मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें अब फाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। यह खिताबी मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने मिल सकती है। मुंबई की टीम इससे पहले एक बार फाइनल जीत चुकी है, लेकिन दिल्ली इस बार खिताब पर कब्जा करने की कोशिश में रहेगी।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 47 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगहब बनाई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स टेबल टॉपर के तौर पर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। अब शनिवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल खेला जाएगा।
अब आपके दिमाग में ये ख्याल जरूर आ रहा होगा कि महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड कैसा रहा है? तो चलिए जानते हैं खिताबी मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है…
दरअसल, आंकड़े बताते हैं कि महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें फाइनल में आमने-सामने हुई थीं। उस मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था।
वहीं, इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स दूसरे सीजन के फाइनल में पहुंची थी। लेकिन इस बार स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। हालांकि, अब दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरे सीजन के फाइनल में पहुंच गई है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब तक दिल्ली कैपिटल्स को दोनों बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मुंबई इंडियंस पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चैंपियन बनी थी। अब सवाल यह है कि क्या दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में अपनी हार का सिलसिला टाल पाएगी? क्या हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग चैंपियन बनेगी? हालांकि, इस सीजन में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का आमना-सामना दो बार हो चुका है। जिसमें दोनों बार दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया है।