-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Durbar Rajshahi Overseas Players Refused To Play In Bangladesh Premier League Over Non Payment
फजीहत की इंतेहा…नाम दरबार राजशाही और काम भिखारियों वाला, पैसे नहीं मिलने से खिलाड़ियों ने किया मैच खेलने से इनकार
- Written By: मृणाल पाठक
बीसीबी के नियमों के मुताबिक फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट के दौरान कुल बकाए का कम से कम 75 फीसदी भुगतान करना अनिवार्य है। लेकिन विदेशी खिलाड़ियों को उनके बकाए पैसे नहीं मिले हैं।

दरबार राजशाही के विदेशी खिलाड़ियों ने खेलने से किया मना (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: रविवार 26 जनवरी को बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान एक बेहद अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। दरबार राजशाही की टीम के विदेशी खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी द्वारा वेतन न दिए जाने के कारण रविवार को ढाका में रंगपुर राइडर्स के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की मानें विदेशी खिलाड़ियों को उनके बकाए का केवल एक चौथाई ही मिला है। बीसीबी के नियमों के मुताबिक फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट के दौरान कुल बकाए का कम से कम 75 फीसदी भुगतान करना अनिवार्य है। रेयान बर्ल, मोहम्मद हारिस, मार्क देयाल, मिगुएल कमिंस, आफताब आलम और लाहिरू समाराकून इस सीजन में राजशाही के विदेशी खिलाड़ी हैं, इन खिलाड़ियों ने वेतन न मिलने के कारण खेलने से इनकार कर दिया है।
बीसीबी के नियमों के मुताबिक हर टीम को कम से कम दो विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलना होता है, लेकिन राजशाही ने रविवार को सिर्फ 11 स्थानीय खिलाड़ियों के साथ खेला टॉस के समय टीम के कप्तान तस्कीन अहमद ने कहा, “हमने कुछ बदलाव किए हैं। चार या पांच। क्योंकि आज कोई विदेशी नहीं है। सभी स्थानीय खिलाड़ी आज खेल रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
BCB में गहराया संकट, क्रिकेट बोर्ड की बैठक के बाद तीन निदेशकों का इस्तीफा; छह महीने में 6 ने छोड़ा पद
BPL 2025-26 का खिताब राजशाही वॉरियर्स ने किया अपने नाम, चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रनों से हराया
T20 World Cup से बाहर होने के बाद बांग्लादेश को लगा एक और बड़ा झटका, निदेशक मोखलेसुर रहमान के खिलाफ जांच शुरू
नजमुल इस्लाम को हटाए जाने के बाद BPL फिर से शुरू, BCB और खिलाड़ियों के बीच विवाद खत्म
इसके तुरंत बाद, बीसीबी ने एक बयान जारी कर कहा कि फ्रेंचाइजी ने यह कदम उठाने से पहले विशेष अनुमति ली है। बीसीबी ने कहा, “दरबार राजशाही टीम ने विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता के कारण रंगपुर राइडर्स के खिलाफ आज के मैच के लिए केवल बांग्लादेशी खिलाड़ियों वाली टीम उतारने के लिए बीपीएल तकनीकी समिति से विशेष मंजूरी के लिए आवेदन किया है।”
बोर्ड ने आगे कहा, “अनुरोध की समीक्षा करने और बीपीएल 2024-25 की मैच खेलने की शर्तों के खंड 1.2.8 में उल्लिखित प्रावधानों के अनुसार, तकनीकी समिति ने दरबार राजशाही को इस मैच के लिए केवल बांग्लादेशी खिलाड़ियों वाली टीम उतारने की मंजूरी दे दी है। टीम को एक टीम उतारने की अनुमति दी गई है।”
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
रिपोर्टों के अनुसार, फ्रेंचाइजी के लिए वित्तीय संकट का यह पहला मामला नहीं है। टीम के स्थानीय खिलाड़ियों को उनके बकाये का एक चौथाई भी भुगतान नहीं किया गया और इस स्थिति को बदलने के लिए उन्हें दो सप्ताह पहले चटगांव में प्रशिक्षण छोड़कर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।
Durbar rajshahi overseas players refused to play in bangladesh premier league over non payment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMनागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र
Jul 02, 2026 | 10:28 AMNHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














