- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Nz 2nd T20i Team India Probable Playing Xi Kuldeep Yadav May Replace Injured Axar Patel
जीत के बाद भी टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव? दूसरे टी20 में कौन होगा बाहर, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका
- Written By: अर्पित शुक्ला
India Predicted Playing-11: अगर अक्षर पटेल नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। ऐसे में भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव, दो कलाई के स्पिनर एक साथ खेलते नजर आएंगे।

टीम इंडिया (Image- IANS)
India Probable Playing 11: भारत ने नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी। अब आज (23 जनवरी) सीरीज का काफिला रायपुर पहुंचेगा, जहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया जीत की लय को बरकरार रखते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
पहला मैच जीतने के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में इस मुकाबले में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह बदलाव ऑलराउंडर अक्षर पटेल को लेकर हो सकता है, जो नागपुर मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गए थे। हालांकि पहले मुकाबले के बाद टीम में बड़े बदलाव की जरूरत नहीं दिखती, लेकिन आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अक्षर को आराम दिया जा सकता है।
अक्षर पटेल को अपनी ही गेंद पर कैच लेने की कोशिश में उंगली में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें बीच ओवर में ही मैदान छोड़ना पड़ा। फिलहाल उनकी फिटनेस को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि वे रायपुर टी20 में नहीं खेलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
सूर्यकुमार यादव के ‘T60 Life’ ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा तहलका, नए सफर की शुरुआत कर फैंस को दिया बड़ा सस्पेंस
राष्ट्रपति भवन में चमकीं हरमनप्रीत कौर, लेकिन क्यों नदारद रहे हिटमैन रोहित शर्मा? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
अगर अक्षर बाहर हुए तो किसे मिलेगा मौका?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि अक्षर पटेल प्लेइंग-11 से बाहर होते हैं तो उनकी जगह किसे मौका मिलेगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल कर सकते हैं। ऐसे में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के रूप में भारत दो कलाई के स्पिनरों के साथ उतर सकता है, जो टी20 क्रिकेट में कम ही देखने को मिलता है। पहले टी20 इंटरनेशनल में भारतीय बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आई थी, ऐसे में टीम मैनेजमेंट इस मैच में गेंदबाजी को और धार देने पर फोकस कर सकता है।
सैमसन और ईशान पर होंगी नजरें
इस मुकाबले में भी टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पहले मैच जैसा ही रहने की संभावना है। हालांकि संजू सैमसन और ईशान किशन पहले मुकाबले में सस्ते में आउट हो गए थे, ऐसे में दोनों खिलाड़ी इस मैच में बड़ी पारी खेलकर फॉर्म में लौटना चाहेंगे। सैमसन की जगह फिलहाल टीम में सुरक्षित मानी जा रही है, लेकिन ईशान किशन के लिए रन बनाना बेहद जरूरी होगा।
ईशान को तिलक वर्मा की जगह नंबर-3 पर मौका मिला है, जो चोट के चलते शुरुआती तीन मुकाबलों से बाहर हैं। वहीं अभिषेक शर्मा एक बार फिर टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd T20I: बिना एक पैसा खर्च किए मोबाइल पर यहाँ देखें लाइव मुकाबला, जानें फ्री स्ट्रीमिंग का तरीका
भारत की संभावित प्लेइंग-11
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
Ind vs nz 2nd t20i team india probable playing xi kuldeep yadav may replace injured axar patel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














