जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण

Zimbabwe vs India: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज 23 जुलाई से शुरू होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में युवा भारतीय टीम मैदान में उतरेगी। जानिए पूरा शेड्यूल, संभावित टीम और लाइव प्रसारण।
Team India ready for Zimbabwe tour; focus will be on new players—check out the match schedule, squad, and live broadcast details.
जिम्बाब्वे बनाम भारत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Zimbabwe vs India T20 Series Key Updates: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज 23 जुलाई से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शुरू होगी। युवा खिलाड़ियों के जोश से भरी भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम अब नए खिलाड़ियों को आजमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेले जाने वाले ये सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होंगे। भारत में इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग 'फैनकोड ऐप' और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

रवि बिश्नोई की हुई एंट्री

सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद बीसीसीआई ने ये फैसला लिया।

कई बड़े खिलाड़ी नहीं बने टीम का हिस्सा

इस दौरे के लिए संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है। दिलचस्प बात ये है कि वो 2026 एशियन गेम्स के लिए भारत की मुख्य टीम का हिस्सा हैं। बीसीसीआई ने ये स्पष्ट नहीं किया कि उन्हें आराम दिया गया है या फिर चयनकर्ताओं ने उन्हें बाहर रखा है। संजू के अलावा अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा भी इस दौरे के लिए नहीं चुने गए हैं।

नए खिलाड़ियों को मिला मौका

भारतीय टीम में इस बार कई नए चेहरों को मौका मिला है। प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, आशीष अशोक शर्मा और बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को पहली बार T20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है। वहीं रिंकू सिंह और तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी टीम में वापसी हुई है।

भारत ने दर्ज की थी बड़ी जीत

भारत और जिम्बाब्वे की आखिरी भिड़ंत फरवरी 2026 T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में हुई थी। उस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256/4 का बड़ा स्कोर बनाया था और जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की थी।

भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज का पूरा शेड्यूल

तारीख दिन मुकाबला समय (भारतीय समयानुसार) स्थान (वेन्यू)
23 जुलाई 2026 गुरुवार पहला T20 शाम 4:30 बजे हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
25 जुलाई 2026 शनिवार दूसरा T20 शाम 4:30 बजे हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
26 जुलाई 2026 रविवार तीसरा T20 शाम 4:30 बजे हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

भारत बनाम जिम्बाब्वे संभावित टीम

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।

जिम्बाब्वे टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तादीवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगरावा, न्यूमैन न्यामहुरी और मिल्टन शुम्बा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com