-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sindhudurg »
- Maharashtra Authorities Asked To Respond To Demolition Of Property For Anti India Sloganeering
चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान लगे भारत विरोधी नारे, सिंधुदुर्ग में आरोपी के घर पर चला बुलडोजर तो सुप्रीम कोर्ट ने…
- Written By: आकाश मसने
सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट मैच के दौरान कथित तौर पर भारत-विरोधी नारेबाजी को लेकर सिंधुदुर्ग जिले में एक व्यक्ति की संपत्तियां ढहाए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर महाराष्ट्र के प्राधिकारियों से सोमवार को जवाब तलब किया।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: हाल ही में संपन्न चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भारत-विरोधी नारे लगाने के आरोप में महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के रहने वाले एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और 14 वर्षीय बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि 24 फरवरी को उसके मकान व दुकान को ध्वस्त कर दिया गया। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है।
सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट मैच के दौरान कथित तौर पर भारत-विरोधी नारेबाजी को लेकर सिंधुदुर्ग जिले में एक व्यक्ति और उसके परिजनों पर मामला दर्ज किए जाने तथा उसकी संपत्तियां ढहाए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर महाराष्ट्र के प्राधिकारियों से सोमवार को जवाब तलब किया।
उक्त व्यक्ति की ओर से दायर याचिका में मालवण नगर परिषद के मुख्य अधिकारी और प्रशासक के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने प्राधिकारियों को नोटिस जारी किया और सुनवाई चार सप्ताह बाद के लिए निर्धारित की।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs IRE: आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को 34 रनों से हराकर रचा इतिहास, कप्तानी डेब्यू में अय्यर फ्लॉप
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
Ire vs Ind: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, डेब्यू के लिए अभी और इंतजार, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
क्या बोले याचिकाकर्ता
किताबुल्ला हमीदुल्ला खान की ओर से दायर याचिका में मालवण नगर परिषद के मुख्य अधिकारी और प्रशासक के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। याचिका में कहा गया है कि यह कार्रवाई संपत्तियों को ध्वस्त करने के संबंध में शीर्ष अदालत के 13 नवंबर 2024 के फैसले का उल्लंघन है।
उस फैसले में न्यायालय ने ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किए बगैर और पीड़ित पक्ष को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिए बिना संपत्तियों को ढहाए जाने पर रोक लगा दी थी। अधिवक्ता फौजिया शकील के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि यह मामला घोर अवमानना को दर्शाता है और दिखाता है कि सरकारी तंत्र ने किस तरह दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया।
भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भारत विरोधी नारे लगाने का आरोप
याचिका के अनुसार, प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि रात करीब 9.15 बजे जब शिकायतकर्ता अपने दोस्त के घर जा रहा था, तब मैच देख रहे याचिकाकर्ता के बेटे ने भारत-विरोधी नारा लगाया था। याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता और उसके नाबालिग बेटे को आधी रात को थाने ले जाया गया और लड़के को 4-5 घंटे बाद जाने दिया गया।
इसके बाद याचिकाकर्ता और उसकी पत्नी को जेल भेज दिया गया, जबकि 24 फरवरी को प्राधिकारियों ने उसकी टिन शेड वाली दुकान और घर को अवैध बताते हुए ध्वस्त कर दिया। याचिका में कहा गया है कि अधिकारियों की कार्रवाई मनमानी, अवैध और दुर्भावनापूर्ण है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
संपत्तियों को ध्वस्त करते समय नगर निगम के अधिकारियों ने याचिकाकर्ता के एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी व्यक्ति और उसकी पत्नी को 25 फरवरी को न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से जमानत दे दी गई थी, लेकिन याचिका में कहा गया है कि घटनाक्रम से स्पष्ट है कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई दंडात्मक थी।
Maharashtra authorities asked to respond to demolition of property for anti india sloganeering
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे टीडीआर विवाद गरमाया, आव्हाड बोले- 2,800 करोड़ नहीं, 4,000 करोड़ की जमीन का मामला
Jun 27, 2026 | 09:55 AMCocktail 2 BO Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार, ‘वेलकम टू द जंगल’ को दे रही कड़ी टक्कर
Jun 27, 2026 | 09:55 AMतिरोड़ा फ्लाईओवर पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Jun 27, 2026 | 09:53 AMगोंदिया में फिर लौट रहा मौत का मानसून! फाइलों में बंद हुई जर्जर पुलों की सुध, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
Jun 27, 2026 | 09:48 AMवर्धा के वायगांव में एफडीए और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 हजार का प्रतिबंधित गुटखा व सुगंधित तंबाकू जब्त
Jun 27, 2026 | 09:39 AMसंदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर, यूपी STF के साथ मुठभेड़ में हुई मौत, 1 लाख रुपये का था इनाम
Jun 27, 2026 | 09:33 AMपाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग; क्या मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
Jun 27, 2026 | 09:32 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














