कगिसो रबाडा ने एलन डोनाल्ड का रिकॉर्ड तोड़ते हुए रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा करने वाले...

कगिसो रबाडा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पांच विकेट लेकर एलन डोनाल्ड के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उसके साथ ही वो साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं।
कगिसो रबाडा ने एलन डोनाल्ड को रिकॉर्ड तोड़ते हुए रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा करने वाले...
कगिसो रबाडा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

लंदन: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पांच विकेट लेकर एलन डोनाल्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रबाडा अब साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। रबाडा के नाम अब साउथ अफ्रीका के लिए 332 विकेट हो गया है। जबकि डोनाल्ड ने साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट में 330 विकेट चटकाए थे।

लॉर्ड्स में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में रबाडा ने 15.4 ओवर में 51 रन देकर पांच विकेट चटकाए। रबाडा की इस धारदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 212 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही रबाडा लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीकी गेंदबाज बने। उन्होंने मोर्न मोर्कल को पीछे छोड़ते हुए यह कारनामा किया है।

साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट स्टेन के नाम

वहीं टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड डेल स्टेन के नाम है। इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने 93 टेस्ट खेले और 439 बल्लेबाजों को आउट किया। उनके बाद पूर्व कप्तान शॉन पोलक (421) और मखाया एंटिनी (390) का नंबर आता है।

साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • डेल स्टेन - 439
  • शॉन पोलक - 421
  • मखाया एंटिनी - 390
  • कगिसो रबाडा- 332*
  • एलन डोनाल्ड - 330

इस फाइनल मुकाबले में रबाडा ने सातवें ओवर में उस्मान ख्वाजा (20 गेंदों में 0) को आउट करके अपना विकेट खाता खोला और फिर उसी ओवर में कैमरून ग्रीन (3 गेंदों में 4 रन) का विकेट लिया। चाय के बाद के सत्र में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को 1 रन पर क्लीन बोल्ड किया और फिर ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को स्लिप में कैच आउट कराया। वेबस्टर के रूप में पहली पारी का अपना चौथा विकेट लेने के साथ, जिन्होंने 92 गेंदों में 72 रन बनाए, रबाडा ने एलन डोनाल्ड को पीछे छोड़ दिया। उसके बाद उन्होंने स्टार्क को आउट करके अपना पांचवां विकेट पूरा किया। WTC Final में पांच विकेट लेकर रबाडा ने किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले दुनिया के…

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पांच विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने

कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लेते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन ने किया था। जैमीसन ने 18 से 23 जून तक साउथेम्प्टन के द रोज बाउल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए 2021 WTC फाइनल के दौरान जैमीसन ने पहली पारी में 22 ओवरों में 31 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com