-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- David Warner And Mitchell Marsh Bat Very Well In The Final Australia Became The World Champion After Defeating New Zealand
डेविड वार्नर और मिशेल मार्श की आंधी में उड़े न्यूजीलैंड के गेंदबाज, ऑस्ट्रिलया ने किया T20 World Cup 2021 पर कब्ज़ा
- Written By: रवि शुक्ला

File Photo
दुबई: टी20 वर्ल्डकप 2021 (T20 World Cup 2021) के फ़ाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को आठ विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रिलया ने पहली बार टी20 विश्वकप (T20 World Cup) कर कब्ज़ा किया है। रविवार को दुबई के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन (Ken Williamson) की 85 रनो के बदलौत 172 रन बनाए, जिसे ऑस्ट्रलिया ने सात गेंद रहते हासिल कर लिया। इस दौरान सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) और मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने तूफानी अर्धशतकीय पारी ने ऑस्ट्रलिया को विश्व विजेता बना दिया।
दो साल पहले 50 ओवरों के विश्व कप में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से इंग्लैंड से फाइनल हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में उपविजेता रहकर ही संतोष करना पड़ा । मार्श और वॉर्नर की पारियां विलियमसन की बल्लेबाजी पर भारी पड़ गई। मार्श ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाये जिनमें से ईश सोढी को जड़े दो छक्के शानदार रहे। टी20 विश्व कप टीम में अपने चयन को लेकर हुई आलोचना का उन्होंने अब तक के कैरियर की सबसे यादगार पारी खेलकर जवाब दिया।
वहीं टी20 क्रिकेट को ताबड़तोड़ प्रारूप के महारथियों का खेल मानने वालों की धारणा भी आस्ट्रेलिया ने तोड़ी दी जिसने पांच टेस्ट विशेषज्ञों तेज गेंदबाज पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और बल्लेबाज वॉर्नर तथा स्टीव स्मिथ को टीम में शामिल किया था । इसी मैदान पर आईपीएल की एक टीम द्वारा अपमानित हुए वॉर्नर ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई । आईपीएल में वॉर्नर की कप्तानी छीनी गई और उन्हें आखिरी मैचों में टीम में जगह भी नहीं दी गई थी। उन्होंने टी20 प्रारूप में ही सबसे बड़े मंच पर यादगार पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद किया ।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
वहीं पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई न्यूजीलैंड टीम पहले दस ओवर में रन बनाने के लिये जूझती नजर आई । मार्टिन गुप्टिल ने 35 गेंद में 28 रन बनाये। इसके बाद विलियमसन ने 48 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 85 रन बनाकर पारी का नक्शा बदल दिया। न्यूजीलैंड ने आखिरी दस ओवरों में 115 रन बनाकर फाइनल मुकाबले को रोमांचक बनाने की नींव रख दी। अक्सर अपनी टीम के संकटमोचक साबित होने वाले विलियमसन ने बेहद खूबसूरती से बल्लेबाजी करते हुए पहली 16 गेंद में 15 रन बनाये
उस समय एडम जाम्पा किफायती गेंदबाजी कर रहे थे और गुप्टिल फॉर्म में नहीं थे । एक बार लय पकड़ने के बाद विलियमसन ने खुलकर खेला और अगली 32 गेंद में 70 रन बनाये। विलियमसन टी20 विश्व कप फाइनल में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले कप्तान बन गए जिन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा को पछाड़ा। उन्होंने 11वें ओवर में मिशेल स्टार्क को 19 रन जड़कर दबाव कम किया । इसी ओवर में जोश हेजलवुड ने उनका कैच भी छोड़ा । स्टार्क आज काफी महंगे साबित हुए जिन्होंने चार ओवर में 60 रन दिय।
स्टार्क का दूसरा ओवर जहां खराब रहा तो तीसरा ओवर और भी बदतर था जिसमें न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने चार चौकों और एक छक्के के साथ 24 रन ले डाले। दूसरी ओर हेजलवुड ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि जाम्पा ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट चटकाया। न्यूजीलैंड की पारी कप्तान विलियमसन के नाम रही जिन्होंने साबित कर दिया कि उन्हें आधुनिक क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में क्यो शुमार किया जाता है । हर प्रारूप में तकनीकी कौशल के साथ संयम बनाये रखकर खेलना उनकी खूबी है और सबसे बड़ी बात यह है कि जरूरत के समय वह हमेशा फॉर्म में होते हैं। (भाषा इनपुट भी शामिल)
David warner and mitchell marsh bat very well in the final australia became the world champion after defeating new zealand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी की लगाई क्लास, बोलीं- ‘जब तक आप नहीं जाओगे, मैं नहीं बैठूंगी’
Jul 13, 2026 | 11:27 AMकोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद में एंट्री बंद, नमाज पर रोक… जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह?
Jul 13, 2026 | 11:23 AMYRKKH Spoiler: खतरे में है अभिरा की जान! क्या अरमान कर पाएगा असली दुश्मन का चेहरा बेनकाब
Jul 13, 2026 | 11:21 AMदतिया उपचुनाव: आज भाजपा-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में दोनों प्रत्याशी भरेंगे पर्चा
Jul 13, 2026 | 11:18 AMछत्रपति संभाजीनगर: सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी की चपेट में आए दुकानदार, मौके पर दर्दनाक मौत
Jul 13, 2026 | 11:15 AMपुणे में भीषण सड़क हादसा: जेजुरी के पास अनियंत्रित ट्रक ने वारकरियों को कुचला, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत
Jul 13, 2026 | 11:05 AMचहल और ईशांत की नई पारी, क्रिकेट के बाद अब बिजनेस की पिच पर दोनों खिलाड़ी, बोले- हमारा प्रोडक्ट बनेगा नंबर 1
Jul 13, 2026 | 11:04 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM














