WTC Final 2025 के पहले ही दिन बने कई रिकॉर्ड, SA vs AUS मैच के बीच इन खिलाड़ियों ने रचा कीर्तिमान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के पहले दिन ही कई रिकॉर्ड टूट गए। पहले दिन साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने और ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
WTC Final 2025 फाइनल के पहले ही दिन बने कई रिकॉर्ड, SA vs AUS के बीच इन खिलाड़ियों ने रचा कीर्तिमान
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

लंदन: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल का साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। फाइनल मुकाबले के पहले दिन कुल 14 विकेट गिरे। इस मुकाबले के पहले ही दिन बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कई रिकॉर्ड बने। इस दौरान कगिसो रबाडा और स्टीव स्मिथ छाए रहे। दोनों ने अपने नाम कई रिकॉर्ड किए।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 212 रनों पर समेट दिया। ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर ने 92 गेंदों पर 72 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे और दिग्गज बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने 112 गेंदों पर 66 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए  वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी साउथ अफ्रीका को पहले दिन का खेल खत्म होने तक 43 पर चार झटके दे दिए हैं। टेम्बा बवुमा 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

पहले दिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड तोड़े और कई कीर्तिमान रचा। आईए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन बने रिकॉर्ड्स की सूची पर एक नजर डालते हैं...

फाइनल में पांच विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने रबाडा

कगिसो रबाडा WTC फाइनल में पांच विकेट लेने वाले काइल जैमीसन के बाद दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। जोहान्सबर्ग के 30 वर्षीय तेज गेंदबाज़ ने 15.4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका के टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने

कगिसो रबाडा ने ब्यू वेबस्टर को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपना 331वां विकेट हासिल किया, जो इस पारी में उनका चौथा विकेट था। इसके साथ ही उन्होंने एलन डोनाल्ड के 330 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। अब रबाडा 72 टेस्ट मैचों में 331 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

लॉर्ड्स में तोड़ा मोर्ने मोर्कल का रिकॉर्ड

रबाडा के नाम अब लॉर्ड्स में टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। क्रिकेट के इस मैदान पर तीन टेस्ट की पांच पारियों में रबाडा ने 18 विकेट लिए हैं, जो मोर्ने मोर्कल के 15 विकेटों से तीन विकेट ज़्यादा है।

WTC फाइनल में स्टीव स्मिथ ने 200 से ज्यादा रन बनाए

स्टीव स्मिथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में 200 से ज़्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। दो मैचों की तीन पारियों में उनके नाम 217 रन दर्ज हैं। भारत के अजिंक्य रहाणे दो मैचों की चार पारियों में 199 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

स्मिथ इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बने

स्टीव स्मिथ ने बुधवार को 112 गेंदों पर शानदार 66 रनों की पारी खेली, जिसने उन्हें एक और खास उपलब्धि दिलाई। इस पारी की बदौलत स्मिथ लॉर्ड्स में टेस्ट क्रिकेट में किसी गैर-इंग्लिश बल्लेबाज़ द्वारा सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अब तक लॉर्ड्स में खेले गए छह टेस्ट मैचों में कुल 591 रन बनाए हैं, जिससे उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ वॉरेन बार्डस्ले के 575 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

इंग्लैंड में 18वीं बार जड़ा अर्धशतक

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com