-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Jaiswal Storm Against South Africa Tendulkar Ganguly Record Almost Broken
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित-जयसवाल का तांडव, टूटने से बचा तेंदुलकर-गांगुली का ‘महारिकॉर्ड’
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Rohit Sharma and Yashasvi Jaiswal: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा वनडे 9 विकेट से जीता। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग साझेदारी ने भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई।

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Rohit Sharma and Yashasvi Jaiswal Opening Partnership Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली। साउथ अफ्रीका और भारत के बीच एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबले में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने 155 रन की साझेदारी की करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। हालांकि, ये जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई।
रोहित और यशस्वी ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध वनडे इतिहास में पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी भारतीय साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली शीर्ष पर हैं, जिनके बीच 5 अक्टूबर 2001 को जोहान्सबर्ग में खेले गए वनडे मुकाबले में पहले विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी हुई थी।
गैरी कर्स्टन और हर्शल गिब्स के नाम सबसे बड़ी साझेदारी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड गैरी कर्स्टन और हर्शल गिब्स के नाम पर है, जिन्होंने 9 मार्च 2000 को कोच्चि में पहले विकेट के लिए 235 रन जोड़े थे। वहीं, भारत की तरफ से विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 दिसंबर 2025 को तीसरे विकेट के लिए 195 रन जोड़े थे।
सम्बंधित ख़बरें
वायरल वीडियो के बाद चर्चा में मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल, क्या दोनों कर रहे हैं डेट?
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
रोहित ने बल्ले से जड़ा करारा तमाचा, रवि शास्त्री ने आलोचकों को दिया जवाब; अश्विन ने भी किया समर्थन
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
ऐसा 10वीं बार था, जब भारत की तरफ से साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 100 से ज्यादा रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में पहले विकेट के लिए अब तक 35 बार शतकीय साझेदारी का हिस्सा रहे हैं। इस फेहरिस्त में उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (40) हैं।
मुकाबले का हाल
विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मुकाबले की बात करें, तो साउथ अफ्रीकी टीम 47.5 ओवरों में 270 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने सर्वाधिक 106 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 8 चौके शामिल रहे, जबकि कप्तान टेंबा बावुमा ने 67 गेंदों में 48 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 4-4 विकेट हासिल किए। अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट निकाला।
यह भी पढ़ें: फिर मोटा हो जाऊंगा…वनडे सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
इसके जवाब में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने 25.5 ओवरों में 155 रन की साझेदारी की। रोहित 73 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 75 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के साथ रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन भी पूरे कर लिए। वहीं उसके बाद यशस्वी जायसवाल ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक लगया। यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 116 और विराट कोहली ने नाबाद 65 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी।
Rohit jaiswal storm against south africa tendulkar ganguly record almost broken
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
3 साल में 1.21 लाख MSME बंद, लाखों नौकरियां खत्म; सामना में शिवसेना UBT का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
Jul 29, 2026 | 01:35 PMबच्चे प्लेटफॉर्म पर छूटे तो रोकी ट्रेन: आगरा फोर्ट स्टेशन पर चेन पुलिंग बना विवाद, RPF की कार्रवाई पर उठे सवाल
Jul 29, 2026 | 01:34 PMजंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद 500 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित, महाराष्ट्र साइबर जांच में पाकिस्तान कनेक्शन
Jul 29, 2026 | 01:34 PMगडचिरोली में MIDC के विरोध में किसानों का बड़ा आंदोलन, हर मंगलवार होगा ‘खेती बचाओ मंगलवार’
Jul 29, 2026 | 01:32 PMAntarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
Jul 29, 2026 | 01:32 PMआगरा में जया किशोरी की कथा: कंस वध, गोपी-उद्धव संवाद और सुदामा चरित्र ने दिया प्रेम, धर्म और संस्कार का संदेश
Jul 29, 2026 | 01:19 PMBhandara News: भंडारा के साकोली में भारी बारिश से तालाब फूटा, किसानों की फसल तबाह
Jul 29, 2026 | 01:18 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM














