- Hindi News »
- Sports »
- Icc Womens World Cup 2022 Alyssa Healy Become Umpire In Australia Vs Bangladesh Women Team In Womens World Cup 2022
लाइव मैच में गायब हुआ अंपायर, फिर इस खिलाड़ी ने संभाली कमान, देखें वीडियो
वहीं, बांग्लादेश इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
- Written By: काजल चोपड़े

नई दिल्ली, फ़िलहाल न्यूजीलैंड (New Zealand) में आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 (ICC Women’s World Cup 2022) खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट का 25वां मैच ऑस्ट्रेलिया (Australia vs Bangladesh) और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को खेला गया। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट के पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं, बांग्लादेश इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी काफी मस्ती के मूड में नजर आए। ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्लेबाज एलीसा हीली (Alyssa Healy) ने मैच में जमकर मस्ती की। इतना ही नहीं मैच में वह अंपायर (Umpire) भी बन गई थीं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
हाल ही में आईसीसी (ICC) ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘अंपायर नहीं है, कोई समस्या नहीं है।’ दरअसल, बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान 14वें ओवर के बाद मैदान पर कुछ अजीबोगरीब नज़ारा देखें को मिला। ओवर की आखिरी बॉल होने के बाद स्ट्राइक चेंज होनी थी।
इस दौरान फील्ड अंपायर भी अपनी जगह बदल रहे थे। तभी एलीसा हीली ने देखा की अंपायर की जगह खाली है। ऐसे में एलीसा हीली ने मस्ती करते हुए अंपायर की जगह पर जाकर खड़ी हो गईं।इसी दौरान बांग्लादेशी बल्लेबाज शर्मिन अख्तर क्रीज पर अपनी जगह लेने की कोशिश कर रही थीं, जिसमें एलीसा हीली ने अंपायर बनकर उनकी मदद की। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर एलीसा ने बल्लेबाज की मदद करने के लिए ही अंपायरिंग की भूमिका संभाली थी।
मैच की बात करें तो, या मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बारिश से बाधित इस मैच को 43 ओवर का किया गया था। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबजी करते हुए 6 विकेट गंवाकर 135 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 32।1 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 136 रन बनाए।
Icc womens world cup 2022 alyssa healy become umpire in australia vs bangladesh women team in womens world cup 2022
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM












