- Hindi News »
- Sports »
- Gt Vs Pbks Ipl 2025 Live Score Today Match 5 Gujarat Titans Vs Punjab Kings Narendra Modi Ahmedabad Stadium Live Scorecard Update
GT Vs PBKS Highlights, IPL 2025: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स की जीत, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिखाया दम
GT Vs PBKS, Highlights, IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्डेडियम में भिड़ंत होगी। ये आईपीएल के 18वें संस्करण का पांचवां मैच होगा।
- Written By: संजय बिष्ट

GT Vs PBKS Highlights, IPL 2025: आईपीएल 2025 के पांचवे मुकाबले में श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स ने शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस को शिकस्त दे दी है। इस मैच में को पंजाब ने 11 रन के अंतर से जीता। एक वक्त मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था, लेकिन अय्यर की कप्तानी और तेज गेंदबाज Vijaykumar Vyshak की मेहनत रंग लाई। जिसका नतीजा ये हुआ कि गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 में अपना पहला मुकाबला हार गई। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 244 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन गुजरात की टीम इस लक्ष्य को पार नहीं कर पाई। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 97 रन की पारी खेली। इसके अलावा प्रियांश आर्य ने 47 जबकि शशांक सिंह ने ताबड़तोड़ 44 रन बनाए।
एक वक्त लग रहा था कि गुजरात की टीम इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी, लेकिन विजय कुमार ने गुजरात से जीत छीन ली। विजय कुमार ने अपनी गेंदबाजी के दम पर मैच ही पटल कर रख दिया। उन्होंने 15वें और 17वें ओवर में केवल 5-5 की रन दिए। जिससे गुजरात टाइटंस की टीम जरूरी नेट रन रेट से काफी दूर चली गई। पंजाब द्वारा दिए गए 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 232 रन पर सिमट गई। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा साई सुदर्शन ने 74 रन बनाए। इसके बाद जोस बटलर ने 54 और शरफेन रदरफोर्ड ने 46 रन की पारी खेली।
Punjab Kings hold their nerves in the end to clinch a splendid win against Gujarat Titans ❤️ Scorecard ▶ https://t.co/PYWUriwSzY#TATAIPL | #GTvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/0wy29ODStQ — IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2025
सम्बंधित ख़बरें
शुभमन गिल या अर्जुन तेंदुलकर… किसे सपोर्ट करेगी Sara Tendulkar? रिएक्शन हुआ वायरल
‘डियर वैभव…’, विराट कोहली ने Vaibhav Sooryavanshi को आशीर्वाद देते हुए दिल से लिखा एक खास नोट
Ravindra Jadeja ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बने
RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का ‘चौका’, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली इस सीजन की पहली हार
25 Mar 2025 11:27 PM (IST)
25 Mar 2025 11:27 PM (IST)GT Vs PBKS Live Score Update: 11 रन से पंजाब की जीत
आईपीएल 2025 के पांचवे मुकबाले में श्रेयस अय्यर की टीम ने शुभमन गिल की गुजरात को शिकस्त दे दी है। इस मैच में को पंजाब ने 11 रन के अंतर से जीता। एक वक्त मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था। लेकिन अय्यर की कप्तानी और गेंदबाजों की मेहनत रंग लाई। अंत में जीत पंजाब की ही हुई। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 244 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन गुजरात की टीम इस लक्ष्य को पार नहीं कर पाई।
25 Mar 2025 11:07 PM (IST)
25 Mar 2025 11:07 PM (IST)GT Vs PBKS Live Score Update: जोस बटलर को मार्को यान्सन ने किया बोल्ड
मार्को यान्सन ने गुजरात के अहम बल्लेबाज जोस बटलर को क्लीन बोल्ड कर दिया है। उन्हें मार्को यान्सन ने आउट किया। अब गुजरात को जीत के लिए 12 गेंद में 45 रन की जरूरत है।
Match 5.WICKET! Over: 17.6 Jos Buttler 54(33) b Marco Jansen, Gujarat Titans 199/3.https://t.co/PYWUriwSzY #GTvPBKS #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2025
25 Mar 2025 10:34 PM (IST)
25 Mar 2025 10:34 PM (IST)GT Vs PBKS Live Score Update: 74 रन बनाकर साई सुदर्शन आउट
साई सुदर्शन गुजरात के लिए 74 रन की अहम पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया। इस वक्त गुजरात का स्कोर 146 रन पर 2 विकेट है। सुदर्शन के बाद बल्लेबाजी करने के लिए शेरफन रदरफोर्ड आए हैं।
25 Mar 2025 10:02 PM (IST)
25 Mar 2025 10:02 PM (IST)GT Vs PBKS Live Score Update: शुभमन गिल आउट
शुभमन गिल को ग्लेन मैक्सवेल ने 33 रन के स्कोर पर आउट कर दिया है। एक वक्त गिल काफी खतरनाक दिख रहे थे, लेकिन वो इस पारी को बड़ा करने में नाकमयाब रहे। इस वक्त टीम का स्कोर 6 ओवर के बाद 61-1 है।
