ODI में पहला शतक जड़ने के बाद बड़ा फैसला! अब इस टूर्नामेंट में भी जलवा दिखाएंगे यशस्वी जायसवाल
Yashasvi Jaiswal News: यशस्वी जायसवाल ने तीसरे वनडे में अफ्रीका के खिलाफ 121 गेंदों पर 116 रन ठोककर टीम इंडिया को अकेले दम पर जीत दिलाई, उनकी पारी में 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
- Written By: संजय बिष्ट
यशस्वी जायसवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
Yashasvi Jaiswal in Syed Mushtaq Ali Trophy: भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अपने करियर का पहला शतक जमाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। शुरुआत में उन्होंने संयम से खेलते हुए क्रीज पर खुद को सेट किया और फिर तेज तर्रार बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस शानदार फॉर्म के साथ अब जायसवाल घरेलू क्रिकेट की ओर लौट रहे हैं और मुंबई की टीम के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में खेलते नजर आएंगे।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने पर सहमति
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक यशस्वी जायसवाल ने टूर्नामेंट में खेलने की सहमति दे दी है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सीनियर अधिकारी ने भी उनकी उपलब्धता की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। जायसवाल आखिरी बार 2023-24 सीजन के क्वार्टर फाइनल में इस टूर्नामेंट का हिस्सा बने थे। उनके घरेलू टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अब तक 28 मैचों में 136.42 के स्ट्राइक रेट से 648 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम तीन अर्धशतक भी दर्ज हैं, जो उन्हें मुंबई के लिए एक अहम खिलाड़ी बनाते हैं।
शानदार फॉर्म में मुंबई की टीम
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में मुंबई का प्रदर्शन अब तक बेहद प्रभावशाली रहा है। शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में टीम ने कुल 6 में से 5 मैचों में जीत हासिल की है। टीम 20 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज है और उसका नेट रन रेट +1.989 है। मुंबई को अब एक और लीग मैच खेलना है, जो 8 दिसंबर को ओडिशा के खिलाफ निर्धारित है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
FIFA World Cup 2026: खिलाड़ियों की जर्सियों में छिपी है देशों की पहचान, डिजाइन के जरिए झलकती ये खास विरासत
Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
FIFA World Cup 2026: मेक्सिको और दक्षिण कोरिया का जीत के साथ आगाज, पहले ही दिन इन दो टीमों को झेलनी पड़ी हार
ये भी पढ़ें: धोखा-वेवफाई और बेरहमी…मंधाना से शादी टूटी तो फूट पड़ा पलाश मुच्छल का गुस्सा! बोले- अब लूंगा एक्शन
जायसवाल के आने से मजबूत होगी मुंबई का बैटिंग लाइन-अप
यशस्वी जायसवाल जिस जबरदस्त फॉर्म में हैं, उससे मुंबई टीम को बड़ी मजबूती मिलेगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में उन्होंने पहले दो मुकाबलों में अच्छी शुरुआत दी और तीसरे मुकाबले में शानदार शतक लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और फॉर्म को देखते हुए माना जा रहा है कि मुंबई की टीम आगामी मैचों में और भी खतरनाक साबित होगी।
