-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- David Warner Ready To Play In 2025 Champions Trophy Even After Retirement
डेविड वार्नर रिटायरमेंट के बाद भी मैदान पर आने को बेकरार! चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की जताई इच्छा
- Written By: मृणाल पाठक
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल पाकिस्तान में फरवरी-मार्च के महीने में होने की संभावना है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके डेविड वार्नर ने अपनी एक बड़ी इच्छा जाहिर की है। उनका मानना है कि जरूरत पड़ने पर वह ऑस्ट्रेलिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में जरूर खेलेंगे।

डेविड वार्नर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज डेविड वॉर्नर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास ले लिया है। लेकिन वह दोबारा क्रिकेट की दुनिया में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में उनका एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वो मौका मिलने पर वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलने के लिए तैयार हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल पाकिस्तान में फरवरी-मार्च के महीने में होने की संभावना है और ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि वॉर्नर उनके ‘आपातकालीन विकल्प’ होंगे। वॉर्नर ने पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप जीतने के बाद वनडे से संन्यास ले लिया था, जबकि उनका आखिरी टेस्ट जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ था। उन्होंने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 24 जून को टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेला था।
वॉर्नर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘अध्याय खत्म। इतने लंबे समय तक शीर्ष स्तर पर खेलना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। ऑस्ट्रेलिया मेरी टीम रही है। मेरे करियर का अधिकांश हिस्सा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बिता है। ऐसा करने में सक्षम होना सम्मान की बात है। सभी प्रारूपों में देश के लिए 100 से अधिक मैच खेलना मेरे करियर का मुख्य आकर्षण है।”
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा, गौतम गंभीर नहीं बल्कि इस शख्स के कारण भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान लगे भारत विरोधी नारे, सिंधुदुर्ग में आरोपी के घर पर चला बुलडोजर तो सुप्रीम कोर्ट ने…
Champions Trophy 2025 का आयोजन करके रंक से राजा बन गया पाकिस्तान, महज कुछ ही दिनों में PCB को हुआ करोड़ों का मुनाफा
BCCI ऐसे बांटेगी टीम इंडिया में इनाम, चैंपियंस ट्रॉफी में मिले हैं 58 करोड़, जानिए विराट-रोहित के हिस्से में आएंगे कितने रुपये
उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुछ समय तक फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा और अगर राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ तो मैं चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए भी तैयार हूं।” यह पहली बार नहीं है जब वॉर्नर ने 50 ओवर के प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छा जताई है। जनवरी में एकदिवसीय और टेस्ट से संन्यास की घोषणा करते समय भी उन्होंने कहा कि वह चैम्पियंस ट्रॉफी खेलना चाहते हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी की आठ साल बाद वापसी हो रही है।
कमिंस ने भी तब कहा था, ‘‘यह शायद कुछ और खिलाड़ियों को (एकदिवसीय में) आजमाने का समय है, लेकिन हम सभी जानते है कि वह क्रिकेट खेलना जारी रखेगा।” उन्होंने कहा था, ‘‘ वह आपातकालीन विकल्प हो सकते हैं क्योंकि आप जानते है कि उसके पास कही भी रन बनाने की क्षमता है।”
यह भी पढ़ें- भारत के कोच बनने को तैयार गौतम गंभीर! ‘इस’ मामले में BCCI से मिलेगा फ्री हैंड
वह टी20 प्रारूप में 110 मैचों में 33.43 के औसत और 142.47 के स्ट्राइक रेट से 3,277 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च और दुनिया के सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। उन्होंने करियर में योगदान के लिए परिवार, प्रशंसकों और टीम के साथियों को धन्यवाद दिया।
वॉर्नर ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि मैंने सभी क्रिकेट प्रशंसकों का मनोरंजन किया है और विशेष रूप से टेस्ट खेलने के तरीके को बदलने में योगदान दिया है। हमने दूसरों की तुलना में थोड़ी रन बनाये है। हम प्रशंसकों के बिना वह नहीं कर सकते जो हम पसंद करते हैं, इसलिए धन्यवाद।”
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उन सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने इसे संभव बनाया है। मेरी पत्नी और मेरी बेटियां जिन्होंने इतना बलिदान दिया, आपके सभी समर्थन के लिए धन्यवाद।” उन्होंने 2011 से 2024 के बीच 112 टेस्ट मैचों में 44.59 की औसत से 26 शतक और 37 अर्धशतक के साथ 8,786 रन बनाए हैं। उन्होंने 161 वनडे मैचों में 45.30 की औसत से 22 शतक और 33 अर्धशतक की मदद से 6,932 रन भी बनाए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
David warner ready to play in 2025 champions trophy even after retirement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
झारखंड एनकाउंटर: रामगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का शूटर घायल, 60 कारतूस और 4 पिस्तौल बरामद
Jul 06, 2026 | 10:57 AMतीन देशों के दौरे पर निकले PM मोदी, एशिया-प्रशांत में भारत की नई रणनीति पर रहेगी दुनिया की नजर
Jul 06, 2026 | 10:57 AMउठ जाइए महाराज… दादरी की रैली के बाद अखिलेश यादव ने टेके घुटने? यूपी में ओपी राजभर के दावे से मचा बवाल
Jul 06, 2026 | 10:49 AMआफत की बारिश, मुंबई बन गया हादसों का शहर, तबाही के 6 दिन और 10 से ज्यादा मौतें, प्रशासन पर उठा गंभीर सवाल
Jul 06, 2026 | 10:48 AMMP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! CMO से लेकर संभागों तक होगी अफसरों की नई तैनाती, 31 अगस्त से पहले फैसला
Jul 06, 2026 | 10:44 AMअली खामेनेई की अंतिम यात्रा को लेकर क्यों सहमा ईरान? 1989 की वो घटना जिसने तेहरान को फिर कर दिया सतर्क
Jul 06, 2026 | 10:28 AMपुणे प्रशासन की सख्त चेतावनी: रेड व ऑरेंज अलर्ट के दौरान पर्यटन स्थलों से दूर रहें रीलबाज
Jul 06, 2026 | 10:22 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