Match 5.WICKET! Over: 5.5 Shubman Gill 33(14) ct Priyansh Arya b Glenn Maxwell, Gujarat Titans 61/1.https://t.co/PYWUriwSzY #GTvPBKS #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2025
25 Mar 2025 09:31 PM (IST)
25 Mar 2025 09:31 PM (IST)चौके के साथ गुजरात के पारी की शुरुआत
244 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस। साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद। सुदर्शन ने अर्शदीप सिंह की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर पारी की शुरुआत की।
25 Mar 2025 09:20 PM (IST)
25 Mar 2025 09:20 PM (IST)शशांक सिंह की धुआंधार बल्लेबाजी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की। अय्यर ने 42 गेदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं शशांक सिंह ने 16 गेदों में ताबड़तोड़ 44 रन बनाए।
25 Mar 2025 09:13 PM (IST)
25 Mar 2025 09:13 PM (IST)पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 244 रनों का लक्ष्य
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 244 रनों का लक्ष्य दिया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए।
25 Mar 2025 08:39 PM (IST)
25 Mar 2025 08:39 PM (IST)GT Vs PBKS Live Score Update: कप्तान शुभमन गिल आउट
पंजाब किंग्स को ग्लेन मैक्सवेल ने बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को आउट किया है। एक वक्त खतरनाक दिख रहे गिल आखिरकार 33 रन के स्कोर पर पेवेलियन चले गए हैं। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए जोस बटलर आए हैं। इस वक्त गुजरात का स्कोर 6 ओवर के बाद 61-1 विकेट है।
Match 5.WICKET! Over: 5.5 Shubman Gill 33(14) ct Priyansh Arya b Glenn Maxwell, Gujarat Titans 61/1.https://t.co/PYWUriwSzY #GTvPBKS #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2025
25 Mar 2025 08:07 PM (IST)
25 Mar 2025 08:07 PM (IST)GT Vs PBKS Live Score Update: साई किशोर लिए दो गेंदों में दो विकेट
गुजरात टाइटंस के स्पिन गेंदबाद साई किशोर ने पंजाब किंग्स के दो बल्लेबाजों को आउट कर दिया है। उन्होंने पहले शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई और फिर ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया। इस वक्त पंजाब किंग्स का स्कोर 11 ओवर के बाद 105 रन पर 4 विकेट है।
Match 5. WICKET! 10.4: Glenn Maxwell 0(1) lbw Sai Kishore, Punjab Kings 105/4 https://t.co/PYWUriwSzY #GTvPBKS #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2025
25 Mar 2025 07:48 PM (IST)
25 Mar 2025 07:48 PM (IST)GT Vs PBKS Live Score Update: पंजाब को लगा पहला झटका
पंजाब किंग्स को 28 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिनरन सिंह को 5 रन के स्कोर पर कगिसो रबाडा ने आउट कर दिया है। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर उतरे हैं।
Match 5. WICKET! 3.1: Prabhsimran Singh 5(8) ct Mohd Arshad Khan b Kagiso Rabada, Punjab Kings 28/1 https://t.co/PYWUriwSzY #GTvPBKS #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2025
25 Mar 2025 07:25 PM (IST)
25 Mar 2025 07:25 PM (IST)GT Vs PBKS Live Score Update: पंजाब और गुजरात की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यान्सन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Skippers ready 💪
Teams locked in 🔒Who is the captain of your Fantasy XI? 🤔
Updates ▶ https://t.co/PYWUriwkKq#TATAIPL | #GTvPBKS | @gujarat_titans | @PunjabKingsIPL | @ShubmanGill | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/N8lRjrsBiu
— IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2025
25 Mar 2025 07:05 PM (IST)
25 Mar 2025 07:05 PM (IST)GT Vs PBKS Live Score Update: गिल ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करेगी गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल ने टॉस जीत लिया है। इसके बाद उन्होंने श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। मैच से पहले ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि जो भी कप्तान इस मैदान पर टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगा।
25 Mar 2025 06:52 PM (IST)
25 Mar 2025 06:52 PM (IST)GT Vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स और गुजरात जाएंट्स का स्क्वॉड
गुजरात जाएंट्स: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शेरफेन रदरफोर्ड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, राशिद खान, करीम जनत, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्जी, गुरनूर बराड़, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, ग्लेन फिलिप्स और निशांत सिंधु।
