया जा सकता है। माना जनता है कि वे सीरीज के पहले मैच में वनडे इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं।
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की गैरमौजूदगी में रविचंद्रन अश्विन करीब 5 साल बाद भारत की वनडे टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने आखिरी वनडे इंटरनेशनल सीरीज 30 जून 2017 को वेस्ट इंडीज (India vs West Indies ODI Series, 2017) के खिलाफ खेला था।
युजवेंद्र हो सकते हैं टीम के दूसरे स्पिनर
वहीं प्लेइंग इलेवन में दूसरे स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को लिया जा सकता है। अगर इस मैच में वेंकटेश अय्यर डेब्यू करेंगे, तो भारतीय टीम के पास चौथे तेज़ गेंदबाज का ऑप्शन रहेगा। वहीं टीम के वाइस कैप्टेन जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar) प्रमुख तेज़ गेंदबाज होंगे।
तीसरे सीमर के तौर पर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur), दीपक चाहर (Deepak Chahar) और मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) में से कोई एक होगा। अगर मोहम्मद सिराज को फिटनेस मिल जाती है तो उन्हें शामिल किया जा सकता है, वरना शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को मौका दिया जाएगा।
पहले मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (Captain), शिखर धवन,bविराट कोहली, श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (Wicket-keeper), वेंकटेश अय्यर, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज/ दीपक चाहर/ शार्दुल ठाकुर।
Ind vs sa 1st odi this player will debut in the first match of the series there is a competition between these two players for the fourth number
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में 254 एकड़ अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमवीडीए की बड़ी कार्रवाई से भूमाफियाओं में मचा हड़कंप
Jul 15, 2026 | 01:28 PMमध्यप्रदेश में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
Jul 15, 2026 | 01:27 PMJagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Jul 15, 2026 | 01:16 PMवित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
Jul 15, 2026 | 01:09 PMSeoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 01:07 PMUS Strikes Iran: हॉर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सात घंटे चली सैन्य कार्रवाई
Jul 15, 2026 | 01:07 PMकल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














