- Hindi News »
- Sports »
- First Semi Final Of T20 World Cup 2021 Today New Zealand Vs England Semifinal Match
टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज, न्यूजीलैंड लेगी इंग्लैंड से 2 साल पुराना बदला!
- Written By: मृणाल पाठक

दुबई: आज यानी 10 नवंबर को टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड (New Zealand vs England Semifinal) के बीच होने वाला है। यह मैच बहुत ही रोमांचक साबित हो सकता है। ज्ञात हो कि, लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में आईसीसी इवेंट (ICC Event) के नॉकआउट मैचों में पिछले दो सालों में दूसरी बार न्यूजीलैंड-इंग्लैंड एक दूसरे से टकराएंगे। दोनों के बीच साल 2019 का वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था, जहां सुपर ओवर में इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया था। अब उसी मैच का बदला लेने न्यूज़ीलैंड मैदान पर उतरेगी।
इंग्लैंड टीम परेशानी में
ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप के इस मुकाबले पूरी दुन्या की नज़र होगी। इंग्लिश टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, लेकिन उनके कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं न्यूजीलैंड के साथ ऐसी कोई दिक्कत नहीं है। इसलिए वह एक स्टोरंग टीम के साथ मैदान पर उतरने के लिए बिलकुल तैयार है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं, जिससे इंग्लैंड को काफी झटका लगा है। रॉय और जोस बटलर टूर्नामेंट की विस्फोटक सलामी जोड़ी रही है। ऐसे में बटलर के साथ जॉनी बेयरस्टो सेमीफाइनल में पारी का आगाज करने के लिए उतर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
Mansour Hadi Death: यमन के पूर्व राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हादी का 80 की उम्र में निधन
फ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर
Singapore Open: पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, तनीषा-ध्रुव ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
कैसा रहा रिकॉर्ड
बात करें आज के मुकाबले से पहले दोनों टीमों की T20I क्रिकेट में भिड़ंत के बारे में, तो आज के मुकाबले से पहले दोनों टीमें इंटरनेशनल क्रिकेट के टी20 फॉर्मेट में अब तक 21 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। जहां इंग्लिश टीम का कीवी टीम के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 21 T20I मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से इंग्लैंड ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि कीवी टीम सात मुकाबले ही जीत पाई है। ऐसे में आज का मैच काफी रोचक साबित हो सकता है।
टीमें इस प्रकार हैं
इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, क्रिस जॉर्डन, लियम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जेम्स विन्स, डेविड विली, क्रिस वॉक्स, मार्क वुड, टॉम करेन, रीस टॉपली।
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम सेफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, एडम मिल्ने।
First semi final of t20 world cup 2021 today new zealand vs england semifinal match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