When SaiSu hits, everyone watches! 👀🔥
Sai Sudharsan | Ashish Nehra | #AavaDe | #TATAIPL2025 pic.twitter.com/fES7e6qiFK
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) March 25, 2025
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, जोश इंग्लिस, प्रभसिमरन सिंह, विष्णू विनोद, नेहल बढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, मार्को जानसन, ग्लेन मैक्सवेल, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, कुलदीप सेन, विजयकुमार वैश्य, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह और जोवियर बार्टलेट।Catch ✅ Match ⌛
PunjabKings #IPL2025 #PBKSvGT #BasJeetnaHai pic.twitter.com/WSLpF4YYdt
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) March 25, 2025
25 Mar 2025 06:38 PM (IST)
25 Mar 2025 06:38 PM (IST)GT Vs PBKS Live Score Update: मैच प्रिडिक्शन
आज का मैच दोनों के बीच काफी टकराव का रहने वाला है। यहां पर टकराव से मतलब मैच के रोमांच से है। दोनों टीमें में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी है, जो किसी भी वक्त मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं। लेकिन इस मैच में जो टीम बाद में बल्लेबाजी करेगी, उसके जीतने के चांस ज्यादा बढ़ जाएंगे।
25 Mar 2025 06:37 PM (IST)
25 Mar 2025 06:37 PM (IST)GT Vs PBKS Live Score Update: पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पिच का इतिहास बताता है कि यहां पर बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान है। इसके पीछे की वजह गेंद का बल्ले पर सही तरीके से आना है। इस मैदान पर शानदार तरीके का बाउंस मिलता है। हांलाकि तेज गेंदबाजों को भी यहां पर थोड़ा बहुत मदद मिलती है। लेकिन स्पिनर्स के लिए ये मैदान उतना सहयोगी नहीं माना जाता।
25 Mar 2025 06:33 PM (IST)
25 Mar 2025 06:33 PM (IST)GT Vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, नेहल बढेरा, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
2️⃣ classy batters in charge of 2️⃣ exciting teams 🤩
Who will end tonight with a win? 🤔#TATAIPL | #GTvPBKS | @gujarat_titans | @PunjabKingsIPL | @ShubmanGill | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/tUYqFQZQG8
— IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2025
25 Mar 2025 06:27 PM (IST)
25 Mar 2025 06:27 PM (IST)GT Vs PBKS Live Cricket Score Update: गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...
नमस्कार, मैं संजय सिंह बिष्ट, आईपीएल के पांचवे मैच के लाइव ब्लॉग में आप सभी लोगों का स्वागत करता हूं। आज 25 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें संस्करण का पाचवां मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में दो युवा कप्तानों के बीच जंग होने वाली है। जिसमें एक तरफ श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स तो वहीं, दूसरी तरफ शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस होगी। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की लाइव कवरेज के लिए आप हमारे साथ जुड़ें रहें। हम आपको इस मुकाबले में पल-पल की गतिविधियों के साथ अपडेट रखेंगे।
Gt vs pbks ipl 2025 live score today match 5 gujarat titans vs punjab kings narendra modi ahmedabad stadium live scorecard update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल चुनाव में वोटर लिस्ट वाला बड़ा खेल! नई लिस्ट ने बढ़ाई ममता बनर्जी की मुसीबत, SIR बदल देगा चुनावी समीकरण?
Apr 11, 2026 | 02:30 PMPimpri Chichwad मेट्रो प्रोजेक्ट पर सख्ती: खराब सड़कों पर भड़की स्थायी समिति, महामेट्रो को भुगतान पर लगाई रोक
Apr 11, 2026 | 02:19 PM‘मैं गेंदबाज नहीं…’, बुमराह और हेजलवुड की धुनाई करने के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने किया बड़ा खुलासा
Apr 11, 2026 | 02:18 PMकिशोरियों की सेहत के लिए जरूरी HPV टीका, वर्धा में जागरूकता की कमी से धीमी रफ्तार
Apr 11, 2026 | 02:17 PMमहाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के साथ बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा, देखें VIDEO
Apr 11, 2026 | 02:14 PMजमीन भी गई और घर भी नहीं मिला! मौदा के कुंभारी गांव में विकास की भेंट चढ़ा ग्रामीणों का भविष्य
Apr 11, 2026 | 02:14 PMपवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ की डिजिटल रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देखें फिल्म
Apr 11, 2026 | 02:14 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














