- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Your Are The One Asha Bhosle Brett Lee Collaboration Cricket Music
‘यू आर द वन’ में दिखा था Asha Bhoshle और ब्रेट ली की अनोखी जुगलबंदी, जब क्रिकेट और संगीत ने साथ मिलकर रचा जादू
Asha Bhoshle: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। संगीत के साथ उनका क्रिकेट से भी गहरा नाता रहा है। आशा भोसले ने ब्रेट ली के साथ मिलकर एक गाना गया था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

आशा भोसले (फोटो-सोशल मीडिया)
Asha Bhoshle: हिंदी सिनेमा की मशहूर और दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया। वह 92 साल की थीं। संगीत में अपने प्रयोग के लिए जानी गई आशा भोसले ने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने गाए। संगीत के साथ-साथ क्रिकेट जगत से भी उनका गहरा नाता रहा।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली के साथ आशा भोसले ने ‘यू आर द वन’ गाना भी गाया था। यह गाना हिंदी और अंग्रेजी में था। हिंदी शब्द आशा भोसले ने, जबकि अंग्रेजी शब्द ब्रेट ली ने गाया था। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2006 के दौरान में रिलीज हुए इस गाने को ब्रेट ली ने ही लिखा था। आशा भोसले की खनकदार आवाज में यह गाना भारत में सुपरहिट हुआ था और अभी भी यूट्यूब पर संगीत प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है।
Remember this when Asha Ji and Brett Lee made music together. An era doesn’t end it echoes forever.
Thank you for the timeless melodies #AshaBhosle ji. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/mZY57TFDKM — Akul (𝑨𝑻10) (@Loyalsachfan10) April 12, 2026
दिग्गज और महान गायिका के प्रशंसकों में क्रिकेट के मैदान में भगवान का दर्जा रखने वाले सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं। आशा भोसले तेंदुलकर को क्रिकेट का सबसे बड़ा कलाकार कहती थीं। वह अक्सर क्रिकेट या संगीत से जुड़े इवेंट में तेंदुलकर के साथ नजर आती थीं।
सम्बंधित ख़बरें
अक्षय कुमार से लेकर हेमा मालिनी तक, आशा भोसले के निधन से सदमे में इंडस्ट्री, सितारों ने नम आंखों से दी विदाई
सुरीली आवाज हुई खामोश…आशा ताई के निधन से देश स्तब्ध, PM Modi समेत इन बड़े नेताओं ने जताया दुख
जब रेडियो-दूरदर्शन ने लगाया रोक, ‘दम मारो दम’ पर मचा बवाल, लेकिन अवॉर्ड जीतकर छाईं Asha Bhosle
सूनी हो गई सुरों की दुनिया… ‘अभी न जाओ छोड़कर’ कहकर सबको रुला गईं आशा भोसले
Asha Bhoshle का मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ निधन
आशा भोसले की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मुंबई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन के बाद अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा कि मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया। उनके बेटे आनंद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन होंगे और 4 बजे शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Asha Bhosle Life Story: 16 साल की शादी से लेकर अपनों को खोने तक, जानें आशा भोंसले की दर्दभरी कहानी
Asha Bhoshle को कई अवॉर्ड्स से नवाजा गया
आशा भोसले के गाए सर्वाधिक लोकप्रिय गानों में पिया तू अब तो आजा, दम मारो दम, ये मेरा दिल, चुरा लिया है तुमने, इन आंखों की मस्ती के, और दिल चीज क्या है प्रमुख हैं। फिल्मी दुनिया और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से नवाजा गया था।
Your are the one asha bhosle brett lee collaboration cricket music
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
107 साल पुराने जमीन विवाद पर भड़का गुस्सा, श्रीरामपुर में किसानों का पुलिस स्टेशन को घेराव
Apr 12, 2026 | 04:09 PM‘यू आर द वन’ में दिखा था Asha Bhoshle और ब्रेट ली की अनोखी जुगलबंदी, जब क्रिकेट और संगीत ने साथ मिलकर रचा जादू
Apr 12, 2026 | 04:09 PMअक्षय कुमार से लेकर हेमा मालिनी तक, आशा भोसले के निधन से सदमे में इंडस्ट्री, सितारों ने नम आंखों से दी विदाई
Apr 12, 2026 | 03:59 PMकिसानों को खून के आंसू रुला रही प्याज की कीमत, 8 रुपए प्रतिकिलो पहुंचा भाव, ठप पड़े निर्यात ने तोड़ी कमर
Apr 12, 2026 | 03:55 PMIslamabad में 21 घंटे की शांति वार्ता विफल, ईरान ने अमेरिका के लीबिया मॉडल को मानने से किया इनकार
Apr 12, 2026 | 03:49 PMसुरीली आवाज हुई खामोश…आशा ताई के निधन से देश स्तब्ध, PM Modi समेत इन बड़े नेताओं ने जताया दुख
Apr 12, 2026 | 03:42 PMRahuri Bypoll: ‘मैंने अभी महाविकास आघाड़ी नहीं छोड़ी है’, प्राजक्त तनपुरे का बयान, राहुरी उपचुनाव में खलबली
Apr 12, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM












