- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Palash Muchhal Breaks Silence On Wedding Cancellation
धोखा-वेवफाई और बेरहमी…मंधाना से शादी टूटी तो फूट पड़ा पलाश मुच्छल का गुस्सा! बोले- अब लूंगा एक्शन
- Written By: संजय बिष्ट
Palak Muchhal Statement: पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की बहुचर्चित शादी धोखाधड़ी के आरोपों के बाद रुक गई थी। अब दोनों ने पुष्टि की है कि 5 साल पुराने रिश्ते का अंत हो चुका है।

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना (फोटो- सोशल मीडिया)
Palash Muchhal Smriti Mandhana Wedding: बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर पलक मुच्छल के भाई और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी इस साल सुर्खियों में थी। भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना से उनकी पांच साल लंबी रिलेशनशिप रही और वर्ल्ड कप 2025 के बाद दोनों के शादी के बंधन में बंधने की तैयारियां जोरों पर थीं। लेकिन 23 नवंबर को तय हुई शादी आखिरी समय में टल गई और बाद में रिश्ता टूटने की पुष्टि भी हो गई।
अचानक टली थी सेरेमनी
स्मृति और पलाश ने सांगली में 23 नवंबर को विवाह करने का प्लान बनाया था। हल्दी, मेहंदी और संगीत के फंक्शन्स धूमधाम से आयोजित भी हो चुके थे। सबकुछ ठीक चल रहा था, तभी शादी से कुछ घंटे पहले खबर आई कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते शादी को फिलहाल टाल दिया गया। इस अचानक बदलाव ने फैन्स को चौंका दिया और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
रिश्ते में रहते हुए पलाश पर फ्लर्टिंग के आरोप
शादी पोस्टपोन होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ी सनसनी फैल गई।रेडिट पर एक यूजर ने मैरी डी कोस्टा नाम की लड़की के चैट्स शेयर किए, जिसमें दावा किया गया कि पलाश मुच्छल स्मृति मंधाना के साथ रिश्ते में होते हुए भी मैरी से लगातार फ्लर्ट कर रहे थे और उन्हें अकेले मिलने के लिए बुला रहे थे। इन वायरल चैट्स ने पलाश की इमेज पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
सम्बंधित ख़बरें
मशहूर अंतरराष्ट्रीय शूटर और मनु भाकर के कोच Jaspal Rana का 49 साल की उम्र में दिल्ली में निधन
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
Kriti Sanon Cocktail 2: शूटिंग खत्म, लेकिन यादें अभी बाकी! कृति सेनन ने शेयर किए कॉकटेल-2 के खास पल
टेनिस कोर्ट पर लौटेंगे रोजर फेडरर, न्यूयॉर्क एग्जीबिशन मैच के साथ US Open में ग्रैंड वापसी को तैयार
कोरियोग्राफर संग अफेयर की भी चर्चा
इसी बीच एक और आरोप सामने आया कि शादी के फंक्शन्स में डांस सिखाने आई एक कोरियोग्राफर के साथ भी पलाश के नज़दीकियों की चर्चा है। हालांकि इन आरोपों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से फैल गया।
पलाश मुच्छल ने कहा- मैंने रिश्ता खत्म करने का फैसला किया
लंबी चुप्पी के बाद आखिरकार पलाश मुच्छल ने इंस्टाग्राम पर स्टेटमेंट जारी कर पुष्टि की कि रिश्ता अब खत्म हो चुका है। अपने बयान में उन्होंने लिखा कि “मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया है और रिश्ते से पीछे हट गया हूं। मेरे लिए यह देखना कठिन था कि लोगों ने अफवाहों पर भरोसा कर मेरे खिलाफ इतना कुछ लिखा। यह रिश्ता मेरे लिए हमेशा पवित्र था। हमारे शब्द कई बार दूसरों को चोट पहुंचा सकते हैं, जिसे हम समझ भी नहींपाते।” पलाश ने यह भी कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई गलत बात लिखी गई, तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे।
ये भी पढ़ें: ‘शादी टूटी…ये मैटर अब यहीं खत्म…’, मंधाना ने पलाश संग शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा ऐलान
पलाश और स्मृति दोनों ने जरूरी दूरी बना ली है और शादी अब पूरी तरह टूट चुकी मानी जा रही है। प्रशंसकों को इस रिश्ते से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन आरोपों और निजी परिस्थितियों के चलते यह रिश्ता अपने अंजाम पर पहुंच गया।
Palash muchhal breaks silence on wedding cancellation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कच्चे मकान में रहकर बुने पक्के सपने, रेल चलाने निकली रीवा की बेटी, संघर्षों को हराकर बनी असिस्टेंट लोको पायलट
Jun 13, 2026 | 12:08 PMHaunted 3D Collection: डर और रोमांच का डबल डोज, फिर चला विक्रम भट्ट का हॉरर मैजिक, ‘हॉन्टेड 3डी’ का दिखा दम
Jun 13, 2026 | 12:02 PMनासिक में अंतर-जिला मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, अनाथ नाबालिग का 2 लाख में हुआ ऑनलाइन सौदा, 10 गिरफ्तार
Jun 13, 2026 | 12:01 PMबड़वानी में आवारा कुत्तों का आतंक: लकड़ी बीनने गई महिला को नोच-नोच कर मारा, नगर पालिका की लापरवाही पर उठे सवाल
Jun 13, 2026 | 11:41 AMनागपुर में स्कूल खुलने से पहले अभिभावकों को झटका; यूनिफॉर्म के दामों में 10% की बढ़ोतरी से बिगड़ा बजट
Jun 13, 2026 | 11:38 AMGold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी उछाल, जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव
Jun 13, 2026 | 11:36 AMघाटकोपर ‘सफेद पट्टी’ विवाद में नया मोड़! इन्फ्लुएंसर प्रसाद वेदपाठक पर दर्ज होगी FIR, BJP नेता ने खोला मोर्चा
Jun 13, 2026 | 11:34 AMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM














