पहली मुलाकात के बाद तुरंत कर लिया शादी का फैसला, इस श्रीलंकाई क्रिकेटर की 'लव स्टोरी' आपको कर देगी हैरान

 क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर के सिर्फ खेल के दिवाने नहीं हैं, बल्कि वो अपने स्टार खिलाड़ी की व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में जानने के लिए भी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में कई क्रिकेटर्स की लव स्टोरी भी चर्चा का विषय बन जात
लसिथ मलिंगा और तान्या परेरा की लव स्टोरी
तान्या परेरा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर के सिर्फ खेल के दिवाने नहीं हैं, बल्कि वो अपने स्टार खिलाड़ी की व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में जानने के लिए भी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में कई क्रिकेटर्स की लव स्टोरी भी चर्चा का विषय बन जाती हैं। इस कड़ी में आज हम आपके सामने श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। उनकी ये कहानी भी उनके खेल की तरह अतरंगी है।

लसिथ मलिंगा की धर्मपत्नि तान्या परेरा भी काफी लोकप्रिय हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात एक होटल में हुई थी। उसके कुछ समय बाद ही साल 2010 में इन दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इस बारे में पूरी बात खुद लसिथ मलिंगा की वाइफ तान्या परेरा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई है।

हमारी पहली मुलाकात होटल में हुई- तान्या परेरा

लसिथ मलिंगा की वाइफ तान्या परेरा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि, उन्हें पहले कभी भी क्रिकेट में किसी भी प्रकार की दिलचस्पी नहीं थी। तान्या ने कहा, "मुझे क्रिकेट में इंटरेस्ट नहीं था। मेरी उनकी (लसिथ मलिंगा) पहली मुलाकात एक होटल में हुई थी, क्योंकि वो वहां पर एक एड शूट के लिए आए हुए थे। मैं वहां पर इवेंट मैनेजर थी। हम दोनों की पहली मुलाकात उसी होटल में हुई थी। वह मुझे पहली मुलाकात से ही पंसद करने लगे थे।"

दूसरी मुलाकात में हमने नंबर एक्सचेंज किया- तान्या परेरा

इसके आगे उन्होंने कहा कि, "मैंने पहली बार उनसे ज्यादा बाद नहीं की थी। पहली मुलाकात के बाद हम गाले में मिले थे। फिर वहां पर हमने एक दूसरे के साथ नंबर एक्सचेंज किया और यही से बात का सिलसिला शुरु हुआ। वह अपनी बात नहीं कर पा रहे थे, लेकिन मुझे पता था कि वो मुझे पसंद करने लगे हैं। मैं भी उन्हें पसंद करने लगी थी। इसके कुछ दिन बाद ही मैंने अपने पापा से उनकी मुलाकात करवाई। फिर साल 2010 में हमने शादी करने का फैसला किया।"

मलिंगा का क्रिकेट करियर

लसिथ मलिंगा ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। उनका गेंदबाजी करने का एक्शन पूरी दुनिया में सबसे अलग और लोकप्रिय था। ये ही कारण है कि मलिंगा का क्रिकेट करियर भी काफी शानदार रहा। मलिंगा ने श्रीलंका के लिए कुल 30 टेस्ट, 226 वनडे और 84 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 554 विकेट अपने नाम किए। जिसमें 101 टेस्ट, 338 वनडे और 207 टी20 फॉर्मेट के विकेट हैं। साल 2019 में मलिंगा ने वनडे इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा की थी।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com