-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Udeshika Prabodhani Becoming Oldest Bowler To Take A Wicket In Womens Odi World Cup
उदेशिका प्रबोधनी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, महिला वनडे वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Udeshika Prabodhani: श्रीलंका की उदेशिका प्रबोधनी ने महिला वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। वो वनडे वर्ल्ड कप में स्मृति मंधाना को आउट करके सबसे उम्रदराज बॉलर बन गई है।

उदेशिया प्रबोधनी (फोटो-सोशल मीडिया)
Udeshika Prabodhani Creates History: महिला वनडे वर्ल्ड कप के पहले मैच के दौरान श्रीलंका की उदेशिका प्रबोधनी ने इतिहास रच दिया। उदेशिका प्रबोधनी ने वनडे वर्ल्ड कप में विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज बॉलर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। 40 साल और 10 दिन की प्रबोधनी ने मंगलवार को गुवाहाटी में चमारी अटापट्टू की अगुवाई वाली टीम के लिए 10 ओवर में 55 रन देकर दो विकेट लिए।
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के पहले मुकाबले में प्रबोधनी ने दुनिया की नंबर-1 वनडे बैटर स्मृति मंधाना को आउट करके अपना पहला विकटे लिया। भारतीय पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर मंधाना विष्मी गुणरत्ने के हाथों कैच आउट हुईं। टूर्नामेंट के पहले मैच में उन्होंने 10 गेंदों पर 8 रन बनाए।
प्रबोधनी ने अपना दूसरा विकेट अमनजोत कौर को आउट करके लिया। अमनजोत कौर 56 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हो गई। अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने सातवें विकेट के लिए 103 रन जोड़े। अमनजोत का कैच भी विष्मी गुणरत्ने ने पकड़ा। 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर अमनजोत आउट हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
Petrol Diesel Price: अमेरिका-ईरान की ‘डील’ ने घटाए तेल के दाम, पाकिस्तान के बाद अब इस देश में सस्ता हुआ फ्यूल
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
इनोका रनावीरा का कमाल
प्रबोधनी के अलावा इनोका रानावीरा ने भारत के खिलाफ मैच में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने नौ ओवर में 46 रन देकर चार विकेट लिए। राणावीरा के चार विकेट लेने की बदौलत वह महिला वनडे मैच में चार बल्लेबाजों को आउट करने वाली दूसरी सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गईं।
प्रबोधनी ने यह कारनामा 39 उम्र और 224 दिन में किया। वेस्टइंडीज की पामेला लवाइन महिला वनडे में चार विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज गेंदबाज हैं। उन्होंने 2010 में श्रीलंका के खिलाफ बैसेटेरे में 41 साल और 39 दिन की उम्र में 17 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
मुकाबले का हाल
महिला वनडे वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए। भारत के लिए प्रतिका रावल ने 37, हरलीन देओल ने 48, हरमनप्रीत कौर ने 21, दीप्ति शर्मा ने 53, अमनजोत कौर ने 57 और स्नेह राणा ने 28 रन बनाए। श्रीलंका के लिए रनावीरा ने 4, प्रबोधनी को 2 विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें: महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, श्रीलंका को 59 रनों से रौंदा
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम 211 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम ने यह मुकाबला 59 रनों से जीत लिया। हसिनी परेरा ने 14, चमारी अटापट्टू ने 43, हर्षिता समाराविक्रमा ने 29, विष्मी गुणारत्ने ने 11, कविशा दिलहारी ने 15, नीलाक्षी डिसिल्वा ने 35, सुगंधिका कुमारी ने 10, अचिनी कुलासूर्या ने 17 और उदेशिका प्रबोधनी ने नाबाद 14 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा ने 3, स्नेह राणा ने 2, श्री चरणी ने 2, क्रांति गौड़ ने 1, अमनजोत कौर ने 1 और प्रतिका रावल ने 1 विकेट लेकर मुकाबले को जीत लिया।
Udeshika prabodhani becoming oldest bowler to take a wicket in womens odi world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘कलेक्टर साहब पानी निकलवाने में मदद करें…’, रीवा में मासूम बिटिया की भावुक गुहार; देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 04:39 PMमौत के आगे बेबस मानवता, नालासोपारा में चादर का स्ट्रेचर बनाकर अस्पताल पहुंचे लोग, लेकिन नहीं बची कविता की जान
Jul 09, 2026 | 04:37 PMठाणे की सूर्या जल परियोजना पर हाई कोर्ट का फैसला 14 जुलाई को होगा, 218 MLD अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद
Jul 09, 2026 | 04:34 PMभंडारा में गेल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट से किसान परेशान: अधिग्रहित से अधिक जमीन खोदने का आरोप, 30% खेती प्रभावित
Jul 09, 2026 | 04:33 PMउत्तराखंड में बारिश का कहर, टिहरी में भारी बारिश से देखते ही देखते भरभराकर गिरा मकान; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 04:31 PMचीन के GDP डेटा पर सवाल उठाने वाले दिग्गज अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, जांच की उठी मांग
Jul 09, 2026 | 04:25 PMहाथ में बिल्व का पौधा लेकर महाकाल दरबार पहुंचे ‘ट्रीमैन’ विष्णु लांबा; पर्यावरण संरक्षण के लिए की दंडवत यात्रा
Jul 09, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














