Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी

Ryan Ten Doeschate KKR: भारतीय टीम का साथ छोड़ने के तुरंत बाद रयान टेन डोशेट ने नाइट राइडर्स परिवार में वापसी कर ली है। उन्हें नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स का 'हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी' नियुक्त किया गया है

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 29, 2026 | 12:03 PM

रयान टेन डोशेट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ryan Ten Doeschate Rejoins Knight Riders: भारतीय टीम के साथ कार्यकाल खत्म होने के एक दिन बाद ही रयान टेन डोशेट ने नाइट राइडर्स परिवार में वापसी कर ली है। नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने नीदरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर को ‘हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी’ नियुक्त किया है। अब वो केवल एक टीम नहीं, बल्कि नाइट राइडर्स के वैश्विक क्रिकेट नेटवर्क की रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कौन-कौन सी जिम्मेदारीयां संभालेंगे टेन डोशेट?

इस नई भूमिका में रयान टेन डोशेट स्काउटिंग, खिलाड़ियों की भर्ती, स्क्वाड प्लानिंग और प्रदर्शन मूल्यांकन जैसे अहम क्षेत्रों की देखरेख करेंगे। इसके अलावा वो कोचिंग और एनालिटिक्स टीम के साथ मिलकर सभी नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजियों के लिए एक समान क्रिकेट दर्शन और दीर्घकालिक रणनीति तैयार करेंगे।

Welcome home, Tendo 💜🥺 pic.twitter.com/Ut7hWqMAsA — KolkataKnightRiders (@KKRiders) July 29, 2026

सम्बंधित ख़बरें

CWG 2026 Medal Tally: भारत के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, पदक तालिका में अब कौन-से नंबर पर है टीम इंडिया?

मकई के छिलकों पर कूदकर प्रैक्टिस कर कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर, जानें कौन है नासिक के सर्वेश कुशारे

भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार

WI vs PAK: पाकिस्तान की विदेशी सरजमीं पर शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 90 रन से हराकर WTC में पहुंचाया सबसे नीचे

टेन डोशेट कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में त्रिनबागो नाइट राइडर्स, इंटरनेशनल लीग T20 (ILT20) में अबू धाबी नाइट राइडर्स और मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के सहायक कोच की भूमिका भी निभाएंगे।

वेंकी मैसूर ने जताई खुशी

नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने उनकी वापसी पर खुशी जताते हुए कहा, ‘हम टेंडो का नाइट राइडर्स परिवार में फिर से स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। हमारी कार्यशैली और सोच को समझने के साथ-साथ उनके पास फ्रेंचाइजी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का शानदार अनुभव है। वह हमारे वैश्विक नेटवर्क के अगले विकास चरण को नई दिशा देंगे।’

रयान टेन डोशेट ने क्या कहा?

नई जिम्मेदारी मिलने पर रयान टेन डोशेट ने कहा कि वो फिर से नाइट राइडर्स परिवार का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘ये मेरे लिए एक अनोखा अवसर है। मैं कोचिंग और एनालिटिक्स टीम के साथ मिलकर स्काउटिंग और खिलाड़ी विकास प्रणाली को मजबूत करना चाहता हूं और सभी वैश्विक फ्रेंचाइजियों के लिए लंबी अवधि की क्रिकेट रणनीति तैयार करने पर काम करूंगा।’

भारतीय टीम को छोड़ने की थी इच्छा

ये नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के साथ उनका कार्यकाल समाप्त हुआ है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने हाल ही में पुष्टि की थी कि इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे के बाद सहायक कोच के रूप में टेन डोशेट का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया गया और बोर्ड जल्द ही उनके स्थान पर नए कोच की नियुक्ति करेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेन डोशेट ने पहले ही भारतीय टीम का साथ छोड़ने की इच्छा जताई थी। लगातार व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और लंबी यात्राओं को उनके इस फैसले की बड़ी वजह माना गया। उन्हें 2024 में भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपनी सपोर्ट स्टाफ टीम में शामिल किया था।

यह भी पढ़ें- CWG 2026 Medal Tally: भारत के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, पदक तालिका में अब कौन-से नंबर पर है टीम इंडिया?

नाइट राइडर्स के साथ पुराना रिश्ता

रयान टेन डोशेट का नाइट राइडर्स के साथ रिश्ता काफी पुराना रहा है। वो 2011 से 2015 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रहे और 2012 तथा 2014 की आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा भी थे। इसके बाद वह कोचिंग स्टाफ में लौटे और 2024 में केकेआर के आईपीएल खिताब जीतने के दौरान टीम के फील्डिंग कोच रहे। बाद में उन्होंने गौतम गंभीर के साथ भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिए फ्रेंचाइजी छोड़ी थी।

हालांकि इस बार उनकी भूमिका पहले से कहीं बड़ी होगी। अब वो केवल कोलकाता नाइट राइडर्स तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि नाइट राइडर्स के वैश्विक क्रिकेट नेटवर्क में खिलाड़ियों की खोज, विकास, प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Ryan ten doeschate rejoins kkr as head of cricket strategy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 12:03 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Kolkata Knight Riders
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.