-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Gives Major Credit To Rahul Dravid Era For Champions Trophy
रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा, गौतम गंभीर नहीं बल्कि इस शख्स के कारण भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Rohit Sharma on Champions Trophy: सीएट क्रिकेट अवॉर्ड्स में रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत की रणनीति साझा की। राहुल द्रविड़ की शुरू की गई प्रक्रिया को जीत की कुंजी बताया, गंभीर का जिक्र नहीं किया।

रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Rohit Sharma Gives Credit To Rahul Dravid: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सीएट अवॉर्ड्स के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी के जीत का जिक्र किया। मंगलवार को अवॉर्ड्स के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि राहुल द्रविड के कार्यकाल में शुरू की गई प्रक्रियाओं का पालन करने की वजह से भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में मदद मिली।
रोहित और राहुल के कार्यकाल में भारत ने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार से उबरते हुए 2024 टी20 विश्व कप जीता। इसके बाद भारतीय टीम ने 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी जीती। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर थे। रोहित ने इस दौरान गंभीर के लिए एक शब्द भी नहीं कहा।
टीम की मेहनत और विचारधारा ने रखी जीत की नींव
सीएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कार समारोह के दौरान रोहित शर्मा ने टीम की सफलता और चैंपियंस ट्रॉफी जीत को लेकर दिल से बात की। उन्होंने कहा कि मुझे ये टीम बहुत पसंद है और उसके साथ खेलना हमेशा खास रहा है। हम सभी इस सफर में कई सालों से साथ हैं। यह किसी एक या दो साल की मेहनत का नतीजा नहीं है, बल्कि कई वर्षों की निरंतर कोशिश है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
कप्तान गिल पर फूटा हिटमैन का गुस्सा! शुभमन की गलती से रोहित शर्मा हुए ऑउट, देखें VIDEO
कई बार ट्रॉफी के करीब पहुंचे
रोहित ने बताया कि भारत की टीम कई बार ट्रॉफी के बेहद करीब पहुंची, लेकिन जीत नहीं सकी। इसी अनुभव से सबक लेते हुए टीम ने तय किया कि अब कुछ अलग करना होगा। ऐसे मौकों पर दो रास्ते होते हैं या तो आप सोचते रहें कि ऐसा करना चाहिए, या फिर वाकई में उसे करके दिखाएं। और यह काम सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों से नहीं होता। इसके लिए पूरी टीम को एक विचारधारा अपनानी पड़ती है और हमारे लिए खुशी की बात है कि सभी खिलाड़ी इसमें साथ आए।
हर खिलाड़ी का फोकस जीत पर
चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विशेष स्मृति चिन्ह से सम्मानित किए गए रोहित ने आगे कहा कि उस टूर्नामेंट में हर खिलाड़ी का फोकस यही था कि हम कैसे मैच जीतें, खुद को कैसे चुनौती दें और किसी भी स्थिति को हल्के में न लें। आत्मसंतुष्टि से दूर रहना बेहद ज़रूरी था।
यह भी पढ़ें: CEAT Cricket Awards: रोहित शर्मा को मिला खास अवॉर्ड, सैमसन, अय्यर व वरुण चक्रवर्ती को भी मिला सम्मान
उन्होंने यह भी बताया कि टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के दौरान जो प्रक्रिया उन्होंने और कोच राहुल द्रविड़ ने अपनाई थी, वही सोच और रणनीति उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भी जारी रखी। यह टीम के एकजुट प्रयास और सोच का ही नतीजा था कि भारत लगातार दो ICC ट्रॉफी जीतने में सफल रहा।
कप्तानी से हटाए गए रोहित शर्मा
वहीं रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले कप्तानी से हटा दिया गया है। शुभमन गिल को नया कप्तान नियुक्त किया गया है। रोहिन ने कहा कि मुझे जब भी मौका मिला मैने तीनों प्रारूपों में अच्छा खेलने की कोशिश की। मुझे आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है। वहां क्रिकेट खेलना काफी चुनौतीपूर्ण होता है ।वहां खेलने का काफी अनुभव है तो पता है कि कैसे खेलना है।
Rohit sharma gives major credit to rahul dravid era for champions trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP को मिलेगी बड़ी सौगात: CM मोहन यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इस परियोजना का भूमि पूजन
Jul 09, 2026 | 10:40 PMVastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Jul 09, 2026 | 10:36 PMCCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
Jul 09, 2026 | 10:36 PMJalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
Jul 09, 2026 | 10:25 PMMP गेहूं उपार्जन 2026: खरीदी में ‘शॉर्टेज’ मिलते ही एक्शन मोड में गोविंद सिंह राजपूत; एसीएस को दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:24 PMMysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Jul 09, 2026 | 10:22 PMTruecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
Jul 09, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














