-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Eng Lords Odi Rohit Sharma Century England Win Series
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
- Written By: अनन्या तिवारी
IND vs ENG Lord's ODI: लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में रिकॉर्ड 747 रन बने। रोहित शर्मा के शानदार शतक (138) के बावजूद भारत 27 रन से मैच हार गया और सीरीज इंग्लैंड के नाम रही।

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)
Record Breaking 747 Runs In IND vs ENG Lord’s ODI: क्रिकेट के मक्का में रनों की सुनामी लॉर्ड्स का ऐतिहासिक मैदान रविवार को एक ऐसे मुकाबले का गवाह बना, जिसने वनडे क्रिकेट के कई पुराने रिकॉर्ड्स को मलबे में तब्दील कर दिया। इस मैदान पर इंग्लैंड और भारत के बीच रनों की ऐसी बारिश हुई कि दर्शक भी दंग रह गए।
भले ही टीम इंडिया को इस रोमांचक मैच में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इस मुकाबले ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज करा लिया है।
टूटा लॉर्ड्स का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
इस मैच की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ बने रन रहे। दोनों टीमों ने मिलकर इस मुकाबले में कुल 747 रन बनाए, जो लॉर्ड्स के मैदान पर किसी भी वनडे मैच में दोनों टीमों द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 655 रनों का था जो पिछले साल इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच बना था।
इतना ही नहीं, यह इंग्लैंड की धरती पर वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा एग्रीगेट स्कोर भी बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
1 रन से टूटा वॉशिंगटन फ्रीडम का सपना, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार जीता MLC का खिताब
लॉर्ड्स में रचा इतिहास: मंत्री विश्वास सारंग ने किया भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का सम्मान
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
डकेट और बेथल की आतिशबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। बेन डकेट और जैकब बेथल ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। बेन डकेट ने 141 रनों की धमाकेदार पारी खेली जो लॉर्ड्स में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। उनके साथ जैकब बेथल ने 91 रनों का योगदान देकर एक विशाल स्कोर की नींव रखी।
रही-सही कसर जो रूट (नॉट आउट 74 रन) और कप्तान जोस बटलर (नॉट आउट 41 रन) ने पूरी कर दी जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने 50 ओवर में 387 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
रोहित शर्मा का पलटवार
388 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ठोस शुरुआत दी। रोहित शर्मा ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए 138 रनों की शतकीय पारी खेली। गिल ने 77 और विराट कोहली ने 74 रन बनाकर टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा। भारत ने इस मैच में 360/7 का स्कोर बनाया, जो इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा वनडे स्कोर है।
यह भी पढ़ें जिस मैदान पर रिटायर होने की थी चर्चा…वहीं से हिटमैन ने दिया जवाब! रोहित ने लॉर्ड्स में ठोका ऐतिहासिक शतक
मिडिल ऑर्डर की विफलता और सीरीज पर इंग्लैंड का कब्जा
बेहतरीन शुरुआत के बावजूद भारतीय मिडिल ऑर्डर की नाकामी हार की मुख्य वजह बनी। श्रेयस अय्यर शून्य पर आउट हुए, जबकि ईशान किशन (14) और के एल राहुल (12) भी महत्वपूर्ण मौके पर टीम का साथ छोड़ गए।
भारतीय गेंदबाज भी इस मैच में बेअसर रहे। केवल प्रसिद्ध कृष्णा (2 विकेट) और प्रिंस यादव (1 विकेट) ही कुछ सफलता हासिल कर सके।
इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 2018 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
Ind vs eng lords odi rohit sharma century england win series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हैं परेशान? तुरंत ऑन करें यह सीक्रेट फीचर, स्पैम कॉल से भी राहत
Jul 21, 2026 | 04:25 AMAaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM














