-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Ind Vs Nz Sachin Tendulkar Liked The Game Of Shubman Gill Said This In His Praise
सचिन तेंदुलकर को भाया शुभमन गिल का खेल, उनकी तारीफ में कही ये बात
- Written By: मृणाल पाठक

File photo
मुंबई: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने कहा कि शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास भारतीय टेस्ट टीम (Indian Test Cricket Team) में किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी की तकनीक और तेवर हैं लेकिन उसे अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में बदलना होगा। न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ कानपुर टेस्ट (Kanpur Test) में 52 रन बनाने वाले गिल मुंबई टेस्ट (Mumbai Test) में भी बड़ी पारी की ओर बढ रहे थे लेकिन बायें हाथ के स्पिनर ऐजाज पटेल (Ajaz Patel) ने उन्हें आउट कर दिया।
क्या गिल के पास दक्षिण अफ्रीका में मध्यक्रम में अच्छी बल्लेबाजी करने की तकनीक है, यह पूछने पर तेंदुलकर ने पीटीआई से कहा, ‘जहां तक तकनीक की बात है तो अलग अलग पिच पर अलग अलग तरह की चुनौतियां होती है। मेरा मानना है कि शुभमन को फायदा है कि उसने ब्रिसबेन में 91 रन की पारी खेली है जहां हमने टेस्ट जीता था।”
उन्होंने कहा, ‘‘उसके पास कठोर और उछाल भरी पिचों पर खेलने का अनुभव है। तकनीक को लेकर कोई मसला नहीं है। उसने अच्छी शुरूआत की है लेकिन अब इसे बड़ी पारियों में बदलने का समय आ गया है।” तेंदुलकर ने कहा कि गिल को शतक को लेकर बहुत दबाव लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके भीतर रनों की भूख है।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
उन्होंने कहा, ‘‘टीम में आने के बाद यह बड़े स्कोर बनाने की भूख की बात होती है जो उसके भीतर है। उसे बस अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में बदलना है और इसके लिये एकाग्रता नहीं खोनी है। कानपुर और मुंबई दोनों टेस्ट में वह अच्छी गेंद पर आउट हुआ। वह सीखने की प्रक्रिया में है और सीख रहा है।”
उन्होंने पदार्पण टेस्ट में शतक जमाने वाले श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए कहा,‘‘उसने मौके का पूरा फायदा उठाया। एक समय तक स्कोर अधिक नहीं था जिसके बाद उसने यादगार पारी खेली और भारत को जीत के लगभग करीब पहुंचा दिया। दोनों पारियां अहम थी।” उन्होंने कहा, ‘‘टेस्ट खेलने को लेकर बेचैनी होगी लेकिन वह काफी समय से टी20 क्रिकेट खेल रहा है जिससे दबाव कम हहो गया होगा और वह अपना स्वाभाविक खेल दिखा सका।” (एजेंसी)
Ind vs nz sachin tendulkar liked the game of shubman gill said this in his praise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मध्यप्रदेश में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
Jul 15, 2026 | 01:27 PMJagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Jul 15, 2026 | 01:16 PMवित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
Jul 15, 2026 | 01:09 PMSeoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 01:07 PMUS Strikes Iran: हॉर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सात घंटे चली सैन्य कार्रवाई
Jul 15, 2026 | 01:07 PMकल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMमुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














